Close Menu
    What's Hot

    4341 दिन बाद उतरेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली! 9 नए खिलाड़ी शामिल, कार्डिफ ODI में बदल गई पूरी प्लेइंग XI | Sports

    July 16, 2026

    माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के ऑर्गन डैमेज का बढ़ा खतरा ! इतना गिरा वजन और शुगर लेवल, भूख हड़ताल के 19वें दिन यह बोले डॉक्टर | National

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      क्यों 19 दिन से भूख हड़ताल पर है सोनम वांगचुक? जानें क्या है वजह?

      July 16, 2026

      प्रसाद के लिए क्यों बड़ी संख्या में घंटों कतारों में लगते हैं श्रद्धालु

      July 16, 2026

      कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट पर साइबर अटैक, हैकर्स ने चुराया संवेदनशील डाटा

      July 16, 2026

      कल स्कूल बंद रहेंगे या खुलेंगे? रथ यात्रा और बारिश के बीच पढ़ें ये जरूरी अपडेट

      July 16, 2026

      चलती-फिरती पावरहाउस है ये ट्रेन, हाइड्रोजन से दौड़ेगी भारत की सबसे खास रेल

      July 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»सोनम वांगचुक के ऑर्गन डैमेज का बढ़ा खतरा ! इतना गिरा वजन और शुगर लेवल, भूख हड़ताल के 19वें दिन यह बोले डॉक्टर | National
    दिल्ली

    सोनम वांगचुक के ऑर्गन डैमेज का बढ़ा खतरा ! इतना गिरा वजन और शुगर लेवल, भूख हड़ताल के 19वें दिन यह बोले डॉक्टर | National

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Sonam Wangchuk hunger strike, Sonam Wangchuk health update, Ladakh activist fasting, organ damage risk, 19 days hunger strike, medical team monitoring Wangchuk, CJP Jantar Mantar Protest, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, सोनम वांगचुक हेल्थ अपडेट
    सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है।

    Sonam Wangchuk Health Update: जाने-माने पर्यावरणविद और सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 19वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। लंबे समय तक भूखे रहने से उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। मेडिकल टीम के मुताबिक वांगचुक का वजन 9 किलोग्राम से भी ज्यादा घट चुका है और शरीर में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। डॉक्टर्स ने आशंका जताई है कि अगर भूख हड़ताल आगे भी जारी रहती है तो शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है। भूख हड़ताल की वजह से उनके ऑर्गन डैमेज होने का खतरा भी बढ़ रहा है।

    वजन 9 किलो से ज्यादा घटा, शुगर लेवल 80 पहुंचा

    सोनम वांगचुक की सेहत की जानकारी देते हुए सीनियर जनरल फिजीशियन डॉक्टर सतीश लांबा ने बताया कि फिलहाल सोनम वांगचुक मानसिक रूप से अलर्ट हैं और उनकी हालत मेडिकल निगरानी में स्थिर बनी हुई है। हालांकि लगातार भूख हड़ताल के कारण उनके शरीर में कमजोरी और वजन कम होने के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं। 19वें दिन वांगचुक का वजन सिर्फ 56.9 किलोग्राम रह गया है। अब तक उनका वजन 9 किलोग्राम से ज्यादा घट चुका है। उनकी जांच में ब्लड शुगर लेवल 80 mg/dL, पल्स रेट 72 प्रति मिनट और ब्लड प्रेशर लेटे हुए 105/61 mmHg है। बैठने की स्थिति में उनका ब्लड प्रेशर 101/65 mmHg दर्ज किया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी हाइड्रेशन स्थिति फिलहाल संतोषजनक है।

    VIDEO | Delhi: Dr. Satish Lamba, Senior General Physician, gives update on health of Sonam Wangchuk, who has been on a hunger strike at Jantar Mantar since 19 days.

    He says, “Today, on the 19th day, I am presenting Sonam Wangchuk’s health bulletin. First, I will discuss the… pic.twitter.com/HXSrcv48VZ

    — Press Trust of India (@PTI_News) July 16, 2026

    शरीर में बदलाव बढ़ाते हैं ऑर्गन डैमेज का खतरा

    मेडिकल टीम ने बताया कि लंबे समय तक भूखे रहने पर शरीर एनर्जी के लिए फैट और मांसपेशियों का इस्तेमाल करने लगता है। इस प्रक्रिया में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है, जो शरीर में मांसपेशियों के टूटने का संकेत हो सकता है। भूख हड़ताल के अगले चरण में स्थिति गंभीर हो सकती है। अगर शरीर पर ज्यादा दबाव पड़ता है तो इसका असर किडनी, लिवर और अन्य महत्वपूर्ण अंगों पर भी पड़ सकता है। इसी वजह से उनकी 24 घंटे निगरानी की जा रही है और हर मेडिकल पैरामीटर पर नजर रखी जा रही है।

    अपील के बावजूद भूख हड़ताल पर अड़े वांगचुक

    सोनम वांगचुक से कई राजनीतिक नेताओं, समर्थकों और अन्य लोगों ने भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। इसके अलावा कानूनी स्तर पर भी उनसे आंदोलन समाप्त करने की अपील की गई है। हालांकि वांगचुक ने अभी तक अपना अनशन खत्म करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया आए बिना वह भूख हड़ताल खत्म करते हैं तो इससे गलत संदेश जाएगा। उनका कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य अपनी मांगों और मुद्दों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाना है।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्यों 19 दिन से भूख हड़ताल पर है सोनम वांगचुक? जानें क्या है वजह?
    Next Article माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Red Fort Closed: 15 अगस्त तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा दिल्ली का लाल किला, आखिर क्या है वजह? | Delhi

      July 16, 2026

      दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत, स्पीड गन लगाते वक्त हुआ हादसा | Delhi

      July 16, 2026

      यूपी से हरियाणा तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ 8 घंटे में पूरा होगा 750 किमी का सफर ! 22 जिलों की बदलेगी सूरत | National

      July 15, 2026

      भाजपा ने प्रभु श्रीराम के साथ विश्वासघात किया, चंदा चोरों को फांसी जरूर मिलेगी: केजरीवाल

      July 12, 2026

      दिल्ली में बारिश बनी आफत, सड़कों पर भरा पानी; मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी

      July 9, 2026

      दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में आज जमकर बरसेंगे बादल, IMD का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

      July 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      4341 दिन बाद उतरेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली! 9 नए खिलाड़ी शामिल, कार्डिफ ODI में बदल गई पूरी प्लेइंग XI | Sports

      By परवेश चौहानJuly 16, 2026

      रोहित शर्मा और विराट कोहली 2014 के बाद कार्डिफ में खेलेंगे वनडे नई दिल्ली. इंग्लैंड…

      माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे

      July 16, 2026

      सोनम वांगचुक के ऑर्गन डैमेज का बढ़ा खतरा ! इतना गिरा वजन और शुगर लेवल, भूख हड़ताल के 19वें दिन यह बोले डॉक्टर | National

      July 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.