Close Menu
    What's Hot

    मान सरकार ने चार साल में वो काम किया, जो 70 साल…

    March 11, 2026

    धुरंधर 2 ट्रेलर में रणवीर सिंह के हाथ में दिखी जो लग्जरी वॉच, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

    March 11, 2026

    गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

      March 11, 2026

      प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

      March 11, 2026

      12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

      March 11, 2026

      देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

      March 11, 2026

      Vaccine Side Effects: कोविड वैक्सीन से नुकसान का मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

      March 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अंदर से सुखाड़, बाहर बीजेपी पर पलटवार! बैठक के बाद विधायकों ने कहा- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता
    Breaking News

    अंदर से सुखाड़, बाहर बीजेपी पर पलटवार! बैठक के बाद विधायकों ने कहा- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 21, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     रांची. झारखंड में राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री आवास पर सत्ताधारी दल के विधायकों की चार घंटे तक बैठक चली. चुनाव आयोग के आने वाले फैसले से पहले आहूत UPA की बैठक से 11 विधायक अनुपस्थित रहे. कांग्रेस के 7 और जेएमएम के 4 विधायक अलग-अलग वजहों से बैठक में शामिल नहीं हो सके. वैसे तो बैठक के बाद विधायकों की जुबां पर सुखाड़-सुखाड़ और सुखाड़ का ही मुद्दा छाया रहा. लेकिन, इस बीच सबने एक स्वर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ही अपना नेता माना और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा .

    झारखंड में जारी राजनीतिक हलचल का केंद्र बिंदु शनिवार को मुख्यमंत्री आवास बना रहा. मुख्यमंत्री आवास पर करीब 4 घंटे तक सत्ताधारी दल के विधायकों की बैठक चलती रही. हाल के दिनों में राज्य के मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के भविष्यवाणी के मद्दे नजर इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था. UPA की बैठक में कुल 37 विधायक देर-सबेर ही सही पर उवस्थिति दर्ज कराने में सफल रहे. मतलब 11 विधायक किसी ना किसी वजह से शामिल नहीं हो सके. UPA बैठक में शामिल नहीं होने वाले विधायकों में कांग्रेस के 7 और जेएमएम के 4 विधायकों के नाम शामिल है.

    कैश कांड में शामिल इरफान अंसारी , राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाडी शामिल हैं. इन तीन विधायकों का पहले से ही नहीं आना तय था. इसके अलावा ममता देवी स्वास्थ्य कारणों से और शिल्पी नेहा तिर्की दिल्ली में रहने की वजह से शामिल नहीं हो सकी. कांग्रेस के भूषण बाड़ा और पूर्णिमा नीरज सिंह भी शामिल नहीं हुई. इसी तरह जेएमएम के चमरा लिंडा , सरफराज अहमद , समीर मोहंती और बसंत सोरेन शामिल नहीं हुए.

    वहीं इस बारे में संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जो विधायक बैठक में नहीं पहुंचे है. उन्होंने पार्टी के समक्ष अपनी वजह बता दी है. उन्होंने कहा कि अनुपस्थिति का कही कोई और मतलब नहीं निकाला जाना चाहिये. कांग्रेस के विधायक पूरी तरह एकजुट है.

    सभी विधायकों ने दोहराई सुखाड़ की बात 

    राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ घंटों से कई तरह के कयास लगाए जा रहे है. जब UPA बैठक के बाद जेएमएम-कांग्रेस और राजद के विधायक निकले तो उन्होंने मीडिया का ध्यान सुखाड़ पर केंद्रित कर दिया, जिससे पूछो वो सुखाड़ के हालात और उसके दर्द से कराह रहे किसानों की परेशानी थी. ये बात सच है कि बैठक के दौरान सुखाड़ का मुद्दा सबसे ज्यादा गर्म रहा. जेएमएम के विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि बैठक में सिर्फ और सिर्फ सुखाड़ पर चर्चा हुई है. कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि गोड्डा जिले में मात्र 5 प्रतिशत ही रोपनी हो पाई है. कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने सुखाड़ को लेकर सरकार की तैयारी को सबके समक्ष रखा. साथ ही ये भी कहा कि वैकल्पिक खेती को लेकर कार्य योजना तैयार कर ली गई है 

    हेमंत सोरेन का बचाव और बीजेपी पर हमला
     ये तो हुई बैठक को लेकर सरकार के नजरिये की बात. लेकिन, असल सवाल तो चुनाव आयोग के आने वाले फैसले से जुड़ा था. बीजेपी की तरफ से तबातोड़ बयानबाजी के खिलाफ सत्ता पक्ष के विधायक भी पूरी तरह से हमलावर दिखे. किसी ने ये कह दिया कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं, तो किसी ने कहा कि बीजेपी ने नहीं झारखंड की जनता ने हेमंत सोरेन को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया है. मुख्यमंत्री के सवाल पर पूरा UPA ना सिर्फ गोलबंद नजर आया, बल्कि वो मुखर होकर हेमंत सोरेन का बचाव करते भी नजर आए .शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन को बदलने की बात करने वालों ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया है. झारखंड की जनता ने मुख्यमंत्री बनाया है और वही रहेंगे. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है.

    मीडिया के सवालों पर भले ही UPA विधायकों का जवाब सुखाड़ तक ही सीमित रही हो, पर सच्चाई यही है. इस सुखाड़ के बहाने सरकार ने बंद कमरे में अपने सियासी मैदान को सींचने की भरपूर कोशिश की . आने में कुछ दिनों में इस बैठक का महत्व राजनीति के धरातल पर देखने को मिलेगा.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रेनिंग में भी पैरों से निकलता है खून, फिर भी तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए चैम्पियन की दर्द भरी दास्तां
    Next Article मध्य प्रदेश के पंडितों को पाठ पढ़ाएगी शिवराज सरकार, जानिए क्या सिलेबस हो रहा तैयार
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    March 11, 2026

    प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

    March 11, 2026

    12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

    March 11, 2026

    देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

    March 11, 2026

    Vaccine Side Effects: कोविड वैक्सीन से नुकसान का मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

    March 11, 2026

    एलपीजी की आपूर्ति को लेकर पीएम ने की उच्च स्तरीय बैठक, कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद

    March 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मान सरकार ने चार साल में वो काम किया, जो 70 साल…

    By श्वेता चौहानMarch 11, 2026

    Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने पंजाब विधानसभा में बजट पर…

    धुरंधर 2 ट्रेलर में रणवीर सिंह के हाथ में दिखी जो लग्जरी वॉच, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

    March 11, 2026

    गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    March 11, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.