Close Menu
    What's Hot

    Shubman Gill Injury: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, शुभमन गिल को दो बार लगी चोट, फिजियो दौड़ते हुए पहुंचे | Sports

    August 6, 2026

    AAP सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

    August 6, 2026

    Trent बनी मुनाफे की मशीन, 3 महीने में 532 करोड़ कमाए, निवेशक बमबम

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पत्थरबाजी में 150 से ज्यादा लोग घायल, अभी तक 16 गंवा चुके जान; जानिए कहां लगता है ये जानलेवा मेला
    Breaking News

    पत्थरबाजी में 150 से ज्यादा लोग घायल, अभी तक 16 गंवा चुके जान; जानिए कहां लगता है ये जानलेवा मेला

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    छिंदवाड़ा. छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में शनिवार को विश्वप्रसिद्ध ‘गोटमार’ मेले का आयोजन हुआ. यह मेला सुबह 11 बजे शुरू हुआ. दोपहर होते-होते इस पत्थरबाजी में डेढ़ सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए. करीब ढाई सौ साल पुराने इस खेल में सांवरगांव और पांढुर्णा के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की. मेले के इतिहास में अभी तक सोलह लोगों की जान भी जा चुकी है. इसके बाद भी परंपरा के नाम पर चल रह यह खेल आज भी जारी है. इस मेले की तैयारियां आयोजन से कुछ दिन पहले ही कर ली गई थीं.

    गौरतलब है कि जिस जगह यह खेल आयोजित किया जा रहा है वह छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर है. यह कन्हान नदी पर बने पुल पर खेला जाता है. इस खेल को पांढुर्णा और सांवरगांव के लोग खेलते हैं, इस खतरनाक खेल में दोनों ओर से पत्थरबाजी की जाती है. पत्थर किसको और कितना घायल करेगा इससे पत्थरबाजों को कोई मतलब नहीं होता. इसके लिए एक दिन पहले पुल के पास पत्थर इकट्ठे किए जाते हैं, ताकि पत्थरबाजी में किसी तरह की कमी न रह जाए. इस बार भी ऐसी ही व्यवस्था पहले ही कर ली गई थी. उसके बाद सुबह होते ही खिलाड़ियों का आना शुरू हो गया और थोड़ी देर बाद दोनों ओर से पत्थर बाजी शुरू हो गई.

    प्रशासन की बात लोगों ने नहीं मानी
    पुलिस और प्रशासन के अफसर इस खेल को बंद करवाने या फिर इसका स्वरूप बदलने की लगातार कोशिश करते रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. परंपरा के नाम पर लोग प्रशासन की बात मानने को तैयार नहीं होते. एक बार प्रशासन ने इस खेल के स्वरूप को बदलने के लिए लोगों को रबर की गेंदें दीं, लेकिन लोगों ने इसके इस्तेमाल से साफ मना कर दिया और पत्थरबाजी करते रहे. इसके अलावा भी प्रशासन ने कई प्रयास किए थे. उसने गोटमार वाले दिन अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित करवाईं, ताकि लोगों का ध्यान दूसरे खेलों की तरफ आकर्षित हो और पत्थरबाजी में कमी आए, लेकिन लोगों ने इस बात को भी स्वीकार नहीं किया.

    प्रेम से हुई खूनी खेल की शुरुआत
    बता दें, इस खेल को एक किवदंती से जोड़ा जाता रहा है. यहां के लोगों का कहना है कि पांढुर्णा के लड़के को सांवरगांव की लड़की से प्रेम हो गया था. दोनों गांववालों की मर्जी के विरुद्ध भाग गए थे. तभी नदी पार करते समय लोगों ने इन्हें देख लिया और दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई थी. दोनों प्रेमियों ने यहीं दम तोड़ दिया. उसी समय से इस खेल की शुरुआत हुई. वैसे तो, पांढुर्णा संतरे और कपास के लिए पहचाना जाता है, लेकिन अब गोटमार भी इसकी मुख्य पहचान बन चुकी है.

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसियासी टेंशन दूर करने विधायकों के साथ खूंटी पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, ले रहे लतरातू डैम का मजा
    Next Article मनीष सिसोदिया का BJP पर हमला, कहा- CBI जाच के 10 दिन बाद भी नहीं बता पाए कि मेरे घर से क्या निकला
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

    August 6, 2026

    डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

    August 6, 2026

    ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

    August 6, 2026

    Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

    August 6, 2026

    मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

    August 6, 2026

    रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Shubman Gill Injury: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, शुभमन गिल को दो बार लगी चोट, फिजियो दौड़ते हुए पहुंचे | Sports

    By परवेश चौहानAugust 6, 2026

    श्रीलंका के दौरे पर प्रैक्टिस के दौरान शुभमन गिल हुए चोटिल नई दिल्ली. आईसीसी टेस्ट…

    AAP सांसद मालविंदर सिंह कंग ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

    August 6, 2026

    Trent बनी मुनाफे की मशीन, 3 महीने में 532 करोड़ कमाए, निवेशक बमबम

    August 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.