PM Modi Today In Assam, (द भारत ख़बर), दिसपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर हैं और नगांव में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास के लिए कोई एजेंडा देने में नाकाम रही है और यही वजह है कि देश लगातार उसकी नकारात्मक राजनीति को खारिज कर रहा है। महाराष्ट्र निकाय चुनाव मे परिणाम इसका साफ उदाहरण है।
कांग्रेस ने खो दिया है लोगों का भरोसा
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों का भरोसा खो दिया है। उन्होंने कहा, मुंबई समेत महाराष्ट्र में हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे दिखाते हैं कि वोटर अच्छे शासन और विकास के साथ-साथ विरासत का सम्मान चाहते हैं। पीएम ने कहा, ये चुनाव एक और संदेश देते हैं।
मुंबई में चौथी या पांचवीं रैंक की पार्टी बन गई कांग्रेस
प्रधानमंत्री ने बताया कि मुंबई शहर में ही, जहां कांग्रेस का जन्म हुआ था, वह अब चौथी या पांचवीं रैंक की पार्टी बन गई है। उन्होंने कांग्रेस ने महाराष्ट्र में कई वर्ष राज किया, लेकिन अब पार्टी पूरी तरह खत्म होने के गार पर है। विकास के लिए किसी तरह का कोई एजेंडा न होने के कारण ही कांग्रेस ने देश का भरोसा खोया है।
बीजेपी पूरे देश में लोगों की पहली पसंद
्रपीएम ने यह भी कहा कि बीजेपी पूरे देश में लोगों की पहली पसंद बनकर उभर रही है। उन्होंने बिहार और केरल में चुनावी जीत का हवाला दिया। मोदी ने कहा, पिछले डेढ़ साल से भारतीय जनता पार्टी पर देश का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। केरल के लोगों ने बीजेपी को जबरदस्त समर्थन दिया है और पहली बार वहां बीजेपी का मेयर चुना गया है। प्रधानमंत्री ने बिहार और महाराष्ट्र के लिए रिकॉर्ड जनादेश का भी जिक्र किया।
लोगों ने बीजेपी को रिकॉर्ड वोट दिए हैं
मोदी ने कहा कि हाल ही में बिहार में चुनाव हुए थे और 20 साल बाद भी, वहां के लोगों ने बीजेपी को रिकॉर्ड वोट दिए हैं और रिकॉर्ड सीटें जीती हैं। केवल दो दिन पहले, महाराष्ट्र के बड़े शहरों में मेयर और पार्षद चुनावों के नतीजे घोषित किए गए। वहां के लोगों ने पहली बार बीजेपी को रिकॉर्ड जनादेश दिया है। असम की सांस्कृतिक जीवंतता के बारे में बात करते हुए, पीएम मोदी ने शनिवार को गुवाहाटी में आयोजित बागुरुम्बा ड्वौ नृत्य कार्यक्रम की खूब तारीफ की।
ये भी पढ़ें: PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री ने रखा काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का नींव पत्थर

