Close Menu
    What's Hot

    ग्लोबल बाजार में सुस्ती के बावजूद शेयर बाजार में तेजी, बैंकिंग और IT दोनों के शेयर उछले, मजबूती बरकरार

    July 17, 2026

    शौचालय में मिली पर्ची से विमान यात्रियों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट, उतारे गए यात्री

    July 17, 2026

    आज देश को मिलेगी पहली हाईड्रोजन ट्रेन, कुछ देर में पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      शौचालय में मिली पर्ची से विमान यात्रियों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट, उतारे गए यात्री

      July 17, 2026

      NEET UG Result 2026: नीट यूजी का रिजल्ट घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल बने टॉपर, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड | National

      July 17, 2026

      धमाल मचाने आ रही किआ सिरोस ईवी, जबरदस्त फीचर, जानें कितनी होगी कीमत

      July 17, 2026

      क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व? जानें किस दिन है यह त्योहार और पूजा विधि

      July 16, 2026

      डीजीएमए ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी

      July 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»शौचालय में मिली पर्ची से विमान यात्रियों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट, उतारे गए यात्री
    Breaking News

    शौचालय में मिली पर्ची से विमान यात्रियों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट, उतारे गए यात्री

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर गुरुवार देर रात अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट के शौचालय में एक पर्ची मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। बम की धमकी वाली पर्ची मिलने के बाद अलर्ट पुलिस ने यात्रियों को विमान से उतारकर उसकी गहन तलाशी ली। हालांकि, यह धमकी फर्जी निकली, जिसके बाद विमान को अहमदाबाद रवाना किया गया।

    लिखा- बम है मत जाओ

    बेंगलुरु हवाई अड्डे से उड़ान भरने की तैयारी के दौरान विमान के शौचालय में क्रू मेंबर को एक हाथ से लिखा हुए एक नोट मिला, जिस पर लिखा था, ”Don’t go, Bomb hai please”. क्रू मेंबर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद प्रोटोकॉल के तहत विमान के यात्रियों को बाहर उतारा गया और बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन तलाशी ली।

    फर्जी निकली धमकी

    बम निरोधक दस्ते को हालांकि विमान में ऐसा कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद, अधिकारियों ने बम की धमकी को फर्जी (होक्स) करार दिया और विमान को उड़ान के लिए क्लियरेंस दे दी।

    विलंब से यात्री परेशान

    प्रोटोकॉल के तहत जांच की प्रक्रिया पूरी होने में काफी वक्त लग गया, जिससे विमान अपने तय समय पर बेंगलुरु हवाई अड्डे से अहमदाबाद के लिए उड़ान नहीं भर सका। इस वजह से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा।

    देश में बढ़ रहे हैं इस तरह के मामले

    गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में देश के अलग-अलग राज्यों में विमानों, स्कूलों, सरकारी दफ्तरों, कोर्ट और टूरिस्ट प्लेस को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते महीने लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी मिली थी। इस विमान में 180 यात्री सवार थे। विमान के शौचालय में मिले टिश्यू पेपर पर बम की धमकी लिखी हुई थी। हालांकि, बम की धमकी झूठी निकली थी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज देश को मिलेगी पहली हाईड्रोजन ट्रेन, कुछ देर में पीएम दिखाएंगे हरी झंडी
    Next Article ग्लोबल बाजार में सुस्ती के बावजूद शेयर बाजार में तेजी, बैंकिंग और IT दोनों के शेयर उछले, मजबूती बरकरार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      NEET UG Result 2026: नीट यूजी का रिजल्ट घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल बने टॉपर, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड | National

      July 17, 2026

      धमाल मचाने आ रही किआ सिरोस ईवी, जबरदस्त फीचर, जानें कितनी होगी कीमत

      July 17, 2026

      क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व? जानें किस दिन है यह त्योहार और पूजा विधि

      July 16, 2026

      डीजीएमए ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी

      July 16, 2026

      जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत, पहले दिन की यात्रा रूकी, कल फिर से शुरू होगी

      July 16, 2026

      आखिर क्यों अचानक बदल दिया गया पीएम मोदी का यात्रा रूट

      July 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ग्लोबल बाजार में सुस्ती के बावजूद शेयर बाजार में तेजी, बैंकिंग और IT दोनों के शेयर उछले, मजबूती बरकरार

      By परवेश चौहानJuly 17, 2026

      Stock Market Opening (द भारत ख़बर), मुंबई : ग्लोबल और और एशियाई बाजार में गिरावट…

      शौचालय में मिली पर्ची से विमान यात्रियों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट, उतारे गए यात्री

      July 17, 2026

      आज देश को मिलेगी पहली हाईड्रोजन ट्रेन, कुछ देर में पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

      July 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.