Close Menu
    What's Hot

    Delhi Metro News: 10 अक्टूबर को मेट्रो बंद करने पर DMRC ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- 258 स्टेशन खुले रहे | Delhi

    October 14, 2026

    Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

    October 14, 2026

    हरियाणा पुलिस का असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, लिव-इन कपल के डबल मर्डर में मांगे थे पैसे

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

      October 14, 2026

      रेलवे ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

      October 14, 2026

      AI का विमान हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, मचा हड़कंप

      October 14, 2026

      Jantar Mantar Protest: जेल में रहेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जंतर-मंतर पर किया गया था गिरफ्तार | National

      October 14, 2026

      CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रंका हिरासत में, गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, जंतर-मंतर में किया था प्रदर्शन | National

      October 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मुंडका आग में सभी मासूमों की मौत के लिए सिर्फ बीजेपी एमसीडी जिम्मेदार- दुर्गेश पाठक
    Breaking News

    मुंडका आग में सभी मासूमों की मौत के लिए सिर्फ बीजेपी एमसीडी जिम्मेदार- दुर्गेश पाठक

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 15, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


     

    दिल्ली : आम आदमी पार्टी की एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा है कि मुंडका में लगी भीषण आग में जो 27 मासूम लोग मारे हैं, उनकी मौत के लिए सिर्फ और सिर्फ भाजपा शासित एमसीडी जिम्मेदार है. 2016 में बीजेपी एमसीडी ने सभी नियमों को ताक पर रखते हुए फैक्ट्री लाइसेंस जारी किया. कुछ महीनों बाद लोगों की ओरे से शिकायत मिलने पर भाजपा एमसीडी को लाइसेंस रद्द करना पड़ा लेकिन चोरी-छुपके अंदर सभी काम चलते रहे. 2018 में सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी की ओर से सील करने के बावजूद इमारत में अबतक इंडस्ट्रियल गतिविधियां जारी थीं. भाजपा शासित एमसीडी को इसकी पूरी जानकारी थी. दुर्गेश पाठक ने कहा कि पूरी घटना की जांच और इमारत के मालिक और उससे जुड़े भाजपा के सभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

    आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी ने देखा कि मुंडका में परसों लगी भीषण आग में 27 जाने गईं और कुछ लोग घायल भी हुए हैं. यह एक दुखद घटना रही और दिल्ली की जनता को इस घटना की असलियत जानने का पूरा हक है.

    उन्होंने कहा कि लालडोरा एक्सटेंशन स्थित इस इमारत में इंडस्ट्रियल गतिविधियां नहीं की जा सकती थी. 2016 में इस फैक्ट्री ने लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था. एमसीडी ने सभी नियमों को ताक पर रखते हुए फैक्ट्री लाइसेंस जारी कर दिया. लेकिन सात-आठ महीनों बाद जब लोगों ने शिकायत करना शुरू किया तो 2017 में एमसीडी ने इस फैक्ट्री लाइसेंस को रद्द कर दिया. लाइसेंस रद्द होने के बाद भी इंडस्ट्रियल गतिविधियां जारी रहीं.

    2018 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई मॉनिटरिंग कमेटी ने इमारत को सील कर दिया. एमसीडी के कागजों पर आज भी यही इमारत सील है लेकिन चोरी-चुपके एक छोटा रास्ता बनाकर फैक्ट्री में इंडस्ट्रियल गतिविधियां की जा रही थी. एमसीडी को इन गतिविधियों के बारे में पूरी जानकारी थी बावजूद इसके उन्होंने यह सब होने दिया. मनीष लकड़ा इस इमारत के मालिक हैं. ऐसी कौन सी ताकत मनीष लाकड़ा में है कि सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी द्वारा इमारत सील करने के बाद भी सभी गतिविधियां जारी रहीं.

    दो तस्वीरें दिखाते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि इस तस्वीर में मनीष लाकड़ा की है जिन्होंने भाजपा का पटका पहना हुआ है और उनके साथ भाजपा की ही कई अन्य बड़ी हस्तियां खड़ी दिखाई दे रही हैं. दूसरी तस्वीर में मनीष लाकड़ा के साथ गाड़ी में मास्टर आजाद सिंह बैठे हुए हैं. वह कई बार भाजपा के पार्षद और मेयर भी रहे हैं. पिछले तीन बार से वह मुंडका चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ते आ रहे हैं. आजाद सिंह भाजपा एमपी प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के सगे चाचा हैं. दूध का दूध और पानी का पानी आपके सामने ही है.

    दुर्गेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी ने दिल्ली को तबाह कर दिया है. भाजपा के लोगों ने पूरी दिल्ली में अवैध काम कर रखे हैं. उनका भ्रष्टाचार हर जगह फैला हुआ है. 2015 में जब दिल्ली विधानसभा का चुनाव हो रहा था तो भाजपा का चुनावी कैंपेन भी इसी इमारत से चल रहा था. इसका मतलब यह है कि यह इमारत भाजपा के लोगों की है. इस इमारत में आज तक जो भी काम हो रहे थे वह भाजपा के नेताओं की मदद से ही हो रहे थे.

    ये जो 27 मासूम लोग मरे हैं उनकी मौत के लिए सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है. भाजपा के नेता, भाजपा का भ्रष्टाचार और भाजपा का लालच जिम्मेदार है. इस पूरी घटना की जांच और इमारत से जुड़े सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. भाजपा के जितने भी नेता, जितने भी लोग इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

    द भारत ख़बर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकारी रिपोर्ट में इंडियन महिलाओं की सेक्स लाइफ पर हुए चौंकाने वाले खुलासे
    Next Article Blinkit ने भेजे सड़े हुए आम, कस्टमर का हो गया मूड खराब, कहा-कान पकड़ती हूं…
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

    October 14, 2026

    रेलवे ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान

    October 14, 2026

    AI का विमान हाईजैक करने की कोशिश? पायलट ने भेजा सिग्नल, मचा हड़कंप

    October 14, 2026

    Jantar Mantar Protest: जेल में रहेंगे सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जंतर-मंतर पर किया गया था गिरफ्तार | National

    October 14, 2026

    CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रंका हिरासत में, गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, जंतर-मंतर में किया था प्रदर्शन | National

    October 14, 2026

    Mamata Banerjee News: कालीघाट में ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी ! TMC का दावा- महिला के पास था चाकू | National

    October 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Delhi Metro News: 10 अक्टूबर को मेट्रो बंद करने पर DMRC ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- 258 स्टेशन खुले रहे | Delhi

    By परवेश चौहानOctober 14, 2026

    10 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद करने के मामले में DMRC ने सुप्रीम…

    Railway Insurance: सुप्रीम कोर्ट का रेलवे को निर्देश, 27 अक्टूबर से काउंटर टिकटों पर भी मिले बीमा कवर | National

    October 14, 2026

    हरियाणा पुलिस का असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, लिव-इन कपल के डबल मर्डर में मांगे थे पैसे

    October 14, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.