Close Menu
    What's Hot

    देश में अब तक सामान्य से 23% बारिश कम हुई

    July 18, 2026

    हरियाणा के कालांवाली के बिजली संकट पर कुमारी सैलजा का बड़ा कदम, CM सैनी को लिखा पत्र

    July 18, 2026

    पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद नवाज पर आईसीसी ने लगाया प्रतिबंध, डोपिंग में फंसने पर लिया एक्शन | Sports

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      देश में अब तक सामान्य से 23% बारिश कम हुई

      July 18, 2026

      मेक्सिको में 7.4 तीव्रता का भूकंप

      July 17, 2026

      सीएम मोहन यादव बोले- मध्यप्रदेश में केवल वही रहेगा जो एक शादी करेगा

      July 17, 2026

      श्री गुंडिचा मंदिर पहुंची रथयात्रा, 7 दिन मौसी के घर रहेंगे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा

      July 17, 2026

      अमेरिका ने ईरान पर की एयरस्ट्राइक, भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट को भी बनाया निशाना

      July 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, July 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»देश में अब तक सामान्य से 23% बारिश कम हुई
    Breaking News

    देश में अब तक सामान्य से 23% बारिश कम हुई

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 13 जुलाई तक देश के केवल 219 जिलों में सामान्य वर्षा है, 97 जिलों में सामान्य से अधिक और 24 जिलों में अत्यधिक अधिक वर्षा दर्ज की गई है।
    Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 13 जुलाई तक देश के केवल 219 जिलों में सामान्य वर्षा है, 97 जिलों में सामान्य से अधिक और 24 जिलों में अत्यधिक अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

    मध्य प्रदेश में जबलपुर, रीवा, सागर-शहडोल समेत प्रदेश के 35 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं।
    Weather Update, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: देश में 1 जून से अब तक सामान्य से 23% बारिश कम हुई। सामान्य तौर पर देश में अब तक 294.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 1 जून से अब तक सिर्फ 227 मिमी बारिश हुई है। वहीं, यूपी के 10 और बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर और उन्नाव समेत यूपी के 36 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

    असम में 99 गांव बाढ़ की चपेट में आए

    अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बाढ़, लैंडस्लाइड और बारिश से 1.02 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। अब तक 7 लोगों की मौत हुई है और 29 घायल हुए हैं। वहीं, असम के 6 जिलों के 99 गांव बाढ़ की चपेट में हैं, जहां 37,032 लोग प्रभावित हैं।

    अन्य राज्यों का हाल

    उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के अलावा तेलंगाना के 33 में से 25 जिले, कर्नाटक के 31 में से 21 जिले, गुजरात के 33 में से 21 जिले, महाराष्ट्र के 36 में से 19 जिले और असम के 35 में से 22 जिले सामान्य से कम वर्षा वाले हैं। इसके उलट पंजाब में 22 जिलों में से 11 जिले कम वर्षा और 2 जिले अत्यधिक कम वर्षा की श्रेणी में हैं, जबकि 6 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है।

    हरियाणा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर

    हरियाणा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है, जहां 22 जिलों में से 6 जिले कम वर्षा, 2 जिले अत्यधिक कम वर्षा, 10 जिले सामान्य, 3 जिले सामान्य से अधिक और एक जिला अत्यधिक अधिक वर्षा की श्रेणी में है। देश के अन्य हिस्सों में स्थिति अलग है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। दिल्ली में भी अधिकांश जिले सामान्य या उससे बेहतर स्थिति में हैं।

    मौसमी सूखे के आसार

    गंगा से सटे कई जिलों के साथ-साथ देश के कई जिलों में मौसमी सूखे की स्थिति बन गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यदि किसी क्षेत्र में पूरे मौसम के दौरान सामान्य से 26 से 50 प्रतिशत कम बारिश होती है तो उसे मध्यम मौसमीय सूखा माना जाता है।

    यदि बारिश सामान्य से 50 प्रतिशत से अधिक कम हो जाए तो उसे गंभीर मौसमीय सूखा कहा जाता है। हालांकि, केवल कम बारिश होने से कोई क्षेत्र सूखाग्रस्त घोषित नहीं होता। उसके लिए फसल, मिट्टी की नमी और जल उपलब्धता जैसे अन्य मानकों का भी आकलन किया जाता है।

    देश के 50-60% हिस्से में फिर बादल छाए

    देश के करीब 50-60% हिस्से में फिर बादल छाए दिख रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से यूपी, बिहार समेत पूर्वोत्तर में बारिश हो रही है। यहां अगले 7 दिनों में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं आॅल इंडिया वेदर के मुताबिक भूमध्य रेखा के पास भी एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इन दो नए सिस्टम के एक्टिव होने से 20 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश समेत उत्तर और मध्य भारत में बारिश की संभावना है।

    जम्मू-कश्मीर में बढ़ सकती हैं बादल फटने की घटनाएं, तमिलनाडु में हीटवेव का अलर्ट

    जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आने के बाद जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों में 16 बार बादल फटे हैं। कश्मीर मौसम केंद्र के मुताबिक, आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। तमिलनाडु में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। अल नीनो की वजह से बारिश कम होने से जुलाई में भी तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।

    ये भी पढ़ें: जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के कालांवाली के बिजली संकट पर कुमारी सैलजा का बड़ा कदम, CM सैनी को लिखा पत्र
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      मेक्सिको में 7.4 तीव्रता का भूकंप

      July 17, 2026

      सीएम मोहन यादव बोले- मध्यप्रदेश में केवल वही रहेगा जो एक शादी करेगा

      July 17, 2026

      श्री गुंडिचा मंदिर पहुंची रथयात्रा, 7 दिन मौसी के घर रहेंगे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा

      July 17, 2026

      अमेरिका ने ईरान पर की एयरस्ट्राइक, भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट को भी बनाया निशाना

      July 17, 2026

      PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक अलर्ट, ये रास्ते रहेंगे बंद

      July 17, 2026

      शौचालय में मिली पर्ची से विमान यात्रियों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट, उतारे गए यात्री

      July 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      देश में अब तक सामान्य से 23% बारिश कम हुई

      By अंकित कुमारJuly 18, 2026

      Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 13 जुलाई तक देश के…

      हरियाणा के कालांवाली के बिजली संकट पर कुमारी सैलजा का बड़ा कदम, CM सैनी को लिखा पत्र

      July 18, 2026

      पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद नवाज पर आईसीसी ने लगाया प्रतिबंध, डोपिंग में फंसने पर लिया एक्शन | Sports

      July 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.