इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की, लिखा- करंट मूड, जिंदगी के साथ बह रही
Yuvika Chaudhary, (द भारत ख़बर), मुंबई: टीवी शोज से लेकर फिल्मों तक से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस युविका चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो लाइफ के खूबसूरत मोमेंट्स को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। युविका चौधरी को इस तस्वीर में पूल में देखा जा सकता है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में कैप्शन दिया, करंट मूड, जिंदगी के साथ बह रही। ये सिंपल सी लाइन जिंदगी जीने के तरीके को बताती है कि बस जैसी लाइफ हो उसी के साथ आगे बढ़ते जाना। फैंस उनकी तस्वीरों पर हार्ट इमोजी के जरिए प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

आईवीएफ के जरिए मां बनीं थी युविका चौधरी
इस तस्वीर में युविका चौधरी अपनी बेटी इकलीन पर प्यार बरसाती नजर आ रही हैं। रेड कलर की पोल्का डॉट फ्रॉक में इकलीन बहुत क्यूट लग रही है। एक्ट्रेस ने 2018 में प्रिंस नरूला के साथ शादी की और 2024 में वो आईवीएफ के जरिए मां बनीं।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस की प्रिंस नरूला के साथ लव स्टोरी बिग बॉस 9 के दौरान शुरू हुई थी। युविका चौधरी ने अपने करियर की शुरूआत रियलिटी शो जी सिने स्टार्स की खोज से की। इसके अलावा नच बलिए, बिग बॉस, द 50 में भी नजर आई।

इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलोअर्स
एक्ट्रेस ने कई टीवी सीरियल में भी का किया है तो वहीं वो हिंदी से लेकर पंजाबी और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अगर हम वर्क फ्रंट की बात करें तो 2026 में युविका चौधरी रियलिटी शो द 50 का हिस्सा रहीं। इसके अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट, से लेकर रेड कार्पेट इवेंट्स और पॉडकास्ट तक…काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर भी युविका चौधरी को 3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
ये भी पढ़ें: ब्लू कलर की शिमरी ड्रेस में दिशा पटानी ने दिए कातिलाना पोज

