Close Menu
    What's Hot

    Realme P4 Lite 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7000mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल

    March 16, 2026

    यूपी में सड़क हादसे में नैनीताल निवासी चार लोगों की मौत

    March 16, 2026

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      यूपी में सड़क हादसे में नैनीताल निवासी चार लोगों की मौत

      March 16, 2026

      10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी

      March 16, 2026

      कटक मेडिकल कॉलेज में आग से 10 मरीजों की मौत

      March 16, 2026

      गृह मंत्री ने एआई समिट में शर्टलेस विरोध पर कांग्रेस पर साधा निशाना,राहुल गांधी भारत और उसके लोकतंत्र को कर रहे बदनाम

      March 15, 2026

      सीजेआई सूर्यकांत ने किया मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 152 करोड़ आएगी लागत

      March 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»रंग में लौटे अभिषेक शर्मा, खेली 55 रन की पारी
    खेल

    रंग में लौटे अभिषेक शर्मा, खेली 55 रन की पारी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Abhishek Sharma : रंग में लौटे अभिषेक शर्मा, खेली 55 रन की पारी
    Abhishek Sharma : रंग में लौटे अभिषेक शर्मा, खेली 55 रन की पारी

    भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज्यादा रन

    Abhishek Sharma (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : करो या मरो के मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे की टीम को क्रिकेट का सबक अच्छे से सिखाया। पूरी सीरीज में टुकड़ों में प्रदर्शन कर रही भारतीय बल्लेबाजी इस मैच के दौरान पूरे रंग में दिखाई दी। सलामी बल्लेबाजों से लेकर मध्यमक्रम में बल्लेबाजी करने आए सभी खिलाड़ियों ने रन बनाए और टी-20 विश्व कप में अपना सर्वोच्च स्कोर बना दिया।

    इस मैच में सबसे सुखद यह रहा कि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपने पूरे रंग में नजर आए। अभिषेक का बल्ला टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ चला। अभिषेक ने इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई। अभिषेक पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे और उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे, लेकिन आखिरकार यह सलामी बल्लेबाज अपनी पुरानी लय में लौटने में सफल रहा।

    11 पारियों बाद चमके भारतीय ओपनर्स

    भारत के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ सैमसन और अभिषेक ने शानदार शुरूआत की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। 11 टी20 पारियों बाद ऐसा हुआ जब भारत के लिए ओपनरों ने बड़ी साझेदारी की। इस साझेदारी का अंत सैमसन के आउट होने से हुआ जिन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने अपना शिकार बनाया। सैमसन 15 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।

    टी20 विश्व कप का पहला पचासा लगाया

    अभिषेक ने टी20 विश्व कप का अपना पहला पचासा लगाया। अभिषेक का बल्ला टी20 विश्व कप में खामोश था जिससे टीम प्रबंधन की चिंताएं बढ़ गई थी, लेकिन अब उन्होंने अर्धशतक लगाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है। अभिषेक के बल्ले से छह टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों के बाद अर्धशतक निकला है। इससे पहले आखिरी बार उन्होंने 25 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पचासा लगाया था। उस वक्त अभिषेक ने नाबाद 68 रन बनाए थे। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 30 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 55 रन बनाए।

    टीम में किए बदलाव रंग लाए

    भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार शुरूआत की। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए। रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन को मौका मिला, जबकि वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल की एकादश में वापसी हुई। भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरूआत दिलाई। भारत ने टी20 विश्व कप में पावरप्ले का अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट पर 82 रन बनाए जो उसका इस वैश्विक टूनार्मेंट में पावरप्ले में बनाया दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। ये जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी टीम का टी20 विश्व कप में पावरप्ले में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है।

    ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 Live : इंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल में पहुंचा

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउदयपुर में ट्रेडिशनल अंदाज में हुई शादी, ऑफिशियली पति-पत्नी बने विजय-रश्मिका
    Next Article भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर हुई अहम वार्ता
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      आईपीएल 2026 की शुरुआती टक्कर RCB vs SRH

      March 12, 2026

      टी-20 वर्ल्ड कप की जीत छोड़िए, इससे ज्यादा हो रही इन क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स की चर्चा

      March 9, 2026

      वर्ल्ड कप जीतते ही GF संग झूमे हार्दिक पंड्या, मैदान पर दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

      March 9, 2026

      वर्ल्ड कप जीतते ही ईशान किशन संग दिखीं अदिति हुंडिया, ‘लवी-डवी’ Photos VIRAL

      March 9, 2026

      भारतीय धुरंधरों ने तोड़ा हर मिथक, बने तीसरी बार चैंपियन

      March 9, 2026

      भारतीय बल्लेबाजों ने पावर प्ले में ही कर लिया था मैच पर कब्जा

      March 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Realme P4 Lite 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7000mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल

      By परवेश चौहानMarch 16, 2026

      Realme P4 Lite 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म! 7000mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल Realme…

      यूपी में सड़क हादसे में नैनीताल निवासी चार लोगों की मौत

      March 16, 2026

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी

      March 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.