Close Menu
    What's Hot

    Abhijeet Dipke Released: अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, हिरासत के 24 घंटे बाद मिली राहत | National

    October 11, 2026

    हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया का निधन, पार्टी में निभाई थी अहम जिम्मेदारी

    October 11, 2026

    Druv Rathee: ध्रुव राठी को पुलिस ने किया रिहा, दोबारा CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए तो होगी कार्रवाई | National

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Abhijeet Dipke Released: अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, हिरासत के 24 घंटे बाद मिली राहत | National

      October 11, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम, जानें हिमाचल का हाल | National

      October 10, 2026

      सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम, कहा- सबको 24 घंटे में रिहा करो, नहीं तो फिर करूंगा अनशन

      October 10, 2026

      CEC के खिलाफ आरोपों पर 124 IAS का सवाल, ‘जीतने पर ईमानदार और हारने पर धांधली, ऐसा कोई सिस्टम नहीं’, लिखा खुला पत्र

      October 10, 2026

      अभिजीत दीपके की दादी का निधन, परिवार में मातम, दिल्ली में हिरासत में दीपके

      October 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, October 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»CBSE की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कक्षा 6 को मिली राहत, 1 अप्रैल 2027 से लागू होगी नई व्यवस्था | National
    Breaking News

    CBSE की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कक्षा 6 को मिली राहत, 1 अप्रैल 2027 से लागू होगी नई व्यवस्था | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारSeptember 29, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    CBSE three-language policy 2026, Supreme Court CBSE third language exemption, Class 6 third language rule, CBSE mandatory third language latest update, Supreme Court language policy hearing, CBSE Class 6 language policy 2027, CBSE तीन भाषा नीति, सुप्रीम कोर्ट CBSE भाषा नीति, कक्षा 6 तीसरी भाषा अनिवार्यता, CBSE तीसरी भाषा छूट
    सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई की तीन भाषा नीति को लेकर बड़ा आदेश दिया है।

    CBSE Third Language Row: सीबीएसई की अनिवार्य तीन-भाषा नीति को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने मौजूदा क्लास 6 के छात्रों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि वर्तमान में क्लास 6 में पढ़ रहे छात्रों को भी वही छूट दी जाए, जो कक्षा 7, 8 और 9 के छात्रों को दी गई है। अदालत ने कहा कि कक्षा 6 के मौजूदा बैच पर यह व्यवस्था तुरंत लागू करने के बजाय इसे 1 अप्रैल 2027 से लागू किया जाए। यह मामला CBSE की नई तीन-भाषा व्यवस्था को लेकर दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सामने आया। सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले भी इस बात पर चिंता जताई थी कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद भाषा संबंधी नियमों में बदलाव से छात्रों और स्कूलों के सामने व्यावहारिक मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।

    कक्षा 6 को मिली सुप्रीम राहत

    सोमवार की सुनवाई में केंद्र सरकार ने मौजूदा कक्षा 6 छात्रों को इस साल तीसरी भाषा की अनिवार्यता से छूट देने का समर्थन नहीं किया। सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि करीब 99 प्रतिशत CBSE स्कूलों ने तीसरी भाषा की नीति अपना ली है और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। केंद्र के मुताबिक लगभग 1.2 प्रतिशत स्कूल ही ऐसे हैं, जहां इस व्यवस्था को लेकर समस्या है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मौजूदा कक्षा 6 छात्रों को भी वही कंफर्ट मिलना चाहिए, जो कक्षा 7 के छात्रों को दिया गया है। इसके बाद अदालत ने कक्षा 6 के मौजूदा बैच को समान राहत देने का निर्देश दिया।

    अप्रैल 2027 से लागू होगी व्यवस्था

    सुनवाई के दौरान अदालत ने साफ किया कि वह मौजूदा कक्षा 6 छात्रों पर अचानक नई व्यवस्था का दबाव नहीं डालना चाहती। कोर्ट ने कहा कि इन छात्रों को अभी वही राहत दी जाए जो ऊपर की कक्षाओं के छात्रों को मिली है और नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2027 से लागू की जाए। इससे पहले 23 सितंबर की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने मौजूदा कक्षा 6 बैच को राहत देने के लिए तीन-भाषा योजना को 1 जनवरी 2027 से लागू करने का सुझाव दिया था। उस समय केंद्र ने इस पर फैसला लेने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था। बाद की सुनवाई में अदालत ने मौजूदा कक्षा 6 छात्रों को राहत देने का निर्देश दिया।

    CBSE की तीन-भाषा नीति क्या है?

    CBSE ने 2026-27 के लिए अपने नए पाठ्यक्रम में तीन-भाषा व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना बनाई थी। कक्षा 6 में तीसरी भाषा को अनिवार्य करने का प्रावधान इसी बदलाव का हिस्सा था। बाद में कक्षा 9 के लिए भी तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य की गई। CBSE के अनुसार कक्षा 9-10 में कम से कम दो भाषाएं भारतीय मूल की होनी चाहिए। तीसरी भाषा के लिए विदेशी भाषा चुनने की स्थिति में भी अन्य दो भाषाओं में भारतीय भाषाओं की शर्त रखी गई है। Class 10 में तीसरी भाषा के लिए बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। CBSE ने कहा है कि इसका मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा और तीसरी भाषा में प्रदर्शन को प्रमाणपत्र में दर्ज किया जाएगा।

    Previous articleसचिन का शतकों का शतक: विराट कोहली को 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए कितने मैच? जानें पूरा गणित
    Next articleएशियन गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने 1500 मीटर में जीता सिल्वर, विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का रिकॉर्ड

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुरुग्राम के MG रोड पर फुट ओवरब्रिज और सिकंदरपुर में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, GMDA ने शुरू की कवायद, सड़क पर उतरे MD मीणा
    Next Article गुरुग्राम में दूध सप्लायर पर चाकू से हमला, 12 हजार रुपये लूटकर आरोपी फरार
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Abhijeet Dipke Released: अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, हिरासत के 24 घंटे बाद मिली राहत | National

      October 11, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम, जानें हिमाचल का हाल | National

      October 10, 2026

      सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम, कहा- सबको 24 घंटे में रिहा करो, नहीं तो फिर करूंगा अनशन

      October 10, 2026

      CEC के खिलाफ आरोपों पर 124 IAS का सवाल, ‘जीतने पर ईमानदार और हारने पर धांधली, ऐसा कोई सिस्टम नहीं’, लिखा खुला पत्र

      October 10, 2026

      अभिजीत दीपके की दादी का निधन, परिवार में मातम, दिल्ली में हिरासत में दीपके

      October 10, 2026

      Delhi News: कनॉट प्लेस में पथराव, 2 पुलिसकर्मी घायल, अब तक 1500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए | National

      October 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Abhijeet Dipke Released: अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, हिरासत के 24 घंटे बाद मिली राहत | National

      By अंकित कुमारOctober 11, 2026

      दिल्ली की एक अदालत ने अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा कर…

      हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी दीपक बाबरिया का निधन, पार्टी में निभाई थी अहम जिम्मेदारी

      October 11, 2026

      Druv Rathee: ध्रुव राठी को पुलिस ने किया रिहा, दोबारा CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए तो होगी कार्रवाई | National

      October 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.