Stock market closing 1 September 2026: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के साथ-साथ ऑटो और बैंकिंग के शेयरों में बिकवाली का असर मंगलवार को शेयर मार्केट पर दिखा। कारोबारी सत्र के दूसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 12.99 अंक फिसलकर 76,944.28 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 24.60 अंकों की गिरावट के साथ 24,055.80 पर बंद हुआ। बीएसई पर 13 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर ITC, HCLTECH, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, रिलायंस, कोटक बैंक, अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, HDFC बैंक, पावरग्रिड, TCS, इटरनल और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। ITC के शेयर में सबसे ज्यादा 3.98% की तेजी दर्ज की गई।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर सन फार्मा, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, बजाज फिन्सर्व, SBIN, मारुति, BEL, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, NTPC, एशियन पेंट, LT, टाइटन, टाटा स्टील और अल्ट्रासेमको के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। मारुति के शेयर में सर्वाधिक 4.16% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.31%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.39% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.23% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत उछली
ब्रेंट क्रूड मंगलवार को 4.52 बजे 1.81% उछलकर 92.13 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
गिरावट पर खुला था बाजार
कारोबारी सत्र के दूसरे दिन शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 36.84 अंक उछलकर 76,850.57 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 2.85 अंकों की गिरावट के साथ 24,031.10 पर खुला।

