Close Menu
    What's Hot

    कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की ‘गोवर्धन’ योजना को…

    August 6, 2026

    Stock market closing: बैंकों में तेजी से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy

    August 6, 2026

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»चीन ने दिया अमेरिका को एक और झटका
    दुनिया

    चीन ने दिया अमेरिका को एक और झटका

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US-China Trade War : चीन ने दिया अमेरिका को एक और झटका
    US-China Trade War : चीन ने दिया अमेरिका को एक और झटका

    अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड में निवेश को घटाकर 17 साल के निचले स्तर पर ला दिया

    US-China Trade War (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अप्रैल 2025 में जब से अमेरिका ने अपने व्यापार में बदलाव करते हुए नई टैरिफ नीति अपनाई है तभी से वैश्विक स्तर पर व्यापार के मायने बदल गए हैं। अमेरिका की नई टैरिफ पॉलिसी में बदलाव के चलते जहां प्रत्येक देश नए व्यापारिक संबंद्ध तलाश रहा है वहीं विकसित देश अमेरिका की इस पॉलिसी के खिलाफ नई रणनीति अपना रहे हैं। इन्हीं देशों में चीन भी शुमार है जिसने ऐसी रणनीति तैयार की है कि आने वाले दिनों में अमेरिका बैकफुट पर आ सकता है।

    दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव कायम

    चीन ने अमेरिका के साथ तनावपूर्ण संबंधों और अपने विदेशी मुद्रा भंडार के विविधीकरण की रणनीति के तहत अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड में निवेश को घटाकर 17 साल के निचले स्तर पर ला दिया है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2025 में चीन की अमेरिकी ट्रेजरी होल्डिंग्स घटकर 682.6 अरब डॉलर रह गईं, जो अक्तूबर में 688.7 अरब डॉलर थीं। यह स्तर 2008 के बाद सबसे कम है।

    खास बात यह है कि ऐसे समय में जब चीन ने अपनी हिस्सेदारी घटाई, अमेरिकी कर्ज में विदेशी निवेश रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार, जापान और ब्रिटेन ने अपनी होल्डिंग्स बढ़ाई हैं। जापान का निवेश 2.6 अरब डॉलर बढ़कर 1.2 ट्रिलियन डॉलर हो गया, जबकि ब्रिटेन की हिस्सेदारी 10.6 अरब डॉलर बढ़कर 888.5 अरब डॉलर पहुंच गई।

    चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दिसंबर 2025 के अंत तक चीन के पास दुनिया का सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है, जो 3.3579 ट्रिलियन डॉलर है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका से जुड़े परिसंपत्तियों में कटौती चीन की उस दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह अपने रिजर्व को सोना, गैर-अमेरिकी मुद्राएं और विदेशी इक्विटी निवेश की ओर स्थानांतरित कर रहा है। शंघाई यूनिवर्सिटी आॅफ फाइनेंस एंड इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर शी जुनयांग ने कहा कि हाल के वर्षों में विदेशी परिसंपत्तियों के बेहतर अनुकूलन और विविधीकरण से चीन के पोर्टफोलियो की सुरक्षा और स्थिरता मजबूत हुई है।

    चीन अपने स्वर्ण भंडार में कर रहा विस्तार

    इस बीच, चीन अपने सोने के भंडार को लगातार बढ़ा रहा है। पीपुल्स बैंक आॅफ चाइना के अनुसार, दिसंबर 2025 के अंत तक चीन का गोल्ड रिजर्व 74.15 मिलियन औंस पहुंच गया, जो पिछले महीने की तुलना में 30,000 औंस अधिक है। यह लगातार 14वां महीना है जब केंद्रीय बैंक ने सोने का भंडार बढ़ाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि भविष्य में भी चीन सोने की खरीद जारी रख सकता है, ताकि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच अपने रिजर्व को अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को लगातार खारिज कर रहा देश
    Next Article यूट्यूब पर छाया तमन्ना भाटिया का जादू, ‘आज की रात’ को मिले 1000 मिलियन व्यूज
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Stock market closing: बैंकों में तेजी से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy

      August 6, 2026

      X के प्रॉडक्ट हेड निकिता बियर ने छोड़ी कंपनी, कहा- अब मेरे लिए यह काम करने का समय आया

      August 6, 2026

      Tata Nexon Camo Edition लॉन्च, जानें जबरदस्त फीचर्स वाले इस कार की कितनी है कीमत

      August 6, 2026

      Indigo का एनिवर्सरी ऑफर, मुफ्त में दे रही 20 हजार टिकटें, जानें पाने का तरीका

      August 6, 2026

      E-PRAAPTI पोर्टल, अब पुराने और बंद पड़े EPF खातों से मिनटों में निकलेंगे पैसे, जानें कैसे करेगा काम

      August 6, 2026

      तेजी पर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों उछले, कच्चा तेल हुआ महंगा

      August 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की ‘गोवर्धन’ योजना को…

      By श्वेता चौहानAugust 6, 2026

      Punjab News: केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) के उत्पादन को तेज़ी से…

      Stock market closing: बैंकों में तेजी से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.