Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली के कारोबारी को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ नहीं दिए तो परिवार को मार देंगे, गोल्डी बराड़ से कनेक्शन

    August 6, 2026

    X के प्रॉडक्ट हेड निकिता बियर ने छोड़ी कंपनी, कहा- अब मेरे लिए यह काम करने का समय आया

    August 6, 2026

    स्टार्क के निशाने पर कपिल देव का रिकॉर्ड, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज | Sports

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026

      Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»राजस्थान के कानूता गांव में फसल ही नहीं नकली नोट भी तैयार किये जाते हैं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
    Breaking News

    राजस्थान के कानूता गांव में फसल ही नहीं नकली नोट भी तैयार किये जाते हैं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     चूरू. राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने एक बार फिर प्रदेश में नकली नोटों की खेप (Counterfeit notes) पकड़ने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस ने बीकानेर संभाग के चूरू जिले में दो युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से 1 लाख 23 हजार के नकली नोट बरामद किये है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 100 और 200 रुपये के नकली नोट बरामद किये हैं. आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे कलर प्रिंटर के जरिए असली नोटों की फोटो कॉपी तैयार करते हैं. उन पर चमकीली टेप लगाकर हू-ब-हू असली जैसा बना देते हैं. हैरत की बात यह है कि आरोपी चूरू के कानूता गांव में ही नकली नोट बनाते हैं और फिर उन्हें असली में मिलाकर चला देते हैं. आरोपी अब तक पांच लाख के नकली नोट खपा चुके हैं. इसके लिये ये छोटे व्यापारियों को शिकार बनाते हैं.

    पुलिस के अनुसार चूरू की डीएसटी टीम ने सुजानगढ़ तहसील के कानूता गांव के पास कार्रवाई कर नकली नोटों की खेप जब्त की हैं. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों में चूरू के किसारी गांव का गोपाल जाट (32) और नागौर के धारणा गांव प्रह्लाद स्वामी शामिल है. पुलिस ने उनके पास से नकली नोटों के साथ ही प्रिंटर, कार और बाइक भी बरामद की है. पुलिस इस पड़ताल में जुटी है कि आरोपी कब से इस काले कारोबार में जुटे हैं. वे पहले कहां-कहां नकली नोट खपा चुके हैं.

    एक आरोपी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया था
    पुलिस को जिले में नकली नोटों के कारोबार की काफी समय से सूचना मिल रही थी. इसके लिये पुलिस बीते एक एक महीने से लगातार प्रयास कर रही थी. पुलिस ने शनिवार शाम को इन दोनों को कानूता से तेलाप जाने वाली कच्ची सड़क पर दबोचा था. एक बाइक और कार में सवार तीन युवक नकली नोट लेकर सुजानगढ़ शहर की तरफ आ रहे थे. टीम ने इनका पीछा कर दो बदमाशों को तो दबोच लिया लेकिन तीसरा पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया. पुलिस ने उन दोनों के पास एक लाख 23 हजार रुपये मिले. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

    बीकानेर में पकड़े थे डेढ़ करोड़ के नकली नोट
    उल्लेखनीय है कि पिछल कुछ समय पहले बीकानेर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी थी. पुलिस ने वहां करीब 1.5 करोड़ के नोट बरामद किये थे. बीकानेर में नकली नोटों का यह कारोबार शहर की एक कॉलोनी में किया जा रहा था. हैरत की बात यह थी इस काले कारोबार के बारे में स्थानीय थाना पुलिस को कोई भनक ही नहीं थी. बीकानेर रेंज आईजी ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारकर मौके से भारी मात्रा में नकली नोट और उन्हें छापने की मशीनें जब्त की गई थी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगृह मंत्री अमित शाह गुजरात दौरे पर , अमरेली सहकारी समितियों की AGM में हुए शामिल
    Next Article नैनीताल:’भूस्खलन’बन रही पलायन की वजह? नैनीताल के इस गांव में रोजगार नहीं;
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

    August 6, 2026

    मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

    August 6, 2026

    रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

    August 6, 2026

    नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

    August 5, 2026

    Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

    August 5, 2026

    PM मोदी का वीडियो हटाने के मामले में Meta ने मांगी माफी, सरकार ने जताई नाराजगी, डीपफेक कंटेंट पर होगी सख्ती ! | National

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    दिल्ली के कारोबारी को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ नहीं दिए तो परिवार को मार देंगे, गोल्डी बराड़ से कनेक्शन

    By परवेश चौहानAugust 6, 2026

    Delhi News: रकम नहीं देने पर परिवार के किसी सदस्य की हत्या करने की धमकी…

    X के प्रॉडक्ट हेड निकिता बियर ने छोड़ी कंपनी, कहा- अब मेरे लिए यह काम करने का समय आया

    August 6, 2026

    स्टार्क के निशाने पर कपिल देव का रिकॉर्ड, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज | Sports

    August 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.