Close Menu
    What's Hot

    Delhi Flight Delay: बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा | National

    September 5, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला…पटवारियों के सेवा नियमों में संशोधन, वेतनमान और ट्रेनिंग को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी

    September 5, 2026

    Swatantra Bhardwaj News: जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज अरेस्ट, कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा | Delhi

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi Flight Delay: बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा | National

      September 5, 2026

      पीएम ने शिक्षकों से कहा- स्क्रीन टाइम बनी लत, बच्चों को मैदान में खेलने के लिए उत्साहित करें

      September 5, 2026

      UGC NET June 2026 Re-Exam: यूजीसी नेट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड | Education

      September 5, 2026

      Teachers Day 2026 Wishes: शिक्षक दिवस पर टीचर्स को भेजें ये खास व्हाट्सएप मैसेज, ग्रीटिंग्स और कोट्स | Education

      September 5, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बारिश होगी या नहीं? इन 10 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट | National

      September 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम
    Breaking News

    Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gurugram basketball pole accident, Gurugram basketball pole viral video, boy injured in society basketball court, Gurugram sector 84 society incident, basketball pole collapse viral video, Gurugram society news, गुरुग्राम की सोसाइटी में बास्केटबॉल हादसा, सोसाइटी मेंटेनेंस लापरवाही, गुरुग्राम की सोसाइटी बास्केटबॉल पोल गिरा, गुरुग्राम सोसाइटी का वायरल वीडियो
    गुरुग्राम की एक सोसाइटी में बास्केटबॉल पोल गिर गया, जिससे एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।

    Gurugram Basketball Pole Falls Video: गुरुग्राम को देश का सबसे हाईटेक शहर माना जाता है और यहां एक फ्लैट की कीमत करोड़ों रुपये है। यहां की सोसाइटी में फ्लैट लेने के बाद लोगों को अच्छी-खासी रकम मेंटेनेंस के लिए भी हर महीने देनी पड़ती है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद गुरुग्राम की सोसाइटी से अक्सर खौफनाक वीडियो सामने आते रहते हैं। गुरुग्राम की एक हाईराइज सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे लड़कों के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने वहां मौजूद लोगों को डरा दिया। खेल के दौरान अचानक बास्केटबॉल का भारी पोल एक युवक के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हादसे का खौफनाक पल कैद है। यह घटना एक बार फिर सोसाइटी और खेल सुविधाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। इससे पहले भी बास्केटबॉल पोल गिरने से हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

    अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी में हुआ हादसा

    यह घटना गुरुग्राम के सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसाइटी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सोसाइटी के बास्केटबॉल कोर्ट में कुछ लड़के खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक बास्केटबॉल पोल नीचे गिर गया। हादसा अचानक हुआ और वहां मौजूद खिलाड़ियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पोल के नीचे खड़े एक लड़के पर इसका सीधा असर पड़ा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लड़के बास्केटबॉल खेल रहे हैं। कोर्ट में करीब 9-10 लड़के मौजूद थे और सभी खेल में व्यस्त थे। इसी दौरान एक खिलाड़ी बास्केटबॉल पोल के पास पहुंचता है। जैसे ही पोल पर दबाव पड़ता है, वह अचानक असंतुलित होकर गिरने लगता है। वहां मौजूद कुछ लड़के तुरंत पीछे हट जाते हैं, लेकिन एक युवक खुद को बचा नहीं पाता और चपेट में आ जाता है।

    मेंटेनेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

    गुरुग्राम की कई सोसाइटियों में रहने वाले लोग हर महीने मेंटेनेंस शुल्क जमा करते हैं। इसके बावजूद कई बार खेल उपकरणों, लिफ्ट, पार्क और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की नियमित जांच नहीं होने की शिकायत सामने आती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बास्केटबॉल पोल की समय-समय पर जांच और मरम्मत की जाती, तो इस तरह के हादसे से बचा जा सकता था। विशेषज्ञों के अनुसार बास्केटबॉल पोल जैसे भारी उपकरणों की समय-समय पर फिटनेस जांच जरूरी होती है। इसके अलावा सोसाइटी प्रबंधन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्चों और युवाओं के खेलने वाले स्थान पूरी तरह सुरक्षित हों।

    पहले भी हो चुके हैं पोल गिरने के हादसे

    हरियाणा में बास्केटबॉल पोल गिरने की यह पहली घटना नहीं है। नवंबर 2025 में भी ऐसी दो घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत हो गई थी। पहली घटना रोहतक में हुई थी, जहां प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत हो गई थी। वहीं दूसरी घटना झज्जर में हुई थी, जहां अमन नाम के खिलाड़ी की जान चली गई थी। इन घटनाओं के बाद भी खेल उपकरणों की सुरक्षा और नियमित जांच को लेकर गंभीर सवाल बने हुए हैं। गुरुग्राम की इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सोसाइटियों में लगे खेल उपकरणों की सुरक्षा जांच नियमित रूप से की जाती है या नहीं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसिंघु और शंभू बॉर्डर सील, अमृतसर दिल्ली NH बंद, पुलिस ने सैंकड़ों किसान हिरासत में लिए
    Next Article अंतिम तिथि से पहले भरे ITR, सहूलियत के साथ होंगे ये फायदे
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi Flight Delay: बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा | National

      September 5, 2026

      पीएम ने शिक्षकों से कहा- स्क्रीन टाइम बनी लत, बच्चों को मैदान में खेलने के लिए उत्साहित करें

      September 5, 2026

      UGC NET June 2026 Re-Exam: यूजीसी नेट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड | Education

      September 5, 2026

      Teachers Day 2026 Wishes: शिक्षक दिवस पर टीचर्स को भेजें ये खास व्हाट्सएप मैसेज, ग्रीटिंग्स और कोट्स | Education

      September 5, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में बारिश होगी या नहीं? इन 10 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट | National

      September 5, 2026

      ISRO EOS-05 Launch: इसरो ने फिर रचा इतिहास, लॉन्च किया पहला इमेजिंग सैटेलाइट, दुश्मनों पर रहेगी पैनी नजर | National

      September 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Delhi Flight Delay: बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा | National

      By अंकित कुमारSeptember 5, 2026

      दिल्ली में शनिवार को हुई बारिश के कारण कई फ्लाइट्स में देरी हुई है। Delhi…

      हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला…पटवारियों के सेवा नियमों में संशोधन, वेतनमान और ट्रेनिंग को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी

      September 5, 2026

      Swatantra Bhardwaj News: जंतर-मंतर मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज अरेस्ट, कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा | Delhi

      September 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.