Last Updated:
Noida Traffic News: दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ियां रेंगने लगीं. आलम ऐसा रहा कि कई किलोमीटर तक घंटों जाम लगा रहा. लोगों ने जाम के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बारिश के चलते सड़कों पर लगा भारी जाम.
नोएडाः दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया. ऐसे में इन तीनों जगहों पर भारी ट्रैफिक की समस्या शुरू हो गई. ऐसे में लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें शेयर की. साथ ही कुछ लोगों ने अपना गुस्सा भी जाहिए किया. नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास भारी बारिश के चलते जाम लग गया. गाड़ियों की रफ्तार थम गई थी.
दिल्ली-एनसीआर में दोपहर बाद हुई हल्की बारिश के कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया है. बारिश से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे पीक ऑवर में गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. वहीं कई जगहों पर एंबुलेंस भी फंसी हुई नजर आईं.
उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित होने से लंबा जाम लग गया। सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन फंसे नजर आए, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।जाम की वजह से एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। pic.twitter.com/CeIWzn0URN
