Close Menu
    What's Hot

    विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

    May 2, 2026

    टीएमसी को झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

    May 2, 2026

    कल इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें अपना भविष्यफल

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      टीएमसी को झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

      May 2, 2026

      West Bengal Re-Polling: बंगाल में स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया

      May 2, 2026

      कांग्रेस नेता ने अग्रिम जमानत के लिए किया सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद

      May 2, 2026

      9 बजे तक मगराहाट पश्चिम में 16.68 % और डायमंड हार्बर में 15.83% मतदान

      May 2, 2026

      उत्तर भारत में सात मई तक मौसम रहेगा ठंडा

      May 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, May 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»हरियाणा में कई घंटों के बिजली के कटों से लोग परेशान, 3 संयंत्रों में खराबी से बिजली संकट
    Breaking News

    हरियाणा में कई घंटों के बिजली के कटों से लोग परेशान, 3 संयंत्रों में खराबी से बिजली संकट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


     

    चंडीगढ़ : हरियाणा में गर्मी की शुरुआत में ही बिजली संकट गहरा गया है.  तीन बिजली संयंत्रों में खराबी आने और अडानी से बिजली सप्लाई नहीं मिलने के कारण आपूर्ति गड़बड़ा गई है. शहरों में तीन से चार घंटे और गांवों में 8 से 10 घंटों तक के कट लगाए जा रहे हैं.

    इस समय मांग 7623 मेगावाट तक पहुंच गई है जबकि आपूर्ति 6 हजार मेगावाट ही हो पा रही है. फिलहाल केंद्रीय पुल से 12 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली खरीद कर काम चलाया जा रहा है. अगर जल्द तीनों संयंत्र ठीक नहीं हुए तो राज्य में बिजली संकट और बढ़ सकता है.

    बिजली संयंत्रों की बात करें तो हिसार स्थित खेदड़ की यूनिट नंबर 1 (600 मेगावाट) और पानीपत की यूनिट नंबर 8 (210 मेगावाट) बंद चल रही है. वहीं, अडानी से 1421 मेगावाट बिजली नहीं मिल पा रही है. अडानी से बिजली आपूर्ति शुरू कराने को लेकर उच्चस्तरीय बैठकों का दौर जारी है. बिजली मंत्री रणजीत चौटाला और विभाग एसीएस पीके दास लगातार संयंत्र अधिकारियों से संपर्क साधे हुए हैं.

    दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोयले के रेट बढ़ने के चलते अडानी कंपनी हरियाणा को बिजली आपूर्ति नहीं कर रही है. कंपनी ने हरियाणा से 2035 तक 2.53 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से करार किया हुआ है लेकिन पिछले साल से ही आपूर्ति नहीं हो पा रही है. कंपनी इसी रेट पर बिजली देने को तैयार है लेकिन वो कोयले के बढ़े रेटों के लिए अलग से राशि चाहती है. इसी को लेकर पेंच फंसा हुआ है.

    बिजली निगम के मुताबिक, सबसे ज़्यादा बिजली शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दी जा रही है. इसके बाद ग्रामीण और उद्योगों का नंबर आता है. सबसे कम बिजली खेतों के लिए दी जा रही है. हालांकि, इस समय गेहूं का सीजन होने के चलते आग की घटनाओं से बचने के लिए सप्लाई कम की जाती है. 

    आपको बता दें कि प्रदेश में कुल बिजली उपभोक्ता 72.63 लाख हैं. इनमें कृषि कनेक्शन 6 लाख 57 हजार हैं. जबकि औद्योगिक क्षेत्र के 1 लाख 16 हजार हैं. इसके अलावा, सबसे अधिक 50 लाख उपभोक्ता घरेलू कैटेगरी के हैं.


    द भारत खबर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल में लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत, 3 दिन तक बारिश की संभावना
    Next Article 12 अप्रैल दिल्ली की दस बड़ी खबरें: ऑटो चालकों ने दी हड़ताल पर जाने की धमकी, सरकारी स्कूलों में नर्सरी के लिए एडमिशन प्रोसेस हुआ शुरू और क्या मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत?
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    टीएमसी को झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

    May 2, 2026

    West Bengal Re-Polling: बंगाल में स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया

    May 2, 2026

    कांग्रेस नेता ने अग्रिम जमानत के लिए किया सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद

    May 2, 2026

    9 बजे तक मगराहाट पश्चिम में 16.68 % और डायमंड हार्बर में 15.83% मतदान

    May 2, 2026

    उत्तर भारत में सात मई तक मौसम रहेगा ठंडा

    May 2, 2026

    आप सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया, 88 विधायकों ने पक्ष में वोट डाला

    May 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

    By परवेश चौहानMay 2, 2026

    India Women’s T20 World Cup Team: विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान…

    टीएमसी को झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

    May 2, 2026

    कल इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें अपना भविष्यफल

    May 2, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.