मंदिर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर की पोस्ट
Urfi Javed, (द भारत ख़बर), मुंबई: उर्फी जावेद हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस मंदिर पहुंच गई हैं, जहां से उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। उर्फी की तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। उर्फी जावेद ने मंदिर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, गुवाहाटी के कमाख्या मंदिर के दर्शन किए।
सादगी भरे अंदाज में नजर आई एक्ट्रेस

उर्फी इस दौरान बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आई। उन्होंने ग्रीन कलर का सूट पहना है। पिंक कलर की दुपट्टा लिया है जिसे सिर पर रखा हुआ है। वहीं, गले में माता की चुंदरी ओढ़ी है। उर्फी के साथ इस दौरान उनकी दोस्त भी नजर आई। उन्होने भी चुंदरी ओढ़ी हुई है। उर्फी ने माथे पर तिलक भी लगाया हुआ है। फैंस उर्फी की इस पोस्ट जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
उर्फी के धर्म बदलने का किया जा रहा दावा

बता दें कि, उर्फी को लेकर हाल ही में दावा किया गया था कि उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है और नाम भी उर्फी से बदलकर रीता भारद्वाज कर लिया है। हालांकि, उर्फी इस दावे को बिल्कुल गलत बताया है। दावा करने वाली मीता चौधरी हैं, जो खुद को पत्रकार बताती हैं। उर्फी ने उन्हें लताड़ लगाते हुए साफ किया कि न तो उन्होंने धर्म बदला है और न ही नाम।
ये भी पढ़ें: बॉबी देओल के साथ बोल्ड सीन के बाद टूट गया एक्ट्रेस का रिश्ता

