Close Menu
    What's Hot

    वंदे मातरम गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

    March 25, 2026

    धारूहेड़ा के इस वार्ड से कब हटेंगे मौत के खंभे

    March 25, 2026

    नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन आॅर्डर 2026 लागू, घर के पास पीएनजी पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      वंदे मातरम गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

      March 25, 2026

      नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन आॅर्डर 2026 लागू, घर के पास पीएनजी पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा

      March 25, 2026

      ईरान बोला- अमेरिका के खोखले वादों का दौर खत्म हुआ, ताकत होती तो जीत चुका होता

      March 25, 2026

      देश के इस राज्य में 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बेडमिंटन चैंपियनशिप

      March 25, 2026

      पश्चिम एशिया के हालात पर जारी सर्वदलीय बैठक का टीएमसी ने किया बहिष्कार, राहुल गांधी भी नहीं होंगे शामिल

      March 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»वंदे मातरम गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
    Breaking News

    वंदे मातरम गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
    Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

    कहा- पब्लिक इवेंट्स में वंदेमातरम अनिवार्य नहीं, जब इसके लिए सजा होने लगेगी, तब विचार करेंगे
    Vande Mataram Controversy, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया की पब्लिक प्लेस और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए जारी यह निर्देश अनिवार्य नहीं है।

    याचिका समय से पहले दायर की गई है। मामला सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच में था। बेंच ने कहा कि गृह मंत्रालय की एडवाइजरी में वंदेमातरम न गाने पर किसी भी तरह की सजा का प्रावधान नहीं है।

    बेंच ने कहा, ये दिशानिर्देश केवल एक प्रोटोकॉल हैं और इनका पालन करना अनिवार्य नहीं है। जब याचिकाकर्ता के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी, या फिर उसके लिए गाना अनिवार्य किया जाएगा, तब हम इन सब बातों पर ध्यान देंगे।

    सीजेआई बोले- वह नोटिस दिखाइए जिसमें आपको राष्ट्रगान बजाने के लिए मजबूर किया गया

    अदालत मुहम्मद सईद नूरी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। सीजेआई ने कहा, हमें वह नोटिस दिखाइए जिसमें आपको राष्ट्रगान बजाने के लिए मजबूर किया गया है। आप एक स्कूल चलाते हैं, हमें यह भी नहीं पता कि वह मान्यता प्राप्त है या नहीं।

    इस पर उनके वकील ने कहा, जो व्यक्ति वंदेमातरम गाने या राष्ट्रगीत के समय खड़े होने से इनकार करता है, उस पर हमेशा बहुत बड़ा बोझ होता है। सलाह देने के बहाने लोगों को साथ गाने के लिए मजबूर किया जा सकता है।

    याचिका भेदभाव के एक अस्पष्ट अंदेशे के अलावा और कुछ नहीं

    इस पर जस्टिस बागची ने कहा कि यह सिर्फ एक दृष्टिकोण है और लोग इससे असहमत हो सकते हैं। अगर आपके खिलाफ कोई एक्शन होता है, नोटिस आता है, तो आप फिर से कोर्ट आ सकते हैं। फिलहाल यह याचिका भेदभाव के एक अस्पष्ट अंदेशे के अलावा और कुछ नहीं है।

    यह भी पढ़ें : Rajnath Singh: पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर चर्चा के लिए बैठक करेंगे रक्षा मंत्री

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधारूहेड़ा के इस वार्ड से कब हटेंगे मौत के खंभे
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन आॅर्डर 2026 लागू, घर के पास पीएनजी पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा

      March 25, 2026

      ईरान बोला- अमेरिका के खोखले वादों का दौर खत्म हुआ, ताकत होती तो जीत चुका होता

      March 25, 2026

      देश के इस राज्य में 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बेडमिंटन चैंपियनशिप

      March 25, 2026

      पश्चिम एशिया के हालात पर जारी सर्वदलीय बैठक का टीएमसी ने किया बहिष्कार, राहुल गांधी भी नहीं होंगे शामिल

      March 25, 2026

      विपक्षी सांसदों ने एलपीजी सप्लाई के मुद्दे पर संसद परिसर में किया विरोध प्रदर्शन

      March 25, 2026

      कांग्रेस को 24 अकबर रोड का दफ़्तर खाली करने का नोटिस

      March 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वंदे मातरम गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

      By अंकित कुमारMarch 25, 2026

      Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम गाने को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर के खिलाफ दायर…

      धारूहेड़ा के इस वार्ड से कब हटेंगे मौत के खंभे

      March 25, 2026

      नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन आॅर्डर 2026 लागू, घर के पास पीएनजी पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा

      March 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.