Close Menu
    What's Hot

    क्रूड की कीमतों में तेजी से पेट्रोल-डीजल पर दबाव

    April 28, 2026

    होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

    April 28, 2026

    रेवाड़ी सहित इन 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,50km/h की रफ्तार से चलेगी हवाएं

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026

      पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

      April 27, 2026

      ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

      April 27, 2026

      50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सिक्किम पहुंचे पीएम, गंगटोक में मोदी का रोड शो शुरू

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पंजाब सरकार का सिंचाई के लिए ट्रीटेड पानी का प्रयोग दोगुना करने का लक्ष्य
    Breaking News

    पंजाब सरकार का सिंचाई के लिए ट्रीटेड पानी का प्रयोग दोगुना करने का लक्ष्य

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


     

    चंडीगढ़ : पंजाब के भू एवं जल संरक्षण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने विभाग के अधिकारियों को भूमिगत पानी के स्रोतों पर निर्भरता घटाने के लिए सिंचाई के लिए साफ किए गए (ट्रीटेड) पानी के इस्तेमाल में दोगुना इजाफ़ा करने का लक्ष्य दिया है, साथ ही छप्पड़ों के पानी का अधिक से अधिक प्रयोग सिंचाई के लिए करने पर ध्यान केन्द्रित करने के निर्देश दिए. 

    मंत्री जौड़ामाजरा ने पिछले हफ़्ते भू एवं जल संरक्षण विभाग का पद संभालने के बाद महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में आयोजित पहली बैठक के दौरान विभाग के कामकाज का जायज़ा लिया. मंत्री जौड़ामाजरा ने राज्य के किसानों की भलाई के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाते हुए विभाग को कीमती जल संसाधन को बचाने पर ज़ोर देते हुए किसानों की आमदन बढ़ाने के लिए नई योजना बनाने और चल रहे जल संरक्षण और प्रबंधन के कार्यों को और तेज़ करने के निर्देश दिए. 

    उन्होंने कृषि में नहरी पानी, ट्रीटेड पानी और ख़ास तौर पर छप्पड़ों के पानी का अधिक से अधिक प्रयोग करने पर ज़ोर दिया ताकि पंजाब के भूजल के गिरते स्तर को रोकने के साथ–साथ छप्पड़ों के पानी की लगातार फिर से भरपायी के साथ ग्रामीण वातावरण में सुधार के साथ प्रदूषण से भी बचा जा सकेगा. उन्होंने विभाग को ज़मीनी स्तर पर जागरूकता लाने के राज्य में जल प्रबंधन और संरक्षण के लिए लोक लहर शुरू करने का न्योता दिया.  

    विभाग की कंडी क्षेत्र के लिए वॉटरशैड स्कीम का जायज़ा लेते हुए उन्होंने प्रोजैक्ट क्षेत्रों में भूमि रहित किसानों और अन्यों को वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण देकर उनको अधिक से अधिक लाभ देने पर ज़ोर दिया और बाग़बानी विभाग के साथ तालमेल करके अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए कहा. 

    विभागीय अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को एक प्रेजेंटेशन देते हुए बताया कि विभाग के कार्यों का मुख्य उद्देश्य सिंचाई पानी का प्रयोग कुशलता में वृद्धि और सिंचाई के लिए वैकल्पिक सिंचाई जल स्रोतों का विकास करना है, क्योंकि राज्य के लगभग 94 प्रतिशत जल स्रोतों का प्रयोग केवल कृषि क्षेत्र में किया जा रहा है.  

    अधिकारियों ने मंत्री को भविष्य में की जा रहीं अलग–अलग नई पहलों के बारे में जानकारी दी. आपको बता दें कि विभाग के मुख्य कार्यों में भूमिगत पाईपलाइन सिस्टम, कृषि में ट्रीटेड वॉटर का प्रयोग, ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम, रेन वॉटर हारवैस्टिंग, वॉटरशैड आधारित प्रोग्रामों के अलावा अन्य कार्य शामिल हैं.  

    माईक्रो इरीगेशन अपनाने वाले किसानों के लिए सोलर पम्प सैट स्कीम शुरू करने के लिए विभाग के प्रस्ताव संबंधी कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि वह माईक्रो इरीगेशन और सोलर सिस्टम के साथ–साथ खेतों में पानी एकत्रित करने के लिए स्टोरेज पौंड को भी इस स्कीम में शामिल करें ताकि किसान अपनी ज़रूरत के अनुसार इस एकत्रित किए गए पानी का सुचारू रूप से प्रयोग कर सकें.  

    चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने विभाग के सभी प्रोग्रामों को पारदर्शी ढंग से लागू करने और विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता नियंत्रण मापदण्डों को हर स्तर पर कायम रखने के लिए कहा. बैठक के दौरान विभाग के प्रस्तावित पुनर्गठन के बारे में भी विचार–विमर्श किया गया. इस दौरान महिन्दर सिंह सैनी, मुख्य भूमि पाल, पंजाब समेत विभाग के सभी ज़िला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे.

    द भारत ख़बर डॉट कॉम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा में महुआ मोइत्रा पर आचार समीति की रिपोर्ट पेश, जा सकती है सदस्यता
    Next Article Punjab News:लोगों को 10 दिसंबर से घर बैठे मिलेंगी 43 नागरिक सेवाएं,‘भगवंत मान सरकार-तुहाडे द्वार’ स्कीम से दूर होगी लोगों की परेशानी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

    April 28, 2026

    पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

    April 27, 2026

    ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

    April 27, 2026

    50वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सिक्किम पहुंचे पीएम, गंगटोक में मोदी का रोड शो शुरू

    April 27, 2026

    पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी सांसद की कार पर र्इंट-पत्थर और लाठियों से हमला

    April 27, 2026

    ‘झूठ और गाली’ पर चलती है TMC! बंगाल रैली में पीएम मोदी का करारा हमला

    April 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    क्रूड की कीमतों में तेजी से पेट्रोल-डीजल पर दबाव

    By परवेश चौहानApril 28, 2026

    Petrol-Diesel Price : क्रूड की कीमतों में तेजी से पेट्रोल-डीजल पर दबाव पेट्रोलियम कंपनियों पर…

    होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

    April 28, 2026

    रेवाड़ी सहित इन 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,50km/h की रफ्तार से चलेगी हवाएं

    April 28, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.