Close Menu
    What's Hot

    इंग्लैंड दौरे की शर्मनाक हार के बाद मचा बवाल, टीम इंडिया के सहायक कोच ने छोड़ा पद-रिपोर्ट | Sports

    July 28, 2026

    पंजाब में हाई अलर्ट, संगरूर में BJP ऑफिस पर पेट्रोल बम…

    July 28, 2026

    यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिपोर्ट, आर्थिक तंगी के कारण समय से पहले बूढ़ा हो रहा दिमाग

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिपोर्ट, आर्थिक तंगी के कारण समय से पहले बूढ़ा हो रहा दिमाग

      July 28, 2026

      कमाऊ पत्नी नहीं दे सकती दोहरी वित्तीय मार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम मेंटेनेंस घटाकर आधा किया

      July 28, 2026

      Supreme Court Orders: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने का निर्देश | National

      July 28, 2026

      Canada Drug Bust: कनाडा में 950 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त, पंजाबी मूल के 19 लोग गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ | Punjab

      July 28, 2026

      राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 194 यात्री थे सवार, कार्गो होल्ड में धुआं मिलने से मचा हड़कंप | National

      July 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिपोर्ट, आर्थिक तंगी के कारण समय से पहले बूढ़ा हो रहा दिमाग
    Breaking News

    यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिपोर्ट, आर्थिक तंगी के कारण समय से पहले बूढ़ा हो रहा दिमाग

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Financial Stress: पैसों की चिंता हर वक्त दिमाग पर भारी दबाव बनाती है, जिससे ध्यान केंद्रित करने और फैसले लेने की क्षमता कम हो जाती है।
    Financial Stress: पैसों की चिंता हर वक्त दिमाग पर भारी दबाव बनाती है, जिससे ध्यान केंद्रित करने और फैसले लेने की क्षमता कम हो जाती है।

    सोचने-समझने की क्षमता पर पड़ रहा बुरा असर, दिमाग का आकार भी सिकुड़ रहा
    Financial Stress, (द भारत ख़बर),लंदन: यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के एक नए अध्ययन के अनुसार, लंबे समय तक आर्थिक तंगी और गरीबी में रहने से मस्तिष्क की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। इस लगातार रहने वाले वित्तीय तनाव से दिमाग का आकार सिकुड़ने लगता है और सोचने-समझने की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है।

    एमआरआई स्कैन से पता चला कि वयस्कता में लंबे समय तक कम आय या आर्थिक तंगी झेलने वाले लोगों में 71 वर्ष की उम्र तक दिमाग का महत्वपूर्ण हिस्सा सिकुड़ जाता है। लगातार पैसों की तंगी का सामना करने वाले लोग 53 वर्ष की आयु तक आते-आते मानसिक और कॉग्निटिव टेस्ट में पिछड़ जाते हैं।

    2,759 लोगों पर किया गया सर्वे

    यूनाइटेड किंगडम में इस स्टडी के लिए 2,759 लोगों पर सर्वे किया गया। डेटा के विश्लेषण से पता चला कि 53 साल की उम्र तक, जिन लोगों ने अपनी जिंदगी में आर्थिक तंगी का सामना किया था, उनकी सोचने-समझने की क्षमता (कॉग्निटिव फंक्शन) उन लोगों की तुलना में कम थी, जिन्होंने पैसे की कोई दिक्कत नहीं झेली थी।

    यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के रिसर्चर जैक्स वेल्स ने कहा, कई सालों तक लगातार मुश्किलों का सामना करना खराब कॉग्निटिव हेल्थ से जुड़ा है, न कि कभी-कभार आने वाली मुश्किलों से।

    वर्बल मेमोरी में भी आई गिरावट

    रिसर्चर्स ने यह भी पाया कि इन लोगों में 53 से 69 साल की उम्र के बीच शब्दों को याद रखने की क्षमता में गिरावट की दर धीमी थी, जिससे पता चलता है कि इन लोगों का पहले ही सोचने-समझने की क्षमता में काफी नुकसान हो चुका था। स्टडी में यह भी पाया गया कि उम्र बढ़ने के साथ दिमाग पर आर्थिक तनाव का असर पुरुषों, मुश्किल बचपन वाले लोगों और अल्जाइमर के जेनेटिक रिस्क वाले लोगों पर काफी ज्यादा बुरा होता है।

    डिमेंशिया होने का खतरा

    स्टडी में बताया गया है कि आर्थिक तंगी को लंबे समय तक चलने वाली समस्या बनने से अगर रोक लिया जाए तो उम्र बढ़ने से जुड़ी सोचने-समझने की क्षमता में कमी और डिमेंशिया जैसी बीमारियों से भी बचा जा सकता है। ऐसी स्टडी के सामने आने के बाद ही रिसर्चर्स अब इस तरह के हालातों को बदलने वाले कारकों को खोजने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

    डिमेंशिया से दुनियाभर में 57 मिलियन लोग प्रभावित

    डिमेंशिया दुनियाभर में स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी समस्याओं में से एक है। 2019 में इसने 57 मिलियन लोगों को प्रभावित किया था और अनुमान है कि 2050 तक इसके मामले तीन गुना बढ़कर 150 मिलियन से ज्यादा हो जाएंगे।

    ये भी पढ़ें: कमाऊ पत्नी नहीं दे सकती दोहरी वित्तीय मार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम मेंटेनेंस घटाकर आधा किया

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंबाला में क्यों बढ़ रहे किडनी स्टोन के इतने मरीज? 99% लोग करते हैं ये गलतियां
    Next Article पंजाब में हाई अलर्ट, संगरूर में BJP ऑफिस पर पेट्रोल बम…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      कमाऊ पत्नी नहीं दे सकती दोहरी वित्तीय मार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम मेंटेनेंस घटाकर आधा किया

      July 28, 2026

      Supreme Court Orders: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने का निर्देश | National

      July 28, 2026

      Canada Drug Bust: कनाडा में 950 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त, पंजाबी मूल के 19 लोग गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ | Punjab

      July 28, 2026

      राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 194 यात्री थे सवार, कार्गो होल्ड में धुआं मिलने से मचा हड़कंप | National

      July 28, 2026

      जयराम रमेश ने धर्मेंद्र प्रधान पर कसा तंज, कहा- ऐसा होता रहता है, प्रधान का जवाब- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी कमरों में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं

      July 27, 2026

      CJP ने दी चेतावनी, फिर से होगा आंदोलन अगर छात्रों पर दर्ज FIR वापस नहीं हुई | National

      July 27, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इंग्लैंड दौरे की शर्मनाक हार के बाद मचा बवाल, टीम इंडिया के सहायक कोच ने छोड़ा पद-रिपोर्ट | Sports

      By परवेश चौहानJuly 28, 2026

      इंग्लैंड दौरे के बाद टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने छोड़ा पद…

      पंजाब में हाई अलर्ट, संगरूर में BJP ऑफिस पर पेट्रोल बम…

      July 28, 2026

      यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिपोर्ट, आर्थिक तंगी के कारण समय से पहले बूढ़ा हो रहा दिमाग

      July 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.