Close Menu
    What's Hot

    Ind vs SL Test: श्रीलंका को फॉलोऑन से बचाया, सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ सेंचुरी ठोक रचा इतिहास | Sports

    August 18, 2026

    IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

    August 18, 2026

    सोनीपत में आरओ के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, सरपंच और बेटे पर मर्डर का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 18, 2026

      NAPA के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने पंजाब के मौजूदा हालात पर जताई चिंता

      August 18, 2026

      इश्क में रोड़ा बनी 6 साल की बेटी की हत्या, शव कुएं में फेंका

      August 18, 2026

      14 राज्यों के सीएम पर आपराधिक केस दर्ज, सुप्रीम कोर्ट में पेश रिपोर्ट से खुलासा

      August 17, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने बोला- अगर एयरलाइंस न मानें तो प्लेन खड़े कर दें, 7 दिन में हवाई किराया नियम तय करने के भी आदेश

      August 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में 3 माह में दूसरी बार बढ़ाया टोल, दिल्ली से मनाली तक सफर के दौरान जेब और होगी ढीली, नए रेट क्या हैं?
    हरियाणा

    हरियाणा में 3 माह में दूसरी बार बढ़ाया टोल, दिल्ली से मनाली तक सफर के दौरान जेब और होगी ढीली, नए रेट क्या हैं?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    करनाल. हरियाणा में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर तीन महीने में दूसरी बार टोल टैक्स में इजाफा किया गया है. नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल दरों में बढ़ोतरी की है और इसका असर दिल्ली से हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल आने जाने वालों की जेब पर पड़ेगा. चंडीगढ़ से दिल्ली तक टोल टैक्स में लोगों को और जेब ढीली करनी होगी.

    दरअसल, करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा के भी रेट बढ़ाए गए हैं. मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात से नए टोल रेट लागू कर दिए गए हैं. इस बढ़ोतरी के तहत कार, जीप, बस, ट्रक और अन्य व्यवसायिक वाहनों के टोल टैक्स में 5 से 30 रुपए तक की वृद्धि की गई है. नए रेट लागू होने के बाद वाहन चालकों को अब पहले से ज्यादा टोल देना पड़ेगा.

    बसताड़ा टोल प्लाजा के ऑपरेशन मैनेजर प्रदीप मलिक ने बताया कि एनएचएआई के निर्देशानुसार देशभर के टोल प्लाजा के रेट बढ़ाए गए हैं, इसके चलते बसताड़ा टोल के रेट भी संशोधित किए गए हैं. उन्होंने बताया कि सिंगल जर्नी के लिए कार और जीप चालकों को अब 200 रुपए और डबल जर्नी के लिए 295 रुपए देने होंगे. एलसीवी और एलजीवी वाहनों के लिए सिंगल जर्नी 320 रुपए और डबल जर्नी 480 रुपए तय की गई है. वहीं, बस और ट्रक के लिए सिंगल जर्नी 670 रुपए और डबल जर्नी 1005 रुपए लगेगी. थ्री एक्सल वाहनों के लिए 730 रुपए सिंगल और 1095 रुपए डबल जर्नी तय किए गए हैं.

    कुरुक्षेत्र के पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे- 52 पर थाना टोल प्लाजा में 3 महीने में दूसरी बार रेट बढ़े हैं. इससे पहले,  5 रुपए से लेकर 25 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई थी. हालांकि, इस बार लाइट मोटर व्हीकल (कार, जीप) के रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है. हिसार के रामायण टोल प्लाजा पर नई दरें बढ़ाई गई हैं. झज्जर जिले के रोहद (मिल्क माजरा) टोल प्लाजा पर भी जेब ढीली करनी होगी.

    मनाली की सफर हो जाएगा महंगा

    इसके अलावा, पंजाब में आठ और हिमाचल में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने कीरतपुर मनाली फोरलेन पर भी टोल के दामों में इजाफा किया है. अब कीरतपुर नेरचौक मनाली फोलरेन पर बिलासपुर के गड़ामोड़ टोल प्लाजा पर एकतरफा 180 रुपये टोल चुकाना होगा. कीरतपुर मनाली फोरलेन पर मंडी जिले के सुंदरनगर में बलोह टोल प्लाजा में 1 अप्रैल को छोटे वाहनों के टोल टैक्स को 70 से 115 रुपये कर दिया गया था और 45 रुपये का इजाफा किया गया है. अब फिर से इजाफा हुआ है. गौर रहे कि इससे पहले एक अप्रैल को टोल के रेट हाईवे अथॉरिटी ने बढ़ाए थे.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHDFC को 19,000 करोड़ रुपये का मुनाफा, इंट्रेस्ट इनकम में बंपर बढ़ोतरी, ऐसेट क्वालिटी भी सुधरी
    Next Article सीबीएसई ने घोषित किया 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    सोनीपत में आरओ के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, सरपंच और बेटे पर मर्डर का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    August 18, 2026

    11 महीने से वेतन को तरसे कर्मचारी, वादा खिलाफी के आरोपों से घिरी हरियाणा सरकार,कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा

    August 18, 2026

    Money Plant | Money Plant Vastu Tips | क्या आपके घर में भी लगा मनी प्लांट जमीन छू रहा है? वास्तु शास्त्र में घोर अपशगुन, तुरंत करें यह उपाय

    August 17, 2026

    सुबह की चाय से रात के खाने तक…अंबाला में मरीजों के तीमारदारों का कौन रख रहा इतना ध्यान?

    August 17, 2026

    आंख दिखाने अब अस्पताल जाने की जरूरत नहीं, नोएडा में शुरू की गई ऐसी क्लीनिक, जो घर-घर आएगी

    August 17, 2026

    फरीदाबाद में यहां मिल रही 40 रुपए में अनलिमिटेड बिरयानी, दुकानदार ने बताया कैसे मिला अनोखे बिजनेस का आइडिया

    August 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Ind vs SL Test: श्रीलंका को फॉलोऑन से बचाया, सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ सेंचुरी ठोक रचा इतिहास | Sports

    By परवेश चौहानAugust 18, 2026

    सोनल दिनुशा ने शतक जमाकर श्रीलंका की लाज बचाई नई दिल्ली. श्रीलंका की टीम का…

    IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

    August 18, 2026

    सोनीपत में आरओ के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, सरपंच और बेटे पर मर्डर का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    August 18, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.