Close Menu
    What's Hot

    साउथ अफ्रीका ने फिर कटाई नाक, नामीबिया से ट्राई सीरीज में हारा, 17वीं रैंकिंग टीम ने किया उलटफेर | Sports

    August 28, 2026

    वैभव सूर्यवंशी को चयनकर्ताओं ने क्यों किया बाहर! द्रविड़ और सहवाग के बेटे को वनडे टीम में जगह, अंडर 19 सलेक्शन | Sports

    August 28, 2026

    एनटीए में 3 अफसरों की नियुक्ति, दो डायरेक्टर और 1 ज्वाइंट डायरेक्टर बनाए, 3 हफ्ते में पद संभालना होगा पद

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एनटीए में 3 अफसरों की नियुक्ति, दो डायरेक्टर और 1 ज्वाइंट डायरेक्टर बनाए, 3 हफ्ते में पद संभालना होगा पद

      August 28, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में हर 2 में से एक आदमी सिरदर्द से परेशान, कारण जान रह जाएंगे हैरान

      August 28, 2026

      दिल्ली के किन-किन स्थानों पर 35 रुपए प्रतिकलो प्याज बेच रही केंद्र सरकार, देखें लिस्ट

      August 28, 2026

      Ministers Social Media Activity: सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए मोदी कैबिनेट के मंत्री, गृहमंत्री शाह के 8 लाख फॉलोअर्स बढ़े

      August 28, 2026

      India-US Defense Deal: भारत खरीदेगा यूएस की घातक Javelin मिसाइल ! अमेरिकी राजदूत ने दिया बड़ा अपडेट | National

      August 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»साउथ अफ्रीका ने फिर कटाई नाक, नामीबिया से ट्राई सीरीज में हारा, 17वीं रैंकिंग टीम ने किया उलटफेर | Sports
    खेल

    साउथ अफ्रीका ने फिर कटाई नाक, नामीबिया से ट्राई सीरीज में हारा, 17वीं रैंकिंग टीम ने किया उलटफेर | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 28, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को 18 रन से हराया

    नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका की टीम को एक बार फिर से अपनी के नीचे रैंक की टीम के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. पिछले साल टी20 क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली नामीबिया ने एक बार फिर उसी कारनामें को दोहराया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज में जीत हासिल कर इस टीम ने हर किसी को हैरान कर दिया. विंडहोक के क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में 17वीं रैंकिंग वाली नामीबिया ने बड़ा उलटफेर करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से हरा दिया. कुछ कम जाने पहचाने चेहरों ने स्टार खिलाड़ियों की टीम का हाल बेहाल कर दिया.

    नामीबिया की टीम ने ट्राई सीरीज के पहले मैच में ऐसा गजब का खेल दिखाया कि बड़ा उलटफेर कर दिया. जान फ्राइलिंक की अर्धशतकीय पारी और रूबेन ट्रम्पेलमैन की घातक गेंदबाजी के दम पर मेजबान टीम जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का आगाज किया. कमाल की बात यह है कि इस टीम की साउथ अफ्रीका पर यह पहली जीत नहीं है. इससे पहले पिछले साल ऑक्टूबर में एक मात्र टी20 मुकाबले में नामीबिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी.

    Namibia delivered a convincing performance to defeat South Africa in the home tri-series opener 💪https://t.co/bNM1kvm4bt

    — ICC (@ICC) August 28, 2026

    ट्राई सीरीज के पहले मै में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. ब्योर्न फोर्टुइन ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट झटके. लॉरेन स्टीनकैंप ने 29 गेंद पर 41 रन की पारी खेलकर नामीबिया को संभाला. उनका साथ अनुभवी ऑलराउंडर जान फ्राइलिंक दिया. 38 गेंद में उन्होंने धुंआधार 60 रन की पारी खेल डाली. इसमें उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के आए. डुआन जैनसन और प्रेनेलन सुब्रायन ने विकेट लेकर नामीबिया को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका. नामीबिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 163/9 रन बनाए.

    164 रन का लक्ष्य साउथ अफ्रीका जैसी टीम के लिए आसान माना जा रहा था लेकिन नामीबिया उलटफेर करने के इरादे से उतरी थी. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन ने टॉप आर्डर पर धाबा बोला और इसे तहस नहस कर दिया. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए और तीन बैटर को वापसी की रास्ता दिखा दिया. जे.जे. स्मिट ने 31 रन देकर 3 विकेट झटके और साउथ अफ्रीका की रही सही कसर भी दूर कर दी.

    एक तरफ से विकेट लगातार गिर रहे थे और दूसरी तरफ डेवाल्ड ब्रेविस अकेले ही डटे रहे. ‘बेबी एबी’ 50 गेंद पर 75 रन की पारी खेल टीम की लाज को काफी हद तक बचाया. इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे.उनकी यह अर्धशतकीय पारी प्रोटियाज टीम को शर्मनाक हार के बचाने के लिए काफी नहीं था. टीम जीत के लक्ष्य से पीछे रह गई और 18 रन के अंतर से नामीबिया ने जीत हासिल कर धमाका कर दिया. साउथ अफ्रीका की टीम 9 विकेट पर 145 रन तक ही पहुंच पाई.यह पिछले 10 महीनों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नामीबिया की दूसरी जीत है। घरेलू मैदान पर मिली इस ऐतिहासिक जीत से नामीबिया ने ट्राई-सीरीज में शानदार शुरुआत की है।

    Previous articleKrishna Janmashtami 2026: कब है श्री कृष्ण जन्माष्टमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवैभव सूर्यवंशी को चयनकर्ताओं ने क्यों किया बाहर! द्रविड़ और सहवाग के बेटे को वनडे टीम में जगह, अंडर 19 सलेक्शन | Sports
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      वैभव सूर्यवंशी को चयनकर्ताओं ने क्यों किया बाहर! द्रविड़ और सहवाग के बेटे को वनडे टीम में जगह, अंडर 19 सलेक्शन | Sports

      August 28, 2026

      BCCI को अब तक नहीं मिला टाइटल स्पॉन्सर, डेडलाइन खत्म हुए दो हफ्ते से ज्यादा बीते | Sports

      August 28, 2026

      गौतम गौतम गंभीर से भिड़े ग्राउंड्समैन नए विवाद के बाद छुट्टी पर भेजे गए, कब लौटेंगे कोई खबर नहीं | Sports

      August 28, 2026

      न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले BCCI का मास्टर प्लान, डेब्यू से पहले तेज गेंदबाज को इंग्लैंड भेजने की तैयारी | Sports

      August 28, 2026

      वैभव सूर्यवंशी-श्रेयस एशियन गेम्स नहीं खेलेंगे ! टेंट में ड्रेसिंग रूम, 500 मीटर दूर वॉशरूम, सुविधाओं पर BCCI नाराज: Report | Sports

      August 28, 2026

      इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के बहिष्कार की धमकी क्यों दे रहा था पाकिस्तान? जानें पूरा विवाद | Sports

      August 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      साउथ अफ्रीका ने फिर कटाई नाक, नामीबिया से ट्राई सीरीज में हारा, 17वीं रैंकिंग टीम ने किया उलटफेर | Sports

      By परवेश चौहानAugust 28, 2026

      नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को 18 रन से हराया नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका की टीम…

      वैभव सूर्यवंशी को चयनकर्ताओं ने क्यों किया बाहर! द्रविड़ और सहवाग के बेटे को वनडे टीम में जगह, अंडर 19 सलेक्शन | Sports

      August 28, 2026

      एनटीए में 3 अफसरों की नियुक्ति, दो डायरेक्टर और 1 ज्वाइंट डायरेक्टर बनाए, 3 हफ्ते में पद संभालना होगा पद

      August 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.