Close Menu
    What's Hot

    हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

    July 28, 2026

    क्या बेडरूम में रख सकते हैं लाफिंग बुद्धा, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? – News18 हिंदी

    July 28, 2026

    कब और कहां होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, जानें यहां

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

      July 28, 2026

      यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिपोर्ट, आर्थिक तंगी के कारण समय से पहले बूढ़ा हो रहा दिमाग

      July 28, 2026

      कमाऊ पत्नी नहीं दे सकती दोहरी वित्तीय मार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम मेंटेनेंस घटाकर आधा किया

      July 28, 2026

      Supreme Court Orders: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने का निर्देश | National

      July 28, 2026

      Canada Drug Bust: कनाडा में 950 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त, पंजाबी मूल के 19 लोग गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ | Punjab

      July 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»हरियाणा वालों के लिए आई एक और बड़ी खुशख़बरी, अंबाला छावनी के डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर फरवरी से उड़ानें होंगी शुरू
    Breaking News

    हरियाणा वालों के लिए आई एक और बड़ी खुशख़बरी, अंबाला छावनी के डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर फरवरी से उड़ानें होंगी शुरू

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Anil Vij


    Haryana News: ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शनिवार को घोषणा की कि अंबाला छावनी का डोमेस्टिक एयरपोर्ट फरवरी तक शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने इसे हरियाणा के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। इस एयरपोर्ट से हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। यहां बड़े से बड़े जहाजों की लैंडिंग और हर मौसम में उड़ान संभव होगी।

    एयरपोर्ट का निरीक्षण और तैयारियों का जायजा

    मंत्री अनिल विज ने शनिवार को एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और तैयारियों का आकलन किया। उन्होंने अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह और कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल से विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा उपकरण जल्द ही एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे और उन्हें गेट व अन्य स्थानों पर इंस्टॉल किया जाएगा।

    मंत्री ने एयरपोर्ट परिसर की सफाई और खाली स्थानों की सही तरीके से लेवलिंग के निर्देश दिए ताकि इसकी सुंदरता में इजाफा हो। निरीक्षण के दौरान मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, बिजेंद्र चौहान, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, राम बाबू यादव, श्याम अरोड़ा, ललता प्रसाद, आशीष अग्रवाल और भरत कोछर सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

    एयरपोर्ट परियोजना का खर्च और प्रगति

    अनिल विज ने बताया कि एयरपोर्ट की स्थापना के लिए रक्षा मंत्रालय से 133 करोड़ रुपये की जमीन ली गई है। स्ट्रक्चर निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये और बिल्डिंग के लिए 16 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सभी निर्माण और व्यवस्थाओं का काम लगभग पूरा हो चुका है।

    सुरक्षा और स्टाफ की तैनाती

    मंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस की तैनाती की जाएगी। इसके लिए पुलिस कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। स्टाफ को स्वेच्छा से डैप्यूट किया जाएगा।

    एयरलाइंस के साथ समझौता

    अनिल विज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों के साथ समझौता किया है, जिसमें अंबाला और हिसार शामिल हैं। उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्री से आग्रह किया है कि इंडियन एयरलाइंस और इंडिगो जैसी कंपनियों को भी इस एयरपोर्ट से जोड़ा जाए। इससे अन्य राज्यों के लिए भी उड़ानें शुरू हो सकेंगी।

    क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा

    इस एयरपोर्ट से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। विज ने कहा कि यह परियोजना न केवल अंबाला बल्कि आसपास के राज्यों के यात्रियों के लिए भी लाभदायक होगी। फरवरी से उड़ानें शुरू होने के बाद यह एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

    source https://www.nayaharyana.com/2025/01/domestic-airport-will-start-in-ambala-cantonment-next-month-292564.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम की सख्ती के बाद एक्शन में हरियाणा पुलिस, ताबड़तोड़ एनकाउंटर, यमुनानगर में गैंगस्टर काबू, हिसार में हाईवे पर मुठभेड़
    Next Article हरियाणा बीजेपी की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को हाईकोर्ट का नोटिस, झूठे आरोप लगाने का मामला
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

    July 28, 2026

    यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिपोर्ट, आर्थिक तंगी के कारण समय से पहले बूढ़ा हो रहा दिमाग

    July 28, 2026

    कमाऊ पत्नी नहीं दे सकती दोहरी वित्तीय मार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम मेंटेनेंस घटाकर आधा किया

    July 28, 2026

    Supreme Court Orders: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने का निर्देश | National

    July 28, 2026

    Canada Drug Bust: कनाडा में 950 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त, पंजाबी मूल के 19 लोग गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ | Punjab

    July 28, 2026

    राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 194 यात्री थे सवार, कार्गो होल्ड में धुआं मिलने से मचा हड़कंप | National

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

    By अंकित कुमारJuly 28, 2026

    Himachal Weather: लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने की आशंका…

    क्या बेडरूम में रख सकते हैं लाफिंग बुद्धा, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? – News18 हिंदी

    July 28, 2026

    कब और कहां होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, जानें यहां

    July 28, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.