Close Menu
    What's Hot

    कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की ‘गोवर्धन’ योजना को…

    August 6, 2026

    Stock market closing: बैंकों में तेजी से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy

    August 6, 2026

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ट्रेनिंग में भी पैरों से निकलता है खून, फिर भी तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए चैम्पियन की दर्द भरी दास्तां
    Breaking News

    ट्रेनिंग में भी पैरों से निकलता है खून, फिर भी तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानिए चैम्पियन की दर्द भरी दास्तां

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     नई दिल्ली. टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने बैंगलुरु के कांतीर्वा स्टेडियम में चल रही चौथी इंडियन ओपन नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. सुमित ने अपना ही 68.55 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 68.62 मीटर दूर भाला फेंका और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. 24 साल के इस पैरा एथलीट का एफ-64 कैटेगरी में 68.55 मीटर का पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड, पिछले साल टोक्यो पैरालंपिक में बना था. तब उन्होंने अपने 6 प्रयासों के दौरान तीन बार विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा था.

    जब उन्होंने बेंगलुरु में फिर से वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, तो अंतिल, जिनका बायां पैर 7 साल पहले एक हादसे के बाद कट गया था ने राहत की सांस ली. हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले इस 24 साल के पैरा एथलीट ने कहा, ‘मेरे लिए, कुछ सेंटीमीटर की दूरी तय करना भी बड़ी सफलता है.’ इसकी वाजिब वजह भी है. नीरज चोपड़ा और वर्ल्ड चैम्पियन एंडरसन पीटर्स जैसे जेवलिन थ्रोअर, जो शारीरिक रूप से सक्षम हैं. वो थ्रो फेंकने से पहले अपने शरीर के ऊपरी हिस्से में ऊर्जा स्थानांतरित करने के लिए बाएं पैर का इस्तेमाल करते हैं. भाला फेंक में सफल थ्रो का यह अहम हिस्सा होता है. लेकिन, अंतिल के लिए थ्रो करना चुनौतीपूर्ण है.

    कृत्रिम पैर के साथ ताकत पैदा करना बड़ी चुनौती: अंतिल
    सुमित प्रोसथेटिक लिंब (कृत्रिम पैर) के सहारे थ्रो करते वक्त लैंड करते हैं. इस कृत्रिम पैर में एक खास किस्म का स्टम्प और सॉकेट लगा होता है. कई बार गर्मी और कोरोशन यानी घृषण के कारण उनके पैर से खून बहने लगता है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक पैरा जेवलिन थ्रोअर के लिए चुनौती कितनी बड़ी है. उसमें अगर कोई खिलाड़ी साल में 4 बार विश्व रिकॉर्ड तोड़ रहा है, तो उसका कद कितना बड़ा होगा.

    अंतिल ने बैंगलुरु में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के बाद इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, ‘एक हाथ जमीन पर रखें और अपने शरीर को संतुलित करने की कोशिश करें. अब अपने हाथ में एक कलम पकड़ें, उस हाथ को जमीन पर रखें और फिर से संतुलन बनाने की कोशिश करें. शारीरिक रूप से सक्षम थ्रोअर और मेरे जैसे पैरा एथलीट में यही अंतर है.’

    उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे लिए एड़ी पर संतुलन बनाना बहुत मुश्किल होता है. कृत्रिम पैर में, केवल एड़ी का पिछला भाग ही जमीन को छूता है और जब थ्रो करने के आखिरी हिस्से में आपको अपना पैर ब्लॉक करना होता है तो पंजा जमीन पर पूरी तरह नहीं आता है. कृत्रिम पैर में मांसपेशियां नहीं हैं, इसलिए यह बड़ी चुनौती है. आप थ्रो के लिए जो ताकत पैदा करते हैं, वो खत्म हो जाती है. अगर थ्रो के वक्त आपका शरीर ही जमीन के संपर्क में पूरी तरह नहीं आएगा, तो ताकत कहां से पैदा होगी.’

    ट्रेनिंग के दौरान भी पैर से खून बहने लगता है’
    अंतिल ने कहा, ‘मेरे लिए ट्रेनिंग और थ्रोइंग की प्रैक्टिस करना तकलीफदेह रहता है. यह ऐसा है कि जैसा कि आपके कृत्रिम पैर में किसी ने छुरा घोंप दिया हो. ट्रेनिंग के दौरान घर्षण के कारण बड़ी परेशानी होती है, क्योंकि कृत्रिम पैर में एक सिलिकॉन लाइनर होता है, सॉकेट लगे होते हैं, जो पैर को जोड़ते हैं. ऐसे में जब पसीना आता है तो लाइनर के आस-पास की त्वचा खुरदुरी हो जाती है और कट जाती है, इससे खून बहने लगता है. एक कट ठीक होता नहीं कि दूसरा लग जाता है. इसका कोई स्थायी समाधान नहीं है. मैं रात को सोने से पहले क्रीम लगाता हूं और यह उम्मीद करता हूं कि सुबह तक चोट ठीक हो जाएगी।
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi: घायल ITBP जवानों से AIIMS मिलने पहुंचे अमित शाह, डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य की जानकारी
    Next Article अंदर से सुखाड़, बाहर बीजेपी पर पलटवार! बैठक के बाद विधायकों ने कहा- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    August 6, 2026

    Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

    August 6, 2026

    मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

    August 6, 2026

    रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

    August 6, 2026

    नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

    August 5, 2026

    Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की ‘गोवर्धन’ योजना को…

    By श्वेता चौहानAugust 6, 2026

    Punjab News: केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) के उत्पादन को तेज़ी से…

    Stock market closing: बैंकों में तेजी से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy

    August 6, 2026

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    August 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.