Close Menu
    What's Hot

    MP Kartikeya Sharma Speech on Vande Mataram : जो बंटवारे के पक्ष में थे उन्होंने वंदे मातरम का विरोध किया : कार्तिकेय शर्मा

    December 10, 2025

    अब बनेगा ये फोरलेन हाईवे, किसानों की जमीन बन जाएगी सोना, DPR तैयार

    December 10, 2025

    50 लाख अनुदान से खुश ग्रामीणों ने मान सरकार का जताया आभार

    December 10, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      MP Kartikeya Sharma Speech on Vande Mataram : जो बंटवारे के पक्ष में थे उन्होंने वंदे मातरम का विरोध किया : कार्तिकेय शर्मा

      December 10, 2025

      संसद में चुनाव सुधार पर चर्चा, कंगना बोली- पीएम मोदी EVM हैक नहीं करते, बल्कि लोगों के ‘दिलों को हैक करते हैं’-Parliament discusses electoral reforms; Kangana Ranaut says PM Modi doesn’t hack EVMs, but rather “hacks people’s hearts.”-Aaj Samaaj

      December 10, 2025

      रोशनी का त्योहार दीपावली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल

      December 10, 2025

      राजकोट में सात साल की मासूम के साथ हैवानियत

      December 10, 2025

      दिल्ली प्रदूषण से निपटने के लिए डीपीसीसी ने जारी किए नए आदेश

      December 10, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, December 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज
    दिल्ली

    अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 16, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Blast Update: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज
    Delhi Blast Update: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज

    मस्जिदों, किराएदारों और खाद-बीज विके्रताओं की भी जांच की जा रही
    फरीदाबाद में करीब एक हजार मस्जिदें
    Delhi Blast Update, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली/फरीदाबाद: दिल्ली में लाल किले के सामने बम ब्लास्ट के तार फरीदाबाद और नंूह से जोड़ने के बाद सुरक्षा एजेंसियां यहा पर डेरा डाले हुए है। शनिवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें धोखाधड़ी-जालसाजी की धाराएं हैं। ये एफआईआर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) द्वारा की गई कार्रवाई के बाद दर्ज की गईं।

    पहली एफआईआर धारा 12 के उल्लंघन के लिए दर्ज की गई है, जबकि दूसरी एफआईआर यूनिवर्सिटी द्वारा कथित तौर पर झूठे मान्यता दावों से संबंधित है। इसके अलावा दिल्ली क्राइम ब्रांच की एक टीम शनिवार को ओखला स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कार्यालय पहुंची। यूनिवर्सिटी को नोटिस जारी कर कुछ दस्तावेज मांगे हैं।

    डॉ. उमर, डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन के संपर्क में आए लोग रडार पर

    वहीं फरीदाबाद और नूंह में फैला आतंक का नेटवर्क तोड़ने के लिए एनआईए समेत अन्य जांच एजेंसियां और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार मस्जिद, किराएदारों के कमरे, खाद-बीज की दुकानें, कारों की बिक्री करने वाले डीलर, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं की चेकिंग कर रही है। फरीदाबाद के धौज गांव स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े और डॉ. उमर, डॉ. मुजम्मिल, डॉ. शाहीन के संपर्क में आए लोग रडार पर हैं।

    मस्जिदों में नमाज अदा कराने वाले इमामों और बच्चों का खंगाला जा रहा रिकॉर्ड

    फरीदाबाद पुलिस की सभी क्राइम ब्रांच और स्थानीय थानों की पुलिस अपने-अपने इलाकों में पिछले 4 दिन से सर्च आपरेशन चला रही है। इस आॅपरेशन में अभी तक 140 मस्जिद-मदरसों को चेक किया गया है। मस्जिदों में नमाज अदा कराने वाले इमाम का रिकार्ड चेक किया जा रहा है। साथ ही जिन बच्चों को मदरसे में तालीम दी जा रही है, वो बच्चे कहां के रहने वाले हैं और कब से मस्जिद में आ रहे, इसको लेकर पूरी जानकारी नोट की जा रही है। फरीदाबाद में छोटी-बड़ी करीब एक हजार मस्जिदें हैं।

    500 से ज्यादा कश्मीरी किरायेदारों की जांच की जा चुकी

    पुलिस ने अभी तक 500 से ज्यादा कश्मीरी किरायेदारों के पुलिस वेरिफिकेशन कागजात चेक किए है। इसके अलावा 1700 ऐसे किराएदार हैं, जो दूसरे राज्यों से आकर यहां पर बसे हुए हैं।

    नूंह व सोहना से पूछताछ के लिए कुछ खाद-बीज विक्रेता लिए हिरासत में

    बम विस्फोटक बनाने में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था। इसी को लेकर पुलिस ने फरीदाबाद और नूंह के 70 से ज्यादा खाद-बीज भंडार दुकानों की चेकिंग की है। इनमें दुकानों का लाइसेंस चेक किया गया है। किस दुकान पर कितने मात्रा में सामग्री मौजूद है, इसकी जानकारी नोट की गई है। फरीदाबाद में 300 से अधिक खाद-बीज की दुकानें है। नूंह व सोहना से कुछ खाद-बीच विक्रेता पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए। डॉ. मुजम्मिल ने नूंह के जिस विक्रेता से अमोनियम नाइट्रेट खरीदा था, उसके पास लाइसेंस भी नहीं है।

    100 गाड़ी डीलरों का रिकार्ड जांचा जा चुका

    पुलिस ने शहर के 200 से ज्यादा होटल, गेस्ट हाउस, पीजी, धर्मशालाओं को चेक किया है। फरीदाबाद में 2000 के करीब होटल, पीजी, गेस्ट हाउस, और धर्मशालाएं हैं। दिल्ली बम ब्लास्ट में जिस गाड़ी में ब्लास्ट किया गया वो फरीदाबाद के एक डीलर से खरीदी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने अभी तक 100 गाड़ी डीलरों का रिकार्ड चेक किया है।

    डॉ. उमर नबी ने नूंह में एटीएम से निकलवाएं थे पैसे

    दिल्ली में विस्फोटक के साथ खुद को उड़ाने वाला फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट प्रोफेसर उमर नबी का नूंह में एटीएम के बाहर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दिल्ली में ब्लास्ट (10 नवंबर) से करीब 18 घंटे पहले नूंह में उमर ्रआई 20 कार लेकर एटीएम में कैश निकालने के लिए पहुंचा था। एटीएम में उसे कैश नहीं मिला।

    इसके बाद एटीएम में मौजूद गार्ड को पैसे का लालच देकर अपने साथ शहर के दूसरे एटीएम में ले गया और कैश निकलवाया। इसके करीब 20 मिनट बाद कार लेकर उमर दोबारा उसी एटीएम के बाहर पहुंचा और गार्ड को छोड़कर चला गया।

    ब्लास्ट में 13 लोगों की गई जान

    करीब 10 मिनट बाद उमर की कार दिल्ली-मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे पर दिखी। यहां टोल प्लाजा पर लगे कैमरों में वह दिल्ली की तरफ जाता दिखा। इसी दिन शाम 6.52 बजे दिल्ली में लाल किले के पास ्रआई -20 कार में ब्लास्ट हो गया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई।

    डॉ. मुजम्मिल द्वारा अल-फलाह यूनिवर्सिटी से 700 मीटर दूरी पर बनाई जा रही थी ग्राउंड इमारत

    दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल शकील फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी से 700 मीटर दूरी पर ही आतंक की नर्सरी तैयार कर रहा था। यहां करीब 200 वर्गगज में एक अंडर ग्राउंड इमारत बनाई जा रही थी, जहां 15-20 बच्चों को धार्मिक शिक्षा दी जा रही थी। जिस प्लॉट में यह निर्माण हुआ, उसकी पावर आॅफ अटॉर्नी यूनिवर्सिटी की मस्जिद के इमाम मोहम्मद इश्तियाक के नाम है।

    निमार्णाधीन इमारत भी जांच एजेंसियों की रडार पर

    इस कथित रूप से तैयार हो रहे मदरसे में चेहरा तो मोहम्मद इश्तियाक को बनाया गया था, लेकिन फंडिंग डॉ. मुजम्मिल ही कर रहा था। यहां पानी की व्यवस्था के लिए बोरवेल लगवाने को डॉ. मुजम्मिल ने इमाम को आॅनलाइन 35 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। अब ये निमार्णाधीन इमारत भी जांच एजेंसियों की रडार पर है। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस की टीम ने डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार करने के बाद उसके बैंक खातों की गहन जांच शुरू की।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत और वेनेजुएला बढ़ाएंगे व्यापारिक सहयोग
    Next Article हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अवकाश की नई लिस्ट जारी, जानें कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली की सुरक्षा में तैनात होगा आईएडीडब्ल्यूएस

      December 10, 2025

      दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कैबिनेट सहित श्री हरिमंदिर साहिब में शीश नवाया

      December 8, 2025

      ‘मेरी बेटी को पैड चाहिए’, एयरपोर्ट पर बेटी के लिए सैनिटरी पैड की गुहार लगाता रहा पिता, नहीं मिली मदद-‘My daughter needs sanitary pads,’ the father kept pleading for sanitary pads for his daughter at the airport, but received no help.-Aaj Samaaj

      December 6, 2025

      MP Manish Tewari ने लोकसभा में उठाया ‘चंडीगढ़ मेयर कार्यकाल’ का मुद्दा, बोले- शहर को चाहिए ‘स्थिर’ नेतृत्व 

      December 5, 2025

      अयोध्या के युवक की दिल्ली में हत्या

      December 5, 2025

      MP Kartikeya Sharma ने दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए मजबूत राष्ट्रीय समर्थन की मांग रखी

      December 3, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      MP Kartikeya Sharma Speech on Vande Mataram : जो बंटवारे के पक्ष में थे उन्होंने वंदे मातरम का विरोध किया : कार्तिकेय शर्मा

      By अंकित कुमारDecember 10, 2025

      MP Kartikeya Sharma Speech on Vande Mataram : जो बंटवारे के पक्ष में थे उन्होंने…

      अब बनेगा ये फोरलेन हाईवे, किसानों की जमीन बन जाएगी सोना, DPR तैयार

      December 10, 2025

      50 लाख अनुदान से खुश ग्रामीणों ने मान सरकार का जताया आभार

      December 10, 2025
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.