Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री मान ने प्रवासी पंजाबियों और प्रमुख कारोबारियों के साथ किया विचार-विमर्श

    April 22, 2026

    मेरे पास 5 करोड़ थे…” राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस की सच्चाई से उठाया पर्दा

    April 22, 2026

    Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026

      अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

      April 22, 2026

      केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

      April 22, 2026

      कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

      April 21, 2026

      पीएम मोदी के खिलाफ खरगे के आतंकवादी वाले बयान से भड़की बीजेपी

      April 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पहाड़ों से मैदानों तक लुढ़का तापमान
    Breaking News

    पहाड़ों से मैदानों तक लुढ़का तापमान

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update Today : पहाड़ों से मैदानों तक लुढ़का तापमान
    Weather Update Today : पहाड़ों से मैदानों तक लुढ़का तापमान

    सर्दी तोड़ रही रिकॉर्ड, अभी एक सप्ताह नहीं राहत के कोई आसार

    Weather Update Today (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : उत्तर भारत में इन दिनों सर्दी चरम पर है। हालात यह हैं कि पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हर कोई सर्दी से कंपकंपाता हुआ नजर आ रहा है। घने कोहरे के साथ शीतलहर लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में कई जगह तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है तो वहीं मैदानों में भी पारा लगातार लुढ़क रहा है। पंजाब में होशियारपुर का तापमान सबसे कम 1.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में 1.3 डिग्री रहा। हरियाणा में 3.5 डिग्री के साथ नारनौल सबसे ठंडा रहा। राजस्थान में सबसे ठंडा दौसा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया गया।

    आईएमडी ने जारी की एडवाइजरी

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने की अपील की है। विशेषकर पहाड़ी और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आईएमडी के ताजा पूवार्नुमान के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटे देश के बड़े हिस्से में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आने की संभावना है।

    इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना

    उत्तर भारत में जहां कड़ाके की सर्दी, घना कोहरा और शीतलहर का असर और तेज होगा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और मध्य भारत के कई हिस्सों में यह पूवार्नुमान खास तौर पर अहम माना जा रहा है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। घना से अति घना कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी बेहद कम रहेगी, जिससे रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

    अगले 24-48 घंटे के लिए अनुमान

    आईएमडी ने उत्तर भारत में मौसम को लेकर आने वाले 24 घंटे के लिए जो अनुमान जताया है उसके अनुसार दिल्ली-एनसीआर, यूपी, पंजाब, हरियाणा में घना कोहरा, शीतलहर, कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी जबकि हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में ऊंची जगहों पर बर्फबारी और निचले एरिया में कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया है।

    ये भी पढ़ें : America attack on Syria : अमेरिका की सीरिया पर एयर स्ट्राइक

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में ठंड ने तोड़ा डेढ़ दशक का रिकॉर्ड
    Next Article भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला एकदिवसीय मैच आज
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026

      अमेरिका ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाया

      April 22, 2026

      केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 13 लोगों मौत

      April 22, 2026

      कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

      April 21, 2026

      पीएम मोदी के खिलाफ खरगे के आतंकवादी वाले बयान से भड़की बीजेपी

      April 21, 2026

      Kanpur Double Murder: चंडीगढ़ की महिला से थे पति शशि रंजन मिश्रा के करीबी रिश्ते : रेशमा छेत्री

      April 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मुख्यमंत्री मान ने प्रवासी पंजाबियों और प्रमुख कारोबारियों के साथ किया विचार-विमर्श

      By श्वेता चौहानApril 22, 2026

      चंडीगढ़ : निवेश को प्रोत्साहित करने और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से…

      मेरे पास 5 करोड़ थे…” राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस की सच्चाई से उठाया पर्दा

      April 22, 2026

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.