Stock market opening 21 August 2026: बैंकिंग शेयरों में तेजी का असर बाजार में देखने को मिल रहा है। कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 169.35 अंक उछलकर 77,701.07 पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 52.2 अंकों की तेजी के साथ 24,284.05 पर खुला।
सुबह 9.56 बजे सेंसेक्स 65.34 अंक उछलकर 77,594.69 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 17.30 अंकों की तेजी के साथ 24,249.15 पर कारोबार कर रहा था। BSE पर 12 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
इन शेयरों में तेजी
NTPC, कोटक बैंक, BEL,टाटा स्टील, SBIN, HDFC बैंक, HDFC बैंक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, पावरग्रिड ओर पावरग्रिड के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। एक्सिस बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 1.34% की तेजी देखी जा रही है।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर बजाज फिन्सर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, रिलायंस, मारुति, टाइटन, इटरनल, इंडिगो, इन्फोसिस, अडाणी पोर्ट्स, ICICI बैंक, HCLTECH, TCS, एशियन पेंट, ट्रेंट, LT, अल्ट्रासेमको, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। इंडिगो के शेयर में सबसे ज्यादा 1.04% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.25% और निफ्टी मिडकैप 100 में 0.15% की गिरावट देखी जा रही है, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.75% की तेजी देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत गिरी
शुक्रवार को सुबह 10.04 बजे ब्रेंट क्रूड 0.21% फिसलकर 93.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

