
प्री-वेडिंग ट्रिप के लिए बाली नहीं जाना चाहती थी सिया
Ketan Agarwal Murder Case, (द भारत ख़बर), पुणे: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक ओर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, सिया ने केतन से शादी की शॉपिंग के नाम पर 1 करोड़ रुपए लिए थे, लेकिन सिया ने इन पैसों से शॉपिंग नहीं की। सिया ने 1 करोड़ रुपए की पूरी रकम अपने प्रेमी चेतन चौधरी को दे दी थी।
बाली जाते समय सिया की भाई साहिल से हुई बहस
केतन-सिया की बाली प्री-वेडिंग ट्रिप के लिए 6 जून को उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने वाले कैब ड्राइवर वैभव जाधव का बयान सामने आया। उसके मुताबिक सिया बाली नहीं जाना चाहती थी। रास्ते में उसकी अपने भाई साहिल से किसी बात को लेकर बहस हो रही थी।
सिया ने गाड़ी से कुछ सामान निकालकर बूट में छिपाया
वैभव ने बताया, कुछ देर बाद गाड़ी एक स्थान पर रुकी, जहां 4 अन्य लोग सवार हुए। बाद में गाड़ी फूड कोर्ट पर रुकी। सभी लोग खाने-पीने चले गए। कुछ देर बाद सिया आई। गाड़ी से कुछ सामान निकालकर अपने बूट में छिपा लिया और वापस चली गई। वैभव ने कहा कि मैंने सभी लोगों को एयरपोर्ट छोड़ा। बाद में कॉल आया कि केतन का पासपोर्ट कैब में छूट गया है। मैं एयरपोर्ट पहुंचा। गाड़ी की सभी ने तलाशी ली, लेकिन गाड़ी में पासपोर्ट नहीं मिला।
ये भी पढ़ें: साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले 65 साल के भीमराव को फांसी
