Close Menu
    What's Hot

    24, 25 और 26 जून को होगी हड़ताल, मुख्यमंत्री आवास पर…

    June 19, 2026

    अल्फा के प्रमोशन में ब्लैक ब्लेजर में नजर आई आलिया

    June 19, 2026

    56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026

      केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में इन लोगों की पेंशन पर चलेगी कैंची, जानिए सरकार ने क्या बताई असली वजहें
    हरियाणा

    हरियाणा में इन लोगों की पेंशन पर चलेगी कैंची, जानिए सरकार ने क्या बताई असली वजहें

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा में इन दिनों बुजुर्गों की पेंशन और राशन कार्ड कटने का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सामने आ रही शिकायतों के बीच अब हरियाणा सरकार ने इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट की है। सरकार का कहना है कि जिन परिवारों की फैमिली आईडी में सालाना आय तीन लाख रुपये से अधिक दर्ज हो रही है, उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन और राशन कार्ड को स्वतः अपात्र श्रेणी में डाल दिया गया है।

    प्रदेश सरकार के अनुसार फैमिली आईडी में आय बढ़ने के पीछे कई कारण सामने आए हैं। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक यदि परिवार के किसी सदस्य के नाम 400 गज या उससे अधिक का प्लॉट दर्ज है, या किसी सदस्य के नाम फोर व्हीलर वाहन है, तो सिस्टम आय में वृद्धि मान लेता है। इसी तरह ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर फसल बिक्री से तीन लाख रुपये से अधिक की आय दर्ज होने, फैमिली आईडी में शामिल किसी व्यक्ति द्वारा इनकम टैक्स भरने, लंबे समय तक सरकारी राशन न उठाने या बिजली बिल अधिक राशि में आने की स्थिति में भी आय स्वतः बढ़ जाती है।

    सरकार ने यह भी माना है कि कुछ मामलों में सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाए गए लोगों की पेंशन बंद की गई है, लेकिन कई जगहों पर जीवित बुजुर्गों की भी पेंशन कटने के आरोप सामने आए हैं। इसके अलावा फैमिली आईडी में उम्र या अन्य व्यक्तिगत जानकारी गलत दर्ज होने के कारण भी पेंशन और राशन कार्ड कटने की शिकायतें मिल रही हैं।

    राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन सभी कारणों से फैमिली आईडी में आय स्वतः अपडेट हो जाती है, जिसका सीधा असर पेंशन, राशन कार्ड और अन्य सरकारी योजनाओं पर पड़ता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे समय-समय पर अपनी फैमिली आईडी की जानकारी की जांच करते रहें और किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर उसे तुरंत ठीक कराएं।

    सरकार का कहना है कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य अपात्र लोगों को योजनाओं से बाहर करना है, जबकि सत्यापन के बाद पात्र लाभार्थियों को दोबारा योजना में शामिल किया जा रहा है। हालांकि इस कार्रवाई से प्रदेश के कई इलाकों में बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है। प्रभावित बुजुर्गों का कहना है कि बुढ़ापा पेंशन ही उनकी आय का मुख्य स्रोत है और इसी के सहारे वे सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर पाते हैं। अचानक पेंशन बंद होने से उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।


    New Highway: बनेगा 81 किलोमीटर लंबा नया हाईवे, ये जिले होंगे कनेक्ट, मिलेगा बड़ा फायदा

    फिलहाल सरकार का दावा है कि सत्यापन प्रक्रिया जारी है और जिन लोगों के साथ गलती हुई है, उन्हें दोबारा लाभ दिलाया जाएगा। वहीं, बुजुर्गों और उनके परिजनों की नजर अब प्रशासनिक फैसलों पर टिकी हुई है।

    फैमिली आईडी में आय बढ़ने के मुख्य कारण:

    परिवार के नाम 400 गज या उससे अधिक का प्लॉट होना
    परिवार के नाम चार पहिया वाहन दर्ज होना
    फसल बिक्री से ₹3,00,000 से अधिक की आय होना
    परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स भरता हो
    परिवार द्वारा सरकारी राशन नहीं लिया जाना
    बिजली का बिल अधिक राशि का आना

    इन कारणों से फैमिली आईडी में आय स्वतः बढ़ा दी जाती है, जिससे पेंशन व अन्य सरकारी लाभ बंद हो सकते हैं।
    कृपया अपनी फैमिली आईडी की जानकारी समय-समय पर जांचते रहें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article28,740 पदों पर बंपर वैकेंसी, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका
    Next Article आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    बैंकिंग सेक्टर में युवाओं के लिए शानदार मौका, SBI ने निकाली 1500 पदें पर भर्ती; अभी करें आवेदन

    June 19, 2026

    हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, CET ग्रुप डी नोटिफिकेशन भर्ती जारी, देखें हिंदी में पूरी पॉइंट टू पॉइंट जानकारी

    June 19, 2026

    देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

    June 19, 2026

    हरियाणा में नीट परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज फ्री, बसों में नहीं लगेगा किराया

    June 18, 2026

    पेरिस में पीएम मोदी का संबोधन, भारत-EU साझेदारी और स्टार्टअप्स पर दिया बड़ा बयान

    June 18, 2026

    हरियाणा में सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी फील्ड में उतरे, सत्यापन कर रहे बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण

    June 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    24, 25 और 26 जून को होगी हड़ताल, मुख्यमंत्री आवास पर…

    By श्वेता चौहानJune 19, 2026

    Punjab News: आज, 19/6/2026 को, पंजाब रोडवेज पनबस/PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब 25/11 की राज्य…

    अल्फा के प्रमोशन में ब्लैक ब्लेजर में नजर आई आलिया

    June 19, 2026

    56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

    June 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.