Close Menu
    What's Hot

    सुभाष चंद्रा पर CBI ने कसा शिकंजा, दर्ज की FIR, एलआईसी का लोन डिफॉल्ट का मामला

    September 5, 2026

    Delhi Flight Delay: बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा | National

    September 5, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला…पटवारियों के सेवा नियमों में संशोधन, वेतनमान और ट्रेनिंग को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi Flight Delay: बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा | National

      September 5, 2026

      पीएम ने शिक्षकों से कहा- स्क्रीन टाइम बनी लत, बच्चों को मैदान में खेलने के लिए उत्साहित करें

      September 5, 2026

      UGC NET June 2026 Re-Exam: यूजीसी नेट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड | Education

      September 5, 2026

      Teachers Day 2026 Wishes: शिक्षक दिवस पर टीचर्स को भेजें ये खास व्हाट्सएप मैसेज, ग्रीटिंग्स और कोट्स | Education

      September 5, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बारिश होगी या नहीं? इन 10 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट | National

      September 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»सिंघु और शंभू बॉर्डर सील, अमृतसर दिल्ली NH बंद, पुलिस ने सैंकड़ों किसान हिरासत में लिए
    हरियाणा

    सिंघु और शंभू बॉर्डर सील, अमृतसर दिल्ली NH बंद, पुलिस ने सैंकड़ों किसान हिरासत में लिए

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 21, 2026No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    होमताजा खबरदेश

    सिंघू और शंभू बॉर्डर सील, अमृतसर-दिल्ली NH बंद, सैंकड़ों किसान डिटेन

    Last Updated:July 21, 2026, 11:19 IST

    Kisan Andolan LIVE: किसानों की दिल्ली कूच के चलते एक बार फिर से पंजाब और हरियाणा का शंभू बॉर्डर पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. मंगलवार को किसानों की ओर से दिल्ली किसान घाट पर जाने का ऐलान किया गया था. भारत-अमे…और पढ़ें

    सिंघू और शंभू बॉर्डर सील, अमृतसर-दिल्ली NH बंद, सैंकड़ों किसान डिटेनZoom

    हरियाणा के झज्जर में सड़कों पर किसान.

    चंडीगढ़. पंजाब और हरियाणा समेत अन्य राज्यों के किसानों ने दिल्ली मार्च का ऐलान किया है और ऐसे में बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के किसान घाट में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का विरोध करने के लिए दिल्ली की तरफ निकल रहे हैं. हालांकि, अंबाला के शंभू बॉर्डर और सोनीपत और दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को रोक दिया है.

    जानकारी के अनुसार, सुबह सुबह ही हरियाणा समेत पंजाब के किसान दिल्ली के लिए जा रहे थे और ऐसे में अंबाला पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर रात को ही बैरिडकेड्स लगाने चालू कर दिए थे. ऐसे में अब दिल्ली अमृतसर चंडीगढ़ हाईवे बंद हो गया है. दिल्ली कूच कर रहे पंजाब और अंबाला के किसानों को कुरुक्षेत्र में शाहाबाद के मारकंडा पर बैरिकेड लगाकर पुलिस ने रोका है और किसी को आगे जाने नहीं दिया जा रहा है. उधर, सोनीपत जिले में दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाले सिंघू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की ओर से बैरिकेड्स लगा दी गई हैं और फोर्स की भी तैनाती की गई है. बैरिकेडिंग की वजह से आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है.

    कुरुक्षेत्र में किसानों की बसें रोकी और हिरासत में लिए अन्नदात्ता

    किसानों से भरी प्राइवेट बस जैसे ही ज्योतिसर चौकी के पास पहुंची, पुलिस ने उसे रोक लिया. बस में सवार सभी किसानों को नीचे उतारकर हिरासत में लिया गया. इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया. पुलिस पूरे जिले में किसानों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है. भाकियू पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने कहा कि 30 जून को चंडीगढ़ में देश बचाओ मोर्चा का गठन किया गया था. भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत आंदोलन का फैसला लिया गया था. उसी कार्यक्रम के तहत किसान दिल्ली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया.उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है. उनके मुताबिक रविवार से ही कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है ताकि दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को रोका जा सके.


    gurgramnews 2026 07 7604ea122f4e1caceb35a4c3ae50fc56 1200x675

    एक दिन पहले भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी और संगठन के प्रवक्ता राकेश बैंस को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था. उनकी रिहाई की मांग को लेकर किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया था. अब सोमवार को भी किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने जिले में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है. करनाल के डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्था बनाकर रखें,जो भी जहां है, वहीं पर रहे. पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षा के मध्यनजर अलर्ट है और पुलिस की आम लोगों से भी अपील है तकि आराम से सभी अपना काम करें ओर शांति व्यवस्था बना कर रखें.

    Kisan Andolan News: हरियाणा के किसानों और कृषि मंत्री में बातचीत

    WhatsApp Image 2026 07 21 at 9.43.44 AM 2026 07 e943a743dca1a44a6f005302862e2bce
    हरियाणा सरकार किसानों से बातचीत के लिए तैयार हो गई है और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और किसानों से बातचीत होगी.

    Kisan Andolan News: यमुनानगर से सैकड़ों किसान दिल्ली के लिए रवाना

    देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में यमुनानगर से सैकड़ों किसान दिल्ली के लिए रवाना हो गए. जिले के अलग-अलग गांवों और क्षेत्रों से किसानों के जत्थे सुबह से ही दिल्ली की ओर कूच करते दिखाई दिए. किसानों का कहना है कि वे दिल्ली के किसान घाट पर देशभर से पहुंचे किसान संगठनों के साथ मिलकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे. भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप के जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने रवाना होने से पहले कहा कि सरकार किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रही है. उनका आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है और उसे रोका नहीं जाना चाहिए. संजू गुंदियाना ने कहा कि यदि प्रशासन बैरिकेड लगाकर किसानों को रोकने की कोशिश करेगा तो किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि किसान हर बाधा को पार करते हुए दिल्ली पहुंचेंगे और अपनी मांगों को मजबूती से सरकार के सामने रखेंगे. उन्होंने कहा कि यमुनानगर जिले के कोने-कोने से किसानों की टुकड़ियां दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं और सभी किसान संगठनों में भारी उत्साह है.किसानों का कहना है कि प्रस्तावित ट्रेड डील का असर देश के कृषि क्षेत्र और किसानों की आय पर पड़ सकता है. इसी मुद्दे को लेकर देशभर के किसान दिल्ली के किसान घाट पर एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे. अब सभी की निगाहें दिल्ली में होने वाले इस बड़े किसान प्रदर्शन और प्रशासन की तैयारियों पर टिकी हुई हैं.

    Kisan Andolan News:सोनीपत पुलिस को चकमा देकर किसान नेता भेष बदलकर पहुंच रहे दिल्ली

    सोनीपत पुलिस को चकमा देकर किसान नेता भेष बदलकर पहुंच रहे दिल्ली
    ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन आज
    किसान घाट पर एकत्रित होंगे किसान संगठन
    किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस के कड़े इंतजाम
    कुंडली बॉर्डर पर थ्री लेयर बैरिकेडिंग के अलावा पत्थर की दीवार बनाने की गई शुरू
    इतनी सख्त सुरक्षा के इंतजाम आपका बाद भी किसान नेता भेष बदलकर पहुंचे दिल्ली
    किसान नेता सत्यवान नरवाल अपना भेष बदलकर साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली
    किसान नेता ने कहा ट्रेड डील के विरोध में पहुंचेंगे दिल्ली
    ट्रेड डील को बताया किसानों का डेथ वारंट
    अमेरिका के किसानों को भारत में मिला बड़ा बाजार ,लेकिन भारत के किसानों का कैसा होगा भविष्य
    डील के विरोध में किसान कर रहे हैं विरोध सरकार का रोकना गलत
    हम भारत के किसान आतंकवादी नहीं जो इस तरह रोकना का किया जा रहा है काम
    परिवार पशुओं को घर में बंदी बनाने का पुलिस द्वारा किया जा रहा है काम

    Kisan Andolan News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बस में सवार सभी किसानों को नीचे उतारकर हिरासत में लिया

    दिल्ली में प्रस्तावित किसान प्रदर्शन से पहले सोमवार को कुरुक्षेत्र में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी. आज सुबह दिल्ली जा रहे किसानों से भरी एक प्राइवेट बस को ज्योतिसर चौकी के पास लगे पुलिस नाके पर रोक लिया गया. बस में सवार करीब 30 किसानों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया गया. हिरासत में लिए गए किसानों में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच भी शामिल हैं. जीटी रोड पर शाहाबाद और पिपली में पुलिस नाके लगाए गए हैं. इसके अलावा पिहोवा, लाडवा, ज्योतिसर समेत जिले के कई प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस तैनात है. किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है. किसानों से भरी प्राइवेट बस जैसे ही ज्योतिसर चौकी के पास पहुंची, पुलिस ने उसे रोक लिया. बस में सवार सभी किसानों को नीचे उतारकर हिरासत में लिया गया. इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया. पुलिस पूरे जिले में किसानों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है. भाकियू पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने कहा कि 30 जून को चंडीगढ़ में देश बचाओ मोर्चा का गठन किया गया था. भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध और कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत आंदोलन का फैसला लिया गया था. उसी कार्यक्रम के तहत किसान दिल्ली जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया.उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है. उनके मुताबिक रविवार से ही कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है ताकि दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को रोका जा सके. एक दिन पहले भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी और संगठन के प्रवक्ता राकेश बैंस को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था. उनकी रिहाई की मांग को लेकर किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया था. अब सोमवार को भी किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने जिले में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है. करनाल के डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्था बनाकर रखें,जो भी जहां है, वहीं पर रहे. पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षा के मध्यनजर अलर्ट है और पुलिस की आम लोगों से भी अपील है तकि आराम से सभी अपना काम करें ओर शांति व्यवस्था बना कर रखें

    Kisan Andolan: अंबाला पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी

    अंबाला पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी: हरियाणा-पंजाब शंभू बॉर्डर बंद. ​शंभू बॉर्डर के बंद होने के कारण, दिल्ली और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इन मार्गों का पालन करें:

    ​दिल्ली से पंजाब आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:
    ​मार्ग 1: अंबाला छावनी ➔ चंडीगढ़ मार्ग ➔ लालड़ू ➔ डेरा बस्सी ➔ जीरकपुर ➔ पंजाब
    ​मार्ग 2: लालड़ू या डेरा बस्सी से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके पंजाब आ सकते हैं।
    ​पंजाब से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:
    ​मार्ग 1: राजपुरा ➔ लालड़ू ➔ डेरा बस्सी ➔ जीरकपुर ➔ अंबाला छावनी ➔ दिल्ली
    ​मार्ग 2: राजपुरा, लालड़ू, डेरा बस्सी से भी वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके अंबाला छावनी और फिर दिल्ली जा सकते हैं।
    ​किसी भी आपातकालीन स्थिति में, सहायता प्राप्त करने के लिए कृपया डायल 112 पर संपर्क करें।
    ​अंबाला पुलिस यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। असुविधा के लिए हमें खेद है।

    Kisan Andolan News: शाहाबाद मारकंडा पर बैरिकेड लगाकर पुलिस ने रोका

    WhatsApp Image 2026 07 21 at 9.43.42 AM 2026 07 f2c41498dafe3c99bcec6b0aa033cae9
    दिल्ली कूच कर रहे पंजाब व अंबाला के किसानों को शाहाबाद मारकंडा पर बैरिकेड लगाकर पुलिस ने रोका. दिल्ली किसानों की बस को बीच सड़क में भारी पुलिस बल ने रोका, किसानो ने कहा कि आज दिल्ली जाने से रोका जा रहा है लेकिन वह हर हाल में दिल्ली कूच करेंगे या फिर गिरफ्तारी देंगे. कुरुक्षेत्र से छोटे-छोटे गांव के अंदर से होते हुए किसान प्राइवेट वाहनों में दिल्ली की तरफ कूच कर रहे थे . किसानो का कहना है की हमारा मकसद भारत अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करवाना है और हम शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली कुच कर रहे हैं.
    Location :

    Ambala,Ambala,Haryana

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेजरीवाल बोले- प्रधानमंत्री जी, युवाओं का गुस्सा संभालिए, ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे
    Next Article Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला…पटवारियों के सेवा नियमों में संशोधन, वेतनमान और ट्रेनिंग को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी

    September 5, 2026

    2-2 करोड़ के फ्लैट, फरीदाबाद के इस सेक्टर में खरीदारों की ऐसी होड़, जानिए क्यों इतना महंगा?

    September 5, 2026

    सीएम सैनी ने का युवाओं को दिया संदेश, कहा- नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में लगाएं ऊर्जा

    September 5, 2026

    Faridabad News: रूस से MBBS कर लौटे 2 डॉक्टर्स का हाई वोल्टेज ड्रामा ! नशे में पुलिस से भी की बदसलूकी

    September 5, 2026

    हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, 6 दिनों में यूरोप-अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटियों पर फहराया तिरंगा

    September 5, 2026

    Gurugram Crime news : गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बुलंद, 20-25 हथियारबंद हमलावरों ने मचाया आतंक, घर में घुसकर परिवार पर हमला

    September 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सुभाष चंद्रा पर CBI ने कसा शिकंजा, दर्ज की FIR, एलआईसी का लोन डिफॉल्ट का मामला

    By परवेश चौहानSeptember 5, 2026

    Subhash chandra CBI case: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।…

    Delhi Flight Delay: बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा | National

    September 5, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला…पटवारियों के सेवा नियमों में संशोधन, वेतनमान और ट्रेनिंग को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी

    September 5, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.