नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक दिन पहले यानी शनिवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई. यहां चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक थाना बिसरख क्षेत्र की गोल्फ होम्स सोसाइटी में काम करने वाले दो मजदूरों की जान 14वीं मंजिल से गिरने की वजह से चली गई. इन दोनों को ही गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा नें बनाए जा रहे एक हाउसिंग सोसाइटी में काम करने वाला परिवार उजड़ गया. 14वीं मंजिल पर काम कर रहे एक ही परिवार को दो शख्स की जान चली गई. बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले मजदूरों में एक 19 साल का अब्दुल खालिक सरकार था और दूसरे की पहचान उनके पिता जमाल शेख पुत्र अब्दुल के तौर पर हुई है. पिता की उम्र 45 साल का करीब थी. इस घटना में मारे गए दोनों ही लोगों को लेकर बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के साहिबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले थे.
14वीं मंजिल से गिरकर दो लोगों के मौत की घटना की खबर पास के पुलिस थाने में दी गई. बिसरख पुलिस को जैसे ही इसके बारे में बताया गया वो तुरंत मौके पर पहुंची. घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई. आगे अब कैसे इस घटना मारे गए शख्स के परिवार वालों तक इस सूचना को पहुंचाया जाए पुलिस इस प्रक्रिया में जुटी है. ये मामला दो लोगों की मौत से जुड़ा है लिहाजा इसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में अभियोग दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है.
इस घटना को लेकर पुलिस गहन जांच में जुट चुकी है. वो इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह वाकई हादसा है. दोनों पिता पुत्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस इस बात को लेकर भी जानकारी जुटा रीह है कि निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम किए गए थे या नहीं.

