चंडीगढ़ : पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान पिछड़े वर्गों के 139 लाभार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 4.82 करोड़ रुपये के ऋण उपलब्ध करवाया गया हैं। इसका उद्देश्य बेरोजगार लोगों को अपने पैरों पर खड़ा होने तथा आर्थिक रूप से मजबूत बनने में सहायता प्रदान करना है।
कैबिनेट मंत्री कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप कारोबार शुरू करने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना ही नहीं, बल्कि लोगों को ऐसे अवसर प्रदान करना भी है।
