Haryana News, (मेरा हरियाणा), कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दुकानदारों ने सब्जी की दुकानों में चोरी करने वाले चोर को बुधवार को रंगे हाथों पकड़ लिया। दुकानदारों ने बताया कि पिछले कई दिन से उनकी दुकानों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। रात के समय कोई अज्ञात व्यक्ति दुकान में सेंध लगाकर फल-सब्जी और अन्य सामान चोरी कर ले जाता था। इसको लेकर दुकानदारों को काफी समय से शक था।
यह भी पढ़ें: Haryana Crime: सोनीपत में शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या की
पुलिस के हवाले किया आरोपी
दुकानदारों ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें एक व्यक्ति चोरी करते हुए दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि आज उसी व्यक्ति को दुकानदारों ने पहचान कर पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद दुकानदारों ने उसकी जमकर धुनाई की और उसके पास से चोरी किया हुआ फल-फ्रूट भी बरामद किया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बढ़ती जा रही वारदातें, पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं
दुकानदारों का कहना है कि शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इस ओर गंभीर नजर नहीं आ रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाता है, लेकिन उन्हें सख्त सजा नहीं मिलती और वे दोबारा चोरी की वारदातों में शामिल हो जाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि ऐसे अधिकतर लोग नशे की लत से जुड़े हुए हैं, जो चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।
यह भी पढ़ें: Haryana Crime: कुरुक्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला, हालात गंभीर


