Close Menu
    What's Hot

    Assam Earthquake: असम के नगांव में भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता, सुबह-सुबह कांपी धरती | National

    October 6, 2026

    रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, हरियाणा के किसानों को मिलेगा 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ

    October 6, 2026

    फरीदाबाद के सूरजकुंड में ‘वनभोज मड हाउस’ मिट्टी, लकड़ी और पत्थरों से बना एक अनोखा घर, बना आकर्षण का केंद्र

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Assam Earthquake: असम के नगांव में भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता, सुबह-सुबह कांपी धरती | National

      October 6, 2026

      CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज ! चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर मांगा जवाब | National

      October 5, 2026

      Jammu Kashmir: पुंछ में लैंडमाइन डिफ्यूज करते समय जोरदार धमाका, 2 जवान घायल, मजदूरों को मिला विस्फोटक भी नष्ट | National

      October 5, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से हिमाचल तक बदलेगा मौसम, जानिए हरियाणा-पंजाब से लेकर देशभर का हाल | National

      October 5, 2026

      पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप, 3 महिला पत्रकार की शिकायत, क्राइम ब्रांच के पास मामला | National

      October 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, October 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»टेस्ट का सबसे बड़ा रन चेज, 5 टीमों ने कर दिया नामुमकिन को मुमकिन, गेंदबाजों की आई थी शामत | Sports
    खेल

    टेस्ट का सबसे बड़ा रन चेज, 5 टीमों ने कर दिया नामुमकिन को मुमकिन, गेंदबाजों की आई थी शामत | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 19, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    टेस्ट इतिहास के सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल करने वाली टीम

    नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट को खिलाड़ियों का असली टेस्ट माना जाता है. बल्लेबाजों के लिए खास तौर पर यह फॉर्मेट धैर्य और संयम की परिक्षा मानी जाती है. पहली पारी में फिर भी रन बनाना आसान होता है लेकिन जब बारी चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करने की हो तो अच्छी अच्छी टीम घुटने टेक देती हैं. ऐसे में जिस टीम के बल्लेबाजों के अंदर धैर्य और मैदान पर टिकने की कला होती है वो टीम को जीत तक पहुंचाता है. टेस्ट इतिहास में कुछ ऐसी पारियां भी दर्ज हैं जब टीमों ने नामुमकिन लग रहे लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है. आज हम जानेंगे टेस्ट इतिहास के सबसे बड़े 5 रन चेज के बारे में.

    चौथी पारी में 400 रन से ऊपर का लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज करने वाली टीमों की लिस्ट में सबसे ऊपर वेस्टइंडीज है. साल 2003 में सेंट जॉन्स, एंटीगा में ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम के खिलाफ कमतर आंकी जा रही वेस्टइंडीज ने 418 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. वेस्टइंडीज ने सात विकेट गंवाकर इसे हासिल किया था.

    इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम का नाम आता है. साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के वाका मैदान पर इतिहास रचा गया था. ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के सामने 414 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था. इसे हासिल करना ऑस्ट्रेलिया की ताकतवर गेंदबाजी के आगे नामुमकिन लग रहा था लेकिन पूरी पारी में साउथ अफ्रीका के सिर्फ चार विकेट ही गिरे. कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 108 रन की पारी खेली थी जबकि एबी डिविलियर्स ने 5वें नंबर पर आकर शतक जमाया था.

    तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम का नाम है. साल 1948 में 400 रन का लक्ष्य हासिल करना नामुमकिन जैसा था लेकिन कंगारू टीम ने इस कारनामे को अंजाम दिया. इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने 404/3 रन बनाकर 404 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया. इस मैच को आज भी टेस्ट इतिहास के सबसे यादगार रन चेज में से एक गिना जाता है.

    भारतीय टीम का नाम भी टेस्ट क्रिकेट में 400 रन से ऊपर का लक्ष्य हासिल करके जीत दर्ज करने वाली टीमों में शामिल है. 1976 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 406/4 रन बनाकर 403 रन का लक्ष्य हासिल किया था. पूर्व ओपनर सुनील गावस्कर ने दूसरी पारी में 102 रन बनाए थे जबकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए गुंडप्पा विश्वनाथ ने 112 रन की बेमिसाल मैच जिताऊ पारी खेली थी. भारत ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर मैच का रुख पलट दिया था.

    साल 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट में वेस्टइंडीज ने की टीम ने 395 रन के लक्ष्य को सफलता पूर्वक हासिल किया था. इस मैच में 400 रन का यह जीत भी टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े सफल रन चेज में शामिल है.

    Previous articlePunjab Crime News : पंजाब पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 1.6 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
    Next articlePunjab News: स्मार्ट लड़के का दिखाया फोटो, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक ! दुल्हन ने तोड़ी शादी, रातभर हुआ हंगामा

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरजोत सिंह बैंस बोले- केरल को पीछे छोड़ पंजाब स्कूली शिक्षा में अग्रणी बना
    Next Article DELHI-KARNAL E-BUS SERVICE: दिल्ली में दौड़ेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, करनाल के लिए भी शुरू होगी ई-बस सेवा, जाने रूट और बाकी डिटेल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत से पड़ी लात तो टूर्नामेंट से हटा पाकिस्तान! लिखित में चाहता था माफी, मिली बेइज्जती और जिल्लत | Sports

      October 5, 2026

      Ind vs WI Playing XI: संजू सैमसन बाहर, अर्शदीप सिंह की वापसी, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन | Sports

      October 5, 2026

      पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, बाबर आजम की छुट्टी, बुमराह को छक्के मारने वाला बना टी20 टीम का नया कप्तान | Sports

      October 5, 2026

      इंडिया ए के लिए खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और ऋषभ पंत, किसने सुनाया फरमान, क्यों हुआ ऐसा एक्शन! | Sports

      October 5, 2026

      Ind vs WI T20: चेंज हो गया कप्तान, ODI के 12 खिलाड़ी बाहर, टी20 सीरीज में बदली पूरी टीम इंडिया | Sports

      October 5, 2026

      भुवनेश्वर कुमार की हुई टीम में वापसी, क्रुणाल पंड्या और नितीश राणा को भी जगह, 30 अक्टूबर से टूर्नामेंट | Sports

      October 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Assam Earthquake: असम के नगांव में भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता, सुबह-सुबह कांपी धरती | National

      By अंकित कुमारOctober 6, 2026

      असम में मंगलवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। Nagaon Earthquake News: असम के…

      रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, हरियाणा के किसानों को मिलेगा 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ

      October 6, 2026

      फरीदाबाद के सूरजकुंड में ‘वनभोज मड हाउस’ मिट्टी, लकड़ी और पत्थरों से बना एक अनोखा घर, बना आकर्षण का केंद्र

      October 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.