- पेट और यूरिनरी इंफेक्शन
Sonia Health, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी एक बार अस्वस्थ हो गई हैं , जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित राजधानी दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण सोनिया को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनिया के दोनों बच्चे, लोकसभा सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल में मौजूद थे।
यह भी पढ़ें : Sonia Gandhi Health: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
जनवरी में सांस लेने में तकलीफ़ के चलते हुई थीं भर्ती
बताया जा रहा है कि पेट और यूरिनरी इंफेक्शन की वजह से सोनिया को मंगलवार रात 10:22 बजे भर्ती कराया गया था। मां की देखभाल के लिए राहुल अस्पताल में ही रहे। उन्होंने केरल का अपना दौरा रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि राहुल को चुनाव वाले इस राज्य में चुनाव प्रचार के लिए जाना था। उनकी जगह मल्लिकार्जुन खड़गे गए। वहीं राहुल ने सभा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया।
मैं मां के कमरे में छोटे से सोफे पर सोया रहा : राहुल
राहुल ने एक पोस्ट में बताया कि वह भी हर बेटे की तरह अपनी मां के अस्वस्थ होने को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा, मैं अस्पताल में मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सोया रहा। कांग्रेस नेता ने कहा, केरल से अस्पताल में मौजूद नर्स ने मेरी मां का बहुत ख्याल रखा। मां के बीमार होने के कारण बुधवार को संसद भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में भी राहुल शामिल नहीं हो पाए थे।
यह भी पढ़ें : Sonia Gandhi सर गंगा अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, छुट्टी की तारीख अभी तय नहीं
राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं सोनिया
राज्यसभा सांसद सोनिया को इस साल जनवरी में सांस लेने में तकलीफ़ के कारण इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय डॉक्टरों ने बताया था कि दिल्ली की सर्दी और वायु प्रदूषण के मिले-जुले असर के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा थोड़ा बढ़ गया था। राजस्थान से राज्यसभा सांसद सोनिया 79 साल की हो गई हैं। कांग्रेस की इस वरिष्ठ नेता ने उच्च सदन में आने से पहले पांच बार लोकसभा सांसद के तौर पर भी काम किया है। यह जानी-मानी सांसद अपनी पार्टी की दो बार अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें : Sonia Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष की हालत स्थिर, सेहत में सुधार
