Close Menu
    What's Hot

    IMD Weather Update Today: दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आज भी झमाझम बारिश, हिमाचल में रेड अलर्ट, जानें वेदर अपडेट | National

    July 23, 2026

    Google ने मुनाफे के सारे रिकॉर्ड तोड़े, इतना कमाया कि बन गया इतिहास, जानें कितनी कमाई हुई

    July 23, 2026

    Sooryavanshi To Play Vs Zimbabwe? क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया अपडेट | Sports

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sonam Raghuvanshi Bail Cancelled: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत हुई रद्द, फिर जाना होगा जेल ! | National

      July 23, 2026

      CPSE Employees DA Hike: सीपीएसई के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जुलाई से होगा लागू | National

      July 23, 2026

      Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

      July 23, 2026

      उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

      July 22, 2026

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भारत पर 500% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका
    Breaking News

    भारत पर 500% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Tariffs: भारत पर 500% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका
    Tariffs: भारत पर 500% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका

    रूस के खिलाफ प्रतिबंधों से जुड़े बिल को ट्रम्प की मंजूरी, अगले हफ्ते संसद में किया जाएगा पेश
    Tariffs, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों से जुड़े एक बिल को मंजूरी दे दी है। रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया कि उन्होंने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति से बातचीत की, जिसमें ट्रम्प ने संसद में बिल को पेश करने के लिए हरी झंडी दे दी। यह बिल पिछले कई महीनों से तैयार किया जा रहा था। इसे अगले हफ्ते संसद में वोटिंग के लिए लाया जा सकता है।

    बिल में रूस से तेल खरीदने वाले देशों खासकर भारत, चीन और ब्राजील पर 500% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है। बिल का नाम सैंक्शनिंग रशिया एक्ट 2025 है। इसका मकसद उन देशों पर दबाव बनाना है, जो यूक्रेन युद्ध के बीच रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीद रहे हैं। अमेरिका का आरोप है कि इससे रूस को युद्ध लड़ने में मदद मिल रही है।

    क्या है सेंक्शनिंग रशिया एक्ट 2025?

    इस एक्ट के तहत रूस के ऊर्जा, बैंकिंग और डिफेंस सेक्टर्स को निशाना बनाया गया है। इसमें रूसी तेल-गैस कंपनियों, बड़े बैंकों, डिफेंस इंडस्ट्री और उनसे जुड़े ग्लोबल नेटवर्क पर सख्त पाबंदियों का प्रस्ताव है। इसके साथ-साथ उन तीसरे देशों, कंपनियों या बैंकों पर भी सेकेंडरी सैंक्शन लगाने का प्रावधान है, जो रूस को प्रतिबंधों से बचने में मदद करते पाए जाएं।

    मतलब साफ है जो भी देश रूस के साथ घुमावदार रास्ते से कारोबार करेगा, वह भी अमेरिकी कार्रवाई की जद में आ सकता है। विधेयक में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों में फ्रीज की गई रूसी संपत्तियों को यूक्रेन के पुनर्निर्माण में इस्तेमाल करने की कानूनी राह तैयार करने की बात कही गई है। इससे युद्ध के नुकसान की भरपाई की जाएगी।

    बिल को सीनेट में 80% सांसदों का समर्थन

    रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने वाला यह बिल एक बाइपार्टिसन यानी द्विदलीय बिल है। यह बिल रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेट सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने मिलकर पेश किया है। सीनेटर लिंडसे ग्राहम के मुताबिक, इस बिल के अभी 85 सह-प्रायोजक (को-स्पॉन्सर) हैं, यानी सीनेट के 80 प्रतिशत से ज्यादा सांसद इसके समर्थन में हैं।

    क्यों लाया गया एसआरए एक्ट

    रूस पर प्रतिबंध लगाने के लिए जारी किए गए ट्रम्प के कार्यकारी आदेशों को इस एक्ट के जरिए कानून बदला जाएगा। भविष्य में कोई भी अमेरिकी राष्ट्रपति अकेले फैसले से इन प्रतिबंधों को नहीं हटा सकता और न ही उनमें कटौती कर सकेगा। अगर किसी तरह की छूट या राहत देनी भी हो, तो उसके लिए कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होगी। बिल में राष्ट्रपति को विशेष छूट (प्रेसिडेंशियल वेवर) देने का भी प्रावधान है, ताकि डोनाल्ड ट्रम्प को रूस पर दबाव बनाने की ज्यादा ताकत मिल सके।

    रूसी तेल की वजह से भारत पर पहले से 25% टैरिफ

    अमेरिका ने रूसी तेल की खरीद को लेकर पर पहले से 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया हुआ है। अगर यह बिल पास हो जाता है, तो दिल्ली के लिए नई मुश्किलें लेकर आ सकता है। अब तक भारत पर कुल 50% टैरिफ लग चुका है। इसके चलते भारत को अमेरिका में अपना सामान बेचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है, जिसका असर भारत के निर्यात पर पड़ रहा है।

    दोनों देशों के बीच टैरिफ विवाद को निपटाने के लिए ट्रेड डील पर बातचीत भी चल रही है। भारत चाहता है कि उस पर लगाए गए कुल 50% टैरिफ को घटाकर 15% किया जाए और रूस से कच्चा तेल खरीदने पर जो एक्स्ट्रा 25% पेनल्टी लगाई गई है, उसे पूरी तरह खत्म किया जाए।

    ये भी पढ़ें: कुत्ते इंसानों का डर पहचान लेते हैं, इसलिए काटते हैं: सुप्रीम कोर्ट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी अपडेट, सिलीगुड़ी से हरियाणा तक बनेगा सीधा फोरलेन कॉरिडोर
    Next Article बॉयफ्रेंड संग क्यों भागी थीं नुसरत जहां, एक्ट्रेस ने खुद किया था खुलासा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Sonam Raghuvanshi Bail Cancelled: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत हुई रद्द, फिर जाना होगा जेल ! | National

      July 23, 2026

      CPSE Employees DA Hike: सीपीएसई के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जुलाई से होगा लागू | National

      July 23, 2026

      Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

      July 23, 2026

      उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

      July 22, 2026

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      IMD Weather Update Today: दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आज भी झमाझम बारिश, हिमाचल में रेड अलर्ट, जानें वेदर अपडेट | National

      By परवेश चौहानJuly 23, 2026

      आज का मौसम, 23 जुलाई 2026 | IMD Weather Forecast IMD Weather Forecast 23 July:…

      Google ने मुनाफे के सारे रिकॉर्ड तोड़े, इतना कमाया कि बन गया इतिहास, जानें कितनी कमाई हुई

      July 23, 2026

      Sooryavanshi To Play Vs Zimbabwe? क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया अपडेट | Sports

      July 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.