Close Menu
    What's Hot

    खरड़ सिविल अस्पताल में गलती से चली गोली, मरीज़ों में…

    October 14, 2026

    शाई होप की रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेंचुरी, टीम इंडिया के गेंदबाजों का निकाला तेल, क्रिस गेल का बड़ा Record ध्वस्त | Sports

    October 14, 2026

    SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

      October 14, 2026

      Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

      October 14, 2026

      रेलवे ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

      October 14, 2026

      AI का विमान हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, मचा हड़कंप

      October 14, 2026

      Jantar Mantar Protest: जेल में रहेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जंतर-मंतर पर किया गया था गिरफ्तार | National

      October 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»H-1B वीजा का ग्रेस पीरियड खत्म करेगा ट्रंप प्रशासन ! नौकरी जाने पर छोड़ना होगा अमेरिका, भारतीयों के लिए नई मुश्किल | World
    Breaking News

    H-1B वीजा का ग्रेस पीरियड खत्म करेगा ट्रंप प्रशासन ! नौकरी जाने पर छोड़ना होगा अमेरिका, भारतीयों के लिए नई मुश्किल | World

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारSeptember 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    H-1B Visa 2026, H-1B 60-Day Grace Period, Trump H-1B Rules, H-1B Visa India, Indian Workers in USA, H-1B Visa Rule Change | H-1B वीजा 2026, H-1B ग्रेस पीरियड, ट्रंप H-1B नियम, भारतीयों पर असर
    ट्रंप प्रशासन H1B वीजा का ग्रेस पीरियड खत्म करने की तैयारी में है।

    US H-1B Visa Rules Change: अमेरिका में नौकरी करने वाले भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए ट्रंप प्रशासन की ओर से एक ऐसा प्रस्ताव सामने आया है, जिससे सभी की टेंशन बढ़ सकती है। अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने H-1B और कुछ अन्य वीजा धारकों के लिए 60 दिन तक की ग्रेस पीरियड हटाने का प्रस्ताव रखा है। अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है, तो अमेरिका में नौकरी कर रहे लाखों लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। फिलहाल अमेरिका में नौकरी जाने पर लोगों को 60 दिन का ग्रेस पीरियड मिलता है, जिसमें वे नई नौकरी या स्पॉन्सर ढूंढ सकते हैं। अगर यह ग्रेस पीरियड हट जाएगा, तो नौकरी जाने के बाद लोगों को जल्द अमेरिका छोड़ना पड़ेगा। इस नियम का सबसे ज्यादा असर भारतीयों पर पड़ सकता है।

    मौजूदा व्यवस्था के तहत किसी H-1B कर्मचारी की नौकरी तय अवधि खत्म होने से पहले चली जाती है, तो उसे आमतौर पर अधिकतम 60 दिन या उसके I-94 की मौजूदा वैधता खत्म होने तक अमेरिका में रहने का समय मिल सकता है। यह समय कर्मचारी के लिए बेहद अहम होता है। इसी दौरान वह नया एंप्लॉयर तलाश सकता है, नया H-1B प्रायोजन हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है, अपनी इमिग्रेशन स्थिति बदलने की कोशिश कर सकता है या अमेरिका छोड़ने की तैयारी कर सकता है। यही व्यवस्था 2017 में लाई गई थी, ताकि नौकरी अचानक खत्म होने की स्थिति में विदेशी कर्मचारियों को तुरंत इमिग्रेशन संकट का सामना न करना पड़े। अब ट्रंप प्रशासन इस व्यवस्था को बदलने की तैयारी में है।

    DHS अब इसे क्यों हटाना चाहता है?

    डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी का कहना है कि इन गैर-आप्रवासी वीजा श्रेणियों में कर्मचारी का कानूनी दर्जा उस रोजगार या गतिविधि से सीधे जुड़ा है, जिसके आधार पर उसे अमेरिका में रहने की अनुमति मिली। प्रस्ताव के मुताबिक 60 दिन का ग्रेस पीरियड इस संबंध को कमजोर करती है। इसलिए DHS मौजूदा नियम को हटाकर पुराने दृष्टिकोण की ओर लौटना चाहता है। एजेंसी का यह भी कहना है कि इससे USCIS पर प्रशासनिक बोझ कम होगा। अगर प्रस्ताव अंतिम नियम के रूप में लागू होता है, तो रोजगार या संबंधित गतिविधि खत्म होने पर कर्मचारी को तुरंत अमेरिका से बाहर जाना पड़ सकता है। जब तक उसके पास किसी दूसरे आधार पर कानूनी रूप से अमेरिका में रहने की अनुमति न हो।

    भारतीय H-1B कर्मचारियों के लिए क्यों अहम?

    इस प्रस्ताव का भारतीय प्रोफेशनल्स पर असर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। भारतीय नागरिक लंबे समय से H-1B कार्यक्रम के सबसे बड़े लाभार्थियों में हैं। भारतीय एक्सपर्ट्स अमेरिकी टेक्नोलॉजी, कंसल्टिंग, इंजीनियरिंग और दूसरे हाई-स्किल क्षेत्रों में बड़ी संख्या में काम करते हैं। भारतीय कर्मचारियों के लिए समस्या सिर्फ नई नौकरी तलाशने तक सीमित नहीं होगी। नौकरी अचानक खत्म होने पर परिवार, घर का किराया या लीज, बच्चों की पढ़ाई, सामान की व्यवस्था और भारत लौटने की तैयारी जैसे कई फैसले भी बहुत कम समय में लेने पड़ सकते हैं। वित्त वर्ष 2024 में स्वीकृत H-1B याचिकाओं में भारत में जन्मे कर्मचारियों की हिस्सेदारी करीब 71 प्रतिशत थी। इसलिए H-1B नियम में इस तरह का बदलाव भारतीय पेशेवरों के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

    सिर्फ H-1B ही नहीं, इन वीजा पर भी असर

    प्रस्तावित बदलाव केवल H-1B वीजा तक सीमित नहीं है। DHS ने जिन श्रेणियों में 60-दिन की ग्रेस पीरियड हटाने का प्रस्ताव रखा है, उनमें H-1B, H-1B1, L-1, O-1, E-1, E-2, E-3, TN वीजा शामिल हैं। इन कैटेगरी के कुछ आश्रित परिवार के सदस्य भी मौजूदा ग्रेस पीरियड व्यवस्था के दायरे में आते हैं। यह सिर्फ भारतीय IT कर्मचारियों का मामला नहीं है। प्रस्ताव लागू होने पर अमेरिका में काम कर रहे अलग-अलग देशों के हाई-स्किल विदेशी कर्मचारियों और उनके परिवारों पर भी इसका असर पड़ सकता है।

    नए नियम के बाद नौकरी गई तो क्या होगा?

    अगर यह प्रस्ताव अंतिम नियम बन जाता है, तो सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि नौकरी खत्म होने के बाद कर्मचारी के पास नई नौकरी तलाशने के लिए मौजूदा 60 दिनों का समय नहीं रहेगा। किसी H-1B कर्मचारी की नौकरी अचानक खत्म होती है, तो आज की व्यवस्था में वह नई कंपनी तलाशने और नए नियोक्ता की ओर से जरूरी इमिग्रेशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए सीमित समय का इस्तेमाल कर सकता है। प्रस्तावित व्यवस्था में रोजगार खत्म होते ही उसका मौजूदा गैर-आप्रवासी दर्जा बनाए रखने का आधार प्रभावित होगा। ऐसे में उसे अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनीपत में एनकाउंटरः 2 करोड़ की फिरौती मांगने के बाद धांय-धांय, पुलिस से मुठभेड़ में 2 बदमाशों को लगी गोली
    Next Article संगरूर के तूर बंजारा में भाजपा नेताओं का विरोध, बलतेज पन्नू बोले- पंजाब में धर्म-जाति की राजनीति नहीं चलेगी
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

      October 14, 2026

      Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

      October 14, 2026

      रेलवे ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

      October 14, 2026

      AI का विमान हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, मचा हड़कंप

      October 14, 2026

      Jantar Mantar Protest: जेल में रहेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जंतर-मंतर पर किया गया था गिरफ्तार | National

      October 14, 2026

      CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रंका हिरासत में, गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, जंतर-मंतर में किया था प्रदर्शन | National

      October 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      खरड़ सिविल अस्पताल में गलती से चली गोली, मरीज़ों में…

      By श्वेता चौहानOctober 14, 2026

      Punjab News: खरड़ सिविल अस्पताल में गलती से गोली चलने से वहाँ मौजूद मरीज़ों और…

      शाई होप की रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेंचुरी, टीम इंडिया के गेंदबाजों का निकाला तेल, क्रिस गेल का बड़ा Record ध्वस्त | Sports

      October 14, 2026

      SIR Row: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई ! SIR और चुनाव आयोग को लेकर उठाए सवाल | National

      October 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.