Close Menu
    What's Hot

    डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

    August 6, 2026

    हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी, bseh.org.in पर तुरंत चेक करें अपना नाम

    August 6, 2026

    Visa ने 2,600 लोगों को नौकरी से निकाला, जानें किस वजह से गई नौकरियां

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब के उद्योगपतियों को हरियाणा में उद्योग स्थापित करने का CM सैनी ने दिया खुला आमंत्रण
    पंजाब

    पंजाब के उद्योगपतियों को हरियाणा में उद्योग स्थापित करने का CM सैनी ने दिया खुला आमंत्रण

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगपतियों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक और भविष्य उन्मुख इंडस्ट्री पॉलिसी तैयार कर रही है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य हरियाणा को देश का अग्रणी औद्योगिक केंद्र बनाना, अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करना और प्रदेश के युवाओं के लिए बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है। उन्होंने बताया कि इस नीति को व्यावहारिक और प्रभावी बनाने के लिए उद्योग जगत से सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं, ताकि जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित किया जा सके।

    मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी संत कबीर कुटीर स्थित अपने आवास पर पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों से रूबरू हुए। इस अवसर पर उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और विभिन्न औद्योगिक, निवेश एवं रोजगार से जुड़े विषयों पर विस्तार से संवाद किया। बैठक का उद्देश्य राज्यों के बीच औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना और साझा विकास की संभावनाओं को मजबूत करना रहा।

    अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा आज देश के सबसे तेजी से विकसित होते राज्यों में शामिल है और “नंबर वन प्रदेश” बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर जिला मजबूत सड़क नेटवर्क और राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा हुआ है, जिससे उद्योगों और व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। इसके अलावा, राज्य सरकार द्वारा विभिन्न स्थानों पर इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) विकसित किए जा रहे हैं, जिनके लिए भूमि अधिग्रहण और आधारभूत ढांचे के विकास की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण पर भी समान रूप से ध्यान दे रही है। युवाओं को कौशल और रोजगार से जोड़ने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज के पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” सरकार की पारदर्शी नीतियों के कारण युवाओं का भरोसा लगातार बढ़ा है। बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरियां मिलने से युवा अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अधिक रुचि ले रहे हैं। यही कारण है कि हरियाणा से हर वर्ष 60 से अधिक युवाओं का चयन यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में हो रहा है।

    मुख्यमंत्री ने पंजाब के उद्योगपतियों को हरियाणा में उद्योग स्थापित करने का खुला आमंत्रण देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” के क्षेत्र में हरियाणा ने उल्लेखनीय सुधार किए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है और सभी के सामूहिक प्रयासों से यह लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जाएगा।

    इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी बीबी भारती, विदेश सेवा विभाग के सलाहकार  पवन चौधरी, भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री सुरेश जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष  सुशील शर्मा, पद्मश्री सरदार ओंकार सिंह पाहवा, सरदार एसएस भोगल, डॉ. गुरप्रीत सिंह वांडर, श्री हरजीत सिंह अरोड़ा सहित उद्योगपति भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSupreme Court: अदालत संसद को कानून बनाने के लिए मजबूर नहीं कर सकती: सुप्रीम कोर्ट
    Next Article जंगल में लांच होगा पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की ‘गोवर्धन’ योजना को…

      August 6, 2026

      पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक, मनमानी स्कूल फीस पर…

      August 5, 2026

      फरीदकोट सेंट्रल जेल में कैदी के पास से सिम के साथ…

      August 5, 2026

      CM मान ने कंडी और सीमावर्ती इलाकों के विकास में तेज़ी…

      August 5, 2026

      सीएम मान का बड़ा फैसला, पंजाब की सभी गौशालाओं के…

      August 5, 2026

      ई-20 के विरोध में पीएम मोदी से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोका

      August 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      By अंकित कुमारAugust 6, 2026

      Social Media Platforms: पहले सोशल मीडिया कंपनियों को शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने के…

      हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी, bseh.org.in पर तुरंत चेक करें अपना नाम

      August 6, 2026

      Visa ने 2,600 लोगों को नौकरी से निकाला, जानें किस वजह से गई नौकरियां

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.