नई दिल्ली. बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ. लालगंज थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर अचानक भरभराकर गिर पड़ा. इस घटना के बाद आस पास के इलाके में अफरा तफरी मच गई. हादसे के दौरान 7 लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर आमने आ रही है.
गुरुवार को, 10 सितंबर को वैशाली जिले में लालगंज में भारतमाला परियोजना के तहत बनाए जा रहे एनएच-139डब्ल्यू फोरलेन पर बड़ा हादसा हुआ. यहां पर एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा था और इसी दौरान इसका भारी-भरकम लॉन्चर एकदम से भरभराकर नीचे गिर पड़ा. जो लोग साइट पर उस समय काम कर रहे थे वो इस हादसे की चपेट में आ गए. कुछ कर्मचारियों के इस घटना में गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. पुल का लॉन्चर जब गिरा पहले तो कुछ देर लोगों को समझ ही नहीं आया कि क्या किया जाए. उसके बाद पूरे निर्माण क्षेत्र में एकदम से भगदड़ मच गई अफरा-तफरी का मौहाल बन गया.
भारतमाला परियोजना के तहत रह रहे पुल के निर्माण कार्य की जगह पर हुए हादसे में घायल हुए लोगों की मदद के लिए आस पास के लोग दौड़े चले आए. स्तानीय लोगों ने तुरंत बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकालने का काम किया. जो भी लोग इस घटना में घायल हुए उनको स्थानीय लोगों ने ही पास के लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक पुल के लॉन्चर गिरने की वजह से छह कर्मचारी घायल हो गए. इन सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि घायलों में से दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. अस्पताल में लाए गए तमाम मजदूर और कर्मचारियों को डॉक्टर्स ने प्राथमिक चिकित्सा दे कर उनको बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया.

