श्रीलंका को उसके ही मैदान पर छह विकेट से दी मात
T20 World Cup 2026 (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा अपने खेल से दूसरी टीमों को जिम्म्बाब्वे चकित कर रहा है। यह टीम इस विश्वकप में दो उलटफेर करने वाली पहली टीम बन गई है। जिम्बाब्वे ने जहां पहले ग्रुप स्टेज मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया वहीं अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में उसने श्रीलंका की मजबूत टीम को उसके ही मैदान पर हरा दिया।
इस तरह से जिम्बाब्वे उन टीमों की श्रेणी में आ गई जिन्होंने इइस विश्व कप में अभी तक कोई मैच नहीं हारा है। गुरुवार को कोलंबो में खेले गए 38वें मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे ने तीन गेंदों के शेष रहते 182 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
ग्रुप-बी की टेबल टॉपर बनी जिम्बाब्वे
इस जीत के साथ जिम्बाब्वे की टीम ने ग्रुप बी की टेबल टॉपर भी बन गई। लीग चरण में खेले चार मुकाबलों में उसने तीन मैचों में शानदार जीत दर्ज की। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा। टीम सात अंक और + 1.506 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। इस हार के साथ मेजबान श्रीलंका दूसरे स्थान पर खिसक गई। उसके खाते में छह अंक और +1.741 का नेट रन रेट है। ग्रुप बी से सुपर-8 के लिए जिम्बाब्वे और श्रीलंका की टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। वहीं, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और ओमान का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया है। इस ग्रुप का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जाना है।
ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया था
जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर टी20 विश्व कप 2026 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर कर दिया। इससे पहले टीम ने ग्रुप स्टेज में आॅस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया था। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप-1 में है, जबकि श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-2 में है।
अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई श्रीलंका की टीम
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम को कुसल परेरा और पथुम निसांका की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पांच ओवरों में 54 रन की साझेदारी की। कुसल 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ 43 गेंदों में 46 रन जुटाते हुए श्रीलंका को 100 के स्कोर तक पहुंचाया।
मेंडिस ने टीम के खाते में 14 रन का योगदान दिया, जबकि निसांका ने 41 गेंदों में 8 चौकों के साथ 62 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, पवन रत्नायके ने 25 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 44 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से ब्लेसिंग मुजारबानी, ब्रैड इवांस और ग्रीम क्रेमर ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि एक विकेट रयान बर्ल के हाथ लगा।

