Close Menu
    What's Hot

    पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा, देश में सुख शांति की कामना

    April 19, 2026

    FASTag को लेकर सरकार की नई गाइडलाइन जारी, गलत वाहन नंबर वाले टैग तुरंत होंगे ब्लैकलिस्ट

    April 19, 2026

    सनी देओल-आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 का बदला जाएगा टाइटल, क्या है फिल्म का नया नाम?

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा, देश में सुख शांति की कामना

      April 19, 2026

      अजमेर में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, दो महिलाओं की मौत

      April 19, 2026

      Tamil Nadu Polls: पारिवारिक भाई-भतीजावाद तमिलनाडु की जनता का कभी भला नहीं करेगा : अमित शाह

      April 19, 2026

      कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास ठिकानों पर ईडी के छापे

      April 19, 2026

      पीएम विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे : खड़गे

      April 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, April 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»शादी से पहले आलिया भट्ट ने ख़ुद को घर में किया कैद
    Breaking News

    शादी से पहले आलिया भट्ट ने ख़ुद को घर में किया कैद

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी (Alia Ranbir wedding) इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हॉट टॉपिक है. रणबीर-आलिया के फैंस उनकी शादी से जुड़ी हर एक छोटी से छोटी डिटेल जानना चाहते हैं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इंडस्ट्री के ऐसे कपल हैं जिनकी शादी का इंतज़ार फैंस को लंबे वक़्त से था और अब वो लम्हा आखिर करीब आ ही गया है.पांच साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. सोशल मीडिया पर इन दिनों बस इस कपल के ही चर्चे हो रहे हैं. लेकिन इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक आलिया ने खुद को अपने घर में कैद कर लिया है.

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शादी हो जाने तक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी की ज्यादा से ज्यादा चीजें सीक्रेट ही रखना चाहते हैं. ऐसे में एक नई बात सामने आई है कि मीडिया और पैपराजी से बचने के लिए आलिया भट्ट ने खुद को घर में बंद कर लिया है. वह शादी तक कहीं भी आएंगी जाएंगी नहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट इन दिनों पैपराजी से काफी परेशान हो गई हैं. जुहू में उनके घर के पास हर जगह पैपराजी हैं, जो आलिया पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. शादी से जुड़े किसी भी सवाल से बचने के लिए आलिया ने अपनी शादी तक पैपराजी से पूरी तरह दूर रहने का फैसला किया है. यही कारण है कि उन्होंने खुद को हाउस अरेस्ट कर लिया है. इससे पहले ये भी खबरें थीं कि, वेडिंग टीम से नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन करवाया गया है. इसके तहत उन्हें शादी पर कोई भी बात नहीं करनी है और न ही कोई तस्वीरें व वीडियो कैप्चर करने हैं.

    वेडिंग मेन्यू की बात करें तो बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक नीतू कपूर ने बेटे की शादी के लिए दिल्ली और  लखनऊ से  शेफ बुलवाए हैं. इसके अलावा शादी में इटैलियन, मैक्सिकन, पंजाबी, मुगलई खाना भी होगा. बिरियानी लवर्स के लिए दिल्ली की खास बिरियानी (Delhi food) और कबाब होंगे. वहीं 25 वेगन और वेजिटेरियन डिशेज़ भी होंगी. रणबीर-आलिया की शादी की रस्में 13 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी वहीं 15 तारीख तक दोनों सात फेरे ले लेंगे. दोनों किसी होटल या रिजॉर्ट में नहीं बल्कि आर.के हाउस में ही सात फेरे लेंगे. आलिया मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची (Sabyasachi lahenga) के डिजाइन किये हुए ड्रेस कैरी करेंगी. तो वहीं रणबीर और नीतू कपूर भी मनीष मल्होत्रा के ही आउटफिट्स पहनेंगे. 

    गेस्ट्स की बात करें तो दोनों की शादी में संजय लीला भंसाली, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, ज़ोया अख्तर, अर्जुन कपूर, करण जौहर, मसबा गुप्ता. करीना कपूर, सैफ अली खान समेत कई सैलेब्स शामिल हो सकते हैं. वहीं खबरों की मानें तो शादी के लिए सलमान खान, कटरीना कैफ, कंगना रनौत को इनवाइट नहीं किया जाएगा. रणबीर-आलिया की शादी में भले ही कुछ चुनिंदा गेस्ट को न्यौता मिला हो, लेकिन रिसेप्शन पार्टी में कई सेलेब्स शामिल हो सकते हैं. खबरों की मानें तो रिसेप्शन में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करण जौहर, संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा , शाहरुख खान शामिल हो सकते हैं. इसके साथ ही ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने अपनी शादी के बाद गुरुद्वारे में लंगर चलाया था. ऐसे में यह परंपरा शादी के बाद रणबीर और आलिया भी निभाते दिखेंगे. 

    द भारत ख़बर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली के गाजीपुर में कूड़े के पहाड़ में एक बार फिर लगी आग, AAP ने बीजेपी शासित MCD को फिर घेरा
    Next Article अप्रैल में भीषण गर्मी ने 72 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा, जानिए क्या है मौसम विभाग की चेतावनी?
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा, देश में सुख शांति की कामना

    April 19, 2026

    अजमेर में 200 फीट गहरी खाई में गिरी सवारियों से भरी बस, दो महिलाओं की मौत

    April 19, 2026

    Tamil Nadu Polls: पारिवारिक भाई-भतीजावाद तमिलनाडु की जनता का कभी भला नहीं करेगा : अमित शाह

    April 19, 2026

    कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास ठिकानों पर ईडी के छापे

    April 19, 2026

    पीएम विपक्ष पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे : खड़गे

    April 19, 2026

    पीएम मोदी रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे

    April 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा, देश में सुख शांति की कामना

    By अंकित कुमारApril 19, 2026

    Gangotri-Yamunotri Dham: पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा, देश में सुख शांति की कामना…

    FASTag को लेकर सरकार की नई गाइडलाइन जारी, गलत वाहन नंबर वाले टैग तुरंत होंगे ब्लैकलिस्ट

    April 19, 2026

    सनी देओल-आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 का बदला जाएगा टाइटल, क्या है फिल्म का नया नाम?

    April 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.