Close Menu
    What's Hot

    इजरायल-ईरान जंग का असर! क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? आया बड़ा अपडेट

    March 3, 2026

    ‘उड़ता पंजाब’ से ‘रंगला पंजाब’, पंजाब नशों के विरुद्ध दुनिया की सबसे योजनाबद्ध जंग लड़ रहा है: बलतेज पन्नू

    March 3, 2026

    पैनिक मत फैलाओ’ – दुबई से कृतिका मलिक का बड़ा बयान, अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मिडिल ईस्ट में तनाव बरकरार, अमेरिका ने ईरान का आईआरजीसी किया तबाह

      March 3, 2026

      ईरान में हम लंबी लड़ाई को तैयार : ट्रंप

      March 3, 2026

      पीएम मोदी ने बहरीन किंग-सऊदी प्रिंस से बात की

      March 3, 2026

      हवाई सुरक्षा क्षमता होगी मजबूत, रूस से 5 एस-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत

      March 2, 2026

      Israel US Iran War Update: ईरान पर सबसे बड़ा अटैक बाकी: डोनाल्ड ट्रम्प

      March 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 से बढ़त लेने उतरेगी टीम इंडिया
    खेल

    दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 से बढ़त लेने उतरेगी टीम इंडिया

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ind vs SA 2nd T-20 : दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 से बढ़त लेने उतरेगी टीम इंडिया
    Ind vs SA 2nd T-20 : दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 से बढ़त लेने उतरेगी टीम इंडिया

    पांच टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में होगा

    Ind vs SA 2nd T-20 (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : आज शाम को जब भारत की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में खेलने उतरेगी तो उसका लक्ष्य पांच मैच की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल करना होगा। आज का मैच सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराज यजुवेंद्र सिंह अंतरराष्टÑीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का सीधा प्रसारण शाम सात बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम आज पहले मैच की विजेता टीम के साथ ही उतरना चाहेगी ताकि विनिंग कोम्बिनेशन को जारी रखा जा सके।

    ज्ञात रहे कि पहला टी-20 मैच जोकि कटक में खेला गयाा था में भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को उसके न्यूनतम स्कोर पर आॅलआउट किया था। हालांकि उस मैच में भारतीय बल्लेबाजी क्रम का असफल रहना चिंता का विषय हो सकता है विशेषकर कप्तान सूर्य कुमार यादव व उपकप्तान शुभमन गिल का सस्ते में आउट होना सभी को परेशान कर गया था।

    मात्र 12.3 ओवर ही खेल सकी थी अफ्रीकी टीम

    पहले टी-20 मैच में जीत के लिए मिले 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर अर्शदीप ने मेहमान टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका दबाव से उभर नहीं पाई और लगातार विकेट खाती चली गई। जिसके चलते दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 12.3 ओवर में 74 रन पर ढेर हो गई। भारत ने इस तरह बड़ी जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।

    दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

    दक्षिण अफ्रीका टी20 में अपने न्यूनतम स्कोर पर ढेर हो गया। दक्षिण अफ्रीका की टीम का यह सबसे छोटे प्रारूप में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 87 रन था जो 2022 में उसने भारत के खिलाफ ही बनाया था। दक्षिण अफ्रीका को छठी बार टी20 में 100+ रनों से हार का सामना करना पड़ा है जिसमें से तीन बार उसे भारत के खिलाफ 100+ रनों से हार मिली है। भारत की यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रनों के लिहाज से तीसरी बड़ी जीत है। भारत ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को 2024 में 135 रनों से और 2023 में 106 रनों से हराया है।

    दूसरे टी-20 मैच की संभावित टीम

    भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
    दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवान फेरेरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्त्जे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिग बॉस 19 से बाहर आते ही सचेत-परंपरा अमाल मलिक पर भड़के
    Next Article अमेरिका में कृषि सेक्टर बेहाल, पहली बार विशेष राहत पैकेज की घोषणा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन

      March 2, 2026

      भारत टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

      March 1, 2026

      बेहतर रन रेट से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचा

      March 1, 2026

      वेस्टइंडीज के खिलाफ आज टीम इंडिया की अग्नि परीक्षा

      March 1, 2026

      इंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल में पहुंचा

      February 27, 2026

      रंग में लौटे अभिषेक शर्मा, खेली 55 रन की पारी

      February 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इजरायल-ईरान जंग का असर! क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? आया बड़ा अपडेट

      By परवेश चौहानMarch 3, 2026

      Petrol Diesel Price Hike: इजरायल-ईरान जंग का असर! क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? आया बड़ा अपडेट…

      ‘उड़ता पंजाब’ से ‘रंगला पंजाब’, पंजाब नशों के विरुद्ध दुनिया की सबसे योजनाबद्ध जंग लड़ रहा है: बलतेज पन्नू

      March 3, 2026

      पैनिक मत फैलाओ’ – दुबई से कृतिका मलिक का बड़ा बयान, अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप

      March 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.