Close Menu
    What's Hot

    Commonwealth Games 2026 : भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स में 5 पदक हुए पक्के, पांच बॉक्सर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह | Sports

    July 29, 2026

    Punjab News: VAT बकाया वसूली में पंजाब टैक्स डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई

    July 29, 2026

    बुलंदी पर अडाणी पोर्ट का मुनाफा, इस क्षमता में करेगी विस्तार, जानें निवेशकों पर असर

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बजरंग सेतु पर इंट्री नहीं होगी फ्री, जानें कांच के पुल पर चलने के लिए कितनी ढीली होगी जेब

      July 29, 2026

      हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास, छात्रों को मिलेगी राहत

      July 29, 2026

      पेपरलीक पर संसद में राहुल गांधी बरसे, कहा- छात्रों का गुस्सा जायज, प्रदर्शन में नफरत, गुस्सा नहीं

      July 29, 2026

      कब होगा बांकीपुर उपचुनाव और कब सामने आएंगे नतीजे?

      July 29, 2026

      Nanak Ram Bhurji Death: यूपी के पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी नहीं रहे, लखनऊ में 7वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत, कभी थे मुलायम के करीबी | Uttar Pradesh

      July 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»सीएम की सख्ती के बाद एक्शन में हरियाणा पुलिस, ताबड़तोड़ एनकाउंटर, यमुनानगर में गैंगस्टर काबू, हिसार में हाईवे पर मुठभेड़
    Breaking News

    सीएम की सख्ती के बाद एक्शन में हरियाणा पुलिस, ताबड़तोड़ एनकाउंटर, यमुनानगर में गैंगस्टर काबू, हिसार में हाईवे पर मुठभेड़

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Haryana News


    Haryana News: हरियाणा में अपराध पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सख्ती के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ अभियान शुरू कर दिए हैं। शनिवार को कई मुठभेड़ों के दौरान संगीन अपराधों में शामिल आरोपियों को पकड़ा गया, जिससे पुलिस को कई मामलों के खुलासे की उम्मीद है।

    भिवानी के फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    भिवानी के खरक गांव में पांच दिन पहले दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। रोहतक एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने शनिवार रात हिसार के चौधरीवास गांव में गोरछी रोड पर मुठभेड़ के दौरान गोल्डी बराड़ गैंग के एक सदस्य को घायल कर गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के खेवड़ा गांव निवासी यश के रूप में हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कार सवार तीन-चार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और उनकी तलाश जारी है।

    हिसार में हाईवे पर मुठभेड़

    हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोकुल धाम के पास शनिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाशों को गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, स्पेशल स्टाफ इंचार्ज एसआई रविकांत को सूचना मिली थी कि भैणी अमीरपुर निवासी साहिल के हत्यारे गोकुल धाम सेक्टर-1 के पास खड़े हैं और वहां से भागने की योजना बना रहे हैं।

    पुलिस मौके पर पहुंची तो दो संदिग्ध दिखे। रुकने के इशारे पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए।

    यमुनानगर में गैंगस्टर काबू

    यमुनानगर में भी पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें मुलाना निवासी एक गैंगस्टर को गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके एक साथी को भी मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया।

    अपराध नियंत्रण के लिए नई रणनीति

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाल ही में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए।

    नए अभियान के तहत साइबर अपराध से लेकर अन्य प्रकार के अपराधों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस द्वारा बनाई गई नई रणनीति के तहत अपराधियों की धर-पकड़ के लिए सटीक सूचना तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की इस पहल से कानून-व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

    source https://www.nayaharyana.com/2025/01/haryana-police-in-action-after-cms-strictness-rapid-encounters-2564564.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी शुरू: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा विश्वविद्यालयों, कॉलेजों से लेंगे सुझाव
    Next Article हरियाणा वालों के लिए आई एक और बड़ी खुशख़बरी, अंबाला छावनी के डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर फरवरी से उड़ानें होंगी शुरू
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    बजरंग सेतु पर इंट्री नहीं होगी फ्री, जानें कांच के पुल पर चलने के लिए कितनी ढीली होगी जेब

    July 29, 2026

    हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास, छात्रों को मिलेगी राहत

    July 29, 2026

    पेपरलीक पर संसद में राहुल गांधी बरसे, कहा- छात्रों का गुस्सा जायज, प्रदर्शन में नफरत, गुस्सा नहीं

    July 29, 2026

    कब होगा बांकीपुर उपचुनाव और कब सामने आएंगे नतीजे?

    July 29, 2026

    Nanak Ram Bhurji Death: यूपी के पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी नहीं रहे, लखनऊ में 7वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत, कभी थे मुलायम के करीबी | Uttar Pradesh

    July 29, 2026

    अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की-नेतन्याहू, ट्रम्प से करेंगे मुलाकात

    July 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Commonwealth Games 2026 : भारत के कॉमनवेल्थ गेम्स में 5 पदक हुए पक्के, पांच बॉक्सर ने सेमीफाइनल में बनाई जगह | Sports

    By परवेश चौहानJuly 29, 2026

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 5 भारतीय मुक्केबाजों ने पदक किया पक्का नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026…

    Punjab News: VAT बकाया वसूली में पंजाब टैक्स डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई

    July 29, 2026

    बुलंदी पर अडाणी पोर्ट का मुनाफा, इस क्षमता में करेगी विस्तार, जानें निवेशकों पर असर

    July 29, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.