एसी का कंप्रेसर फटने के कारण लगी थी आग
Rohtak News, (द भारत ख़बर), रोहतक: रोहतक में मंगलवार दोपहर डी-पार्क मार्केट की करीब 10 दुकानों में भीषण आग लग गई। साढ़े 6 घंटे बाद आग धीमी हुई तो एनडीआरएफ की टीम ने दुकानों के अंदर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 3 शव बरामद हुए, जिन्हें एम्बुलेंस के जरिए पीजीआई भेजा गया।
मृतकों की पहचान सौरभ उर्फ रोहित (19), अमन (38) और कपिल (50) के रूप में हुई है। सौरभ होम टाउन शूज का मालिक था। अमन और कपिल रोहतक शूज शोरूम में काम करते थे। आग की शुरूआत रोहतक शूज शोरूम से हुई थी। शोरूम में लगे एसी का कंप्रेसर फटने के बाद आग भड़की और देखते ही देखते आसपास की अन्य दुकानों तक फैल गई।
देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद शुरूआत में फायर ब्रिगेड की केवल एक गाड़ी ही मौके पर पहुंची। एसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी तो जल्द पहुंच गए थे, लेकिन अतिरिक्त गाड़ियों को पहुंचने में समय लग गया। इसी देरी के कारण आग लगातार फैलती गई। बाद में 5 अन्य जिलों से करीब 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग काफी नुकसान कर चुकी थी।
ये भी पढ़ें: अल नीनो दुनिया में तोड़ेगा गर्मी के रिकॉर्ड, पानी की कमी से लेकर खेती-बाड़ी पर होगा असर

