Close Menu
    What's Hot

    भारत-अफगानिस्तान T20 देखने जा रहे स्टेडियम, घर से निकलने से पहले लें ट्रैफिक अपडेट, कहां होंगे डाइवर्जन और क्या है पार्किंग नियम | Sports

    September 13, 2026

    आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त, जानें कितने रूपये आएंगे खाते में?

    September 13, 2026

    जोमैटो पर खाना मंगाना हुआ महंगा, अब ऑर्डर पर लगेगा एक्सट्रा चार्ज, देखें कितनी ढीली होगी जेब

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त, जानें कितने रूपये आएंगे खाते में?

      September 13, 2026

      15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, दिल्ली स्वरूप नगर में भीषण अग्निकांड, पड़ोसी घर के 6 लोग धुएं से प्रभावित | Crime

      September 13, 2026

      BRICS Summit 2026: आज खत्म होगा 18वां शिखर सम्मेलन, ‘डायलॉग और डिप्लोमेसी’ पर जोर | National

      September 13, 2026

      IMD Alert: राजधानी दिल्ली समेत आज कहां बरसेंगे बादल? कई राज्यों में RED अलर्ट, 13 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान | National

      September 13, 2026

      ब्रिक्स को मिली बड़ी सफलता, साझा बयान पर सहमत हुए सदस्य देश, जारी होगा ‘ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा पत्र’

      September 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अमेरिका से 90% तक सस्ता इलाज, जानें, भारत कैसे बन रहा मेडिकल टूरिज्म का हब?
    Breaking News

    अमेरिका से 90% तक सस्ता इलाज, जानें, भारत कैसे बन रहा मेडिकल टूरिज्म का हब?

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Medical Tourism: विदेशी मरीजों के लिए भारत ने वीजा प्रक्रिया को भी आसान बनाया है।
    Medical Tourism: विदेशी मरीजों के लिए भारत ने वीजा प्रक्रिया को भी आसान बनाया है।

    16 साल में साढ़े चार गुना बढ़ी भारत आने वाले विदेशी मरीजों की संख्या
    Medical Tourism, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: भारत अब केवल सस्ती दवाओं का देश नहीं, बल्कि दुनिया के लिए विश्वस्तरीय और किफायती इलाज का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। साल 2009 में जहां करीब 1.12 लाख विदेशी मरीज इलाज के लिए भारत आए थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 5.07 लाख तक पहुंच गई। यानी 16 साल में भारत आने वाले विदेशी मरीजों की संख्या करीब साढ़े चार गुना बढ़ गई। इस बढ़त की वजह सिर्फ कम खर्च नहीं है।

    इसकी बड़ी वजह भारत में विशेषज्ञ डॉक्टर्स का जल्दी मिल जाना है। इसके अलावा जांच रिपोट्रर्स का तुरंत आना और इलाज का खर्च पहले से तय हो जाना भी विदेशी मरीजों को लुभा रहा है। भारत के निजी अस्पताल मेडिकल टूरिज्म को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। इन अस्पतालों में आधुनिक तकनीक, अनुभवी डॉक्टर और कम इंतजार में इलाज की सुविधा मिलती है। यही कारण है कि विदेशों से आने वाले मरीज अक्सर निजी अस्पतालों को प्राथमिकता देते हैं।

    भारत और अमेरिका के खर्च में बड़ा अंतर

    अमेरिका में जिस इलाज पर 15 हजार रुपए खर्च होते हैं, वही भारत में 1,000 से 2,000 रुपए में संभव है। नीदरलैंड्स में दांतों के सामान्य इलाज पर 16 हजार रुपए ज्यादा लगते हैं, जबकि लखनऊ में यही इलाज 3,000 रुपए में हो जाता है।

    इसके अलावा घुटना बदलने की सर्जरी भारत में करीब 6.76 लाख रुपए में हो जाती है, जबकि अमेरिका में इसके लिए करीब 77 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। हार्ट बाईपास सर्जरी भारत में करीब 7.7 लाख रुपए में हो सकती है, जबकि अमेरिका में इसका खर्च 38 लाख रुपए से ज्यादा हो सकता है।

    172 देशों के नागरिकों को ई-मेडिकल वीजा की सुविधा

    विदेशी मरीजों के लिए भारत ने वीजा प्रक्रिया को भी आसान बनाया है। अब 172 देशों के नागरिकों को ई-मेडिकल वीजा की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा मरीज के साथ आने वाले लोगों के लिए ई-मेडिकल अटेंडेंट वीजा की सुविधा भी उपलब्ध है।

    आयुर्वेद, योग, यूनानी और होम्योपैथी जैसी भारतीय चिकित्सा पद्धतियों से इलाज कराने आने वाले लोगों के लिए अलग आयुष वीजा की व्यवस्था की गई है। सरकार का हील इन इंडिया अभियान भी भारत को मेडिकल टूरिज्म के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है।

    इन देशों से सबसे अधिक मरीज ईलाज कराने पहुंचे भारत

    बांग्लादेश इराक, उज्बेकिस्तान, सोमालिया, ओमान और केन्या से बड़ी संख्या में मरीज भारत ईलाज कराने पहुंचे। इसके अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के विकसित देशों से भी बड़ी संख्या में लोग जटिल सर्जरियों, आॅर्गन ट्रांसप्लांट और डेंटल केयर के लिए भारत का रुख कर रहे हैं। भारत का मेडिकल टूरिज्म बाजार 2025 में 84 हजार करोड़ रुपए का था। अनुमान है कि 2030 तक यह बढ़कर 1.56 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा।

    भारत में अस्पतालों की संख्या

    भारत के पास मेडिकल टूरिज्म संभालने के लिए बड़ा हेल्थ इंफ्रा भी मौजूद है। देश में कुल 69,364 अस्पताल हैं। इनमें 43,486 निजी (करीब 66%) और 25,778 सरकारी अस्पताल हैं। 12 लाख रजिस्टर्ड डॉक्टर हैं। 1,299 अस्पतालों को एनएबीएच की मान्यता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह निजी नेटवर्क भारत आने वाले विदेशी मरीजों को संभालने की क्षमता देता है।

    ये भी पढ़ें: जयराम रमेश ने धर्मेंद्र प्रधान पर कसा तंज, कहा- ऐसा होता रहता है, प्रधान का जवाब- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी कमरों में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंबाला में MRP से 1 पैसा ज्यादा नहीं ले पाएंगे वेंडर्स, रेलवे बोला- ओवरचार्जिंग पर रद्द होगा लाइसेंस
    Next Article श्री आनंदपुर साहिब में ‘विरासत-ए-खालसा’ 31 जुलाई तक…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त, जानें कितने रूपये आएंगे खाते में?

      September 13, 2026

      15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, दिल्ली स्वरूप नगर में भीषण अग्निकांड, पड़ोसी घर के 6 लोग धुएं से प्रभावित | Crime

      September 13, 2026

      BRICS Summit 2026: आज खत्म होगा 18वां शिखर सम्मेलन, ‘डायलॉग और डिप्लोमेसी’ पर जोर | National

      September 13, 2026

      IMD Alert: राजधानी दिल्ली समेत आज कहां बरसेंगे बादल? कई राज्यों में RED अलर्ट, 13 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान | National

      September 13, 2026

      ब्रिक्स को मिली बड़ी सफलता, साझा बयान पर सहमत हुए सदस्य देश, जारी होगा ‘ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा पत्र’

      September 13, 2026

      ब्रिक्स ने जारी किया संयुक्त घोषणा पत्र, वैश्विक व्यापार, सप्लाई चेन, ऊर्जा के सुचारू प्रवाह पर जोर

      September 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत-अफगानिस्तान T20 देखने जा रहे स्टेडियम, घर से निकलने से पहले लें ट्रैफिक अपडेट, कहां होंगे डाइवर्जन और क्या है पार्किंग नियम | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 13, 2026

      नई दिल्ली. भारत और अफगानिस्तान के बीच आज (रविवार, 13 सितंबर) को तीन मैचों की…

      आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त, जानें कितने रूपये आएंगे खाते में?

      September 13, 2026

      जोमैटो पर खाना मंगाना हुआ महंगा, अब ऑर्डर पर लगेगा एक्सट्रा चार्ज, देखें कितनी ढीली होगी जेब

      September 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.