Close Menu
    What's Hot

    वैभव सूर्यवंशी का बदला ईशान किशन ने डबल सेंचुरी ठोक लिया, दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास | Sports

    September 7, 2026

    पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में 1 वर्ष में दाखिले 164% बढ़े

    September 7, 2026

    Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग, 36 हजार फीट की ऊंचाई पर बंद करना पड़ा इंजन, अबू धाबी जा रही थी फ्लाइट | National

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग, 36 हजार फीट की ऊंचाई पर बंद करना पड़ा इंजन, अबू धाबी जा रही थी फ्लाइट | National

      September 7, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम ! हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में बारिश, देशभर का वेदर अपडेट | National

      September 7, 2026

      Amritsar Airport News: अमृतसर एयरपोर्ट पर ड्रोन जैसी चीजें दिखने से हड़कंप, 7 फ्लाइट डायवर्ट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट | National

      September 7, 2026

      IMD Weather Alert: 24 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बिगड़ेगा मौसम | National

      September 6, 2026

      दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज, कई छात्रों के दबे होने की आशंका

      September 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»वैभव सूर्यवंशी का बदला ईशान किशन ने डबल सेंचुरी ठोक लिया, दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास | Sports
    खेल

    वैभव सूर्यवंशी का बदला ईशान किशन ने डबल सेंचुरी ठोक लिया, दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन ने ठोकी डबल सेंचुरी

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे हैं. टीम को उन्होंने फाइनल तक पहुंचाया और इस बड़े मुकाबले में डबल सेंचुरी ठोक इतिहास रच दिया. चेन्नई में खेले जा रहे साउथ जोन के खिलाफ उन्होंने मुश्किल में आकर टीम को संभाला और स्कोर 600 रन के पार पहुंचा दिया. 250 रन बनाकर जब वो रिटायर हर्ट हुए टीम का स्कोर 5 विकेट पर 611 रन था.

    ईशान किशन ने ऐसा कमाल कर दिखाया है जो टूर्नामेंट के इतिहास में लंबे समय तक याद किया जाएगा. टॉस जीतकर साउथ जोन के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन ने पहले विकेट के  लिए शतकीय साझेदारी की. वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनकार आउट हुए जबकि दूसरे ओपनर अभिमन्यू ईश्वरन ने 72 रन की पारी खेली. महज 147 रन के स्कोर पर टीम ने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में उन्होंने मैदान पर कदम रखा और पहली पारी में शानदार शतक लगाने के बाद इसे दोहरे शतक में तब्दील किया.

    साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने ईस्ट जोन के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को मैच के दौरान स्लेज किया था. उनके साथ झड़प का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया. उनको उकसाते हुए फिफ्टी बनाने से रोका. ईशान किशन और वैभव के बीच का रिश्ता बहुत ही खास बताया जाता है. ऐसे में उन्होंने मैदान पर आकर अपने साथी के साथ हुई हरकत का बदला चुकता किया. उन्होंने मैच के पहले दिन 122 बॉल पर 13 चौके और 1 छक्के के दम पर शतक जमाया. इसके बाद दूसरे दिन आकर ईशान ने 204 बॉल खेलकर अपने 150 रन पूरे किए और फिर 270 गेंद पर डबल सेंचुरी पूरी कर खास लिस्ट में जगह बनाई. उन्होंने डबल सेंचुरी पूरा करने के लिए 26 चौके और 2 छक्के मारे.  301 बॉल पर ईशान 250 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए. उन्होंने कुल 27 चौके मारे और 7 छक्का लगाया.

    दलीप ट्रॉफी में खेलने उतरे इशान किशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जमाया. इस खास पारी को खेलने के साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया. दलीप ट्रॉफी फाइनल में 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले महज 7वें बल्लेबाज हैं. अब उनका नाम अंशुमान गायकवाड़, मंसूर अली खान पटौदी, रमन लांबा, चेतेश्वर पुजारा, यूसुफ पठान और यशस्वी जायसवाल की खास लिस्ट में शामिल हो चुका है.

    ईशान किशन ने दोहरा शतक जमाकर एक और खास उपलब्धि हासिल की. ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक जमाने वाले ईशान पहले बैटर हैं. इतना ही नहीं उन्होंने ईस्ट जोन के लिए फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बना डाला. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऋद्धिमान साहा के नाम था. 2012 के फाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ उन्होंने 170 रन बनाए थे.

    Previous articlePitru Paksha 2026: कब से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष? जानें ब्राह्मण भोज का धार्मिक महत्व
    Next articleJNU Professor Case: ‘ज्यादा नंबर चाहिए तो मेरे साथ संबंध बनाओ…’ JNU प्रोफेसर पर लगे गंभीर आरोप, मच गया हड़कंप

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में 1 वर्ष में दाखिले 164% बढ़े
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Unique Cricket Record: पहली पारी में 9, दूसरी पारी में 5 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 शिकार, 2 मैच में बाहर, कभी नहीं मिला टीम में मौका | Sports

      September 7, 2026

      क्या यार ये वाइस-कैप्टन…वैभव सूर्यवंशी से उलझे तिलक वर्मा, 4,6,4 मोहम्मद सिराज की आई शामत | Sports

      September 6, 2026

      Pakistan unwanted Record: पाकिस्तान के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, 40 साल में पहली बार हुआ ऐसा, इंग्लैंड में कटाई नाक | Sports

      September 6, 2026

      Harmpreet Kaur World Record: हरमप्रीत कौर ने बना डाला कभी ना टूटने वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास | Sports

      September 6, 2026

      Ind vs Pak, Asia Cup: 12 रन और 6 विकेट…पाकिस्तान टी20 में सबसे छोटे स्कोर पर सिमटा, भारतीय गेंदबाजों ने दिखाई औकात | Sports

      September 5, 2026

      Ind vs Pak: सिर्फ 52 बॉल में टारगेट पूरा, पाकिस्तान का काम तमाम, एशिया कप में भारत ने बुरी तरह से रौंदा | Sports

      September 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वैभव सूर्यवंशी का बदला ईशान किशन ने डबल सेंचुरी ठोक लिया, दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 7, 2026

      दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन ने ठोकी डबल सेंचुरी नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम…

      पंजाब के सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में 1 वर्ष में दाखिले 164% बढ़े

      September 7, 2026

      Air India Express की इमरजेंसी लैंडिंग, 36 हजार फीट की ऊंचाई पर बंद करना पड़ा इंजन, अबू धाबी जा रही थी फ्लाइट | National

      September 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.