Close Menu
    What's Hot

    अनुराग ढांडा बोले- हरियाणा सीएम को पंजाब से सीखना चाहिए कि प्रदेश में लाडो लक्ष्मी योजना कैसे लागू करें

    March 9, 2026

    Nick Jonas ने खोला Priyanka Chopra का बेडरूम राज

    March 9, 2026

    पश्चिम एशिया में तनाव से थर्राया भारतीय शेयर बाजार

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मोजतबा खामेनेई चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर

      March 9, 2026

      ईरान के सऊदी अरब पर हमले जारी, एक भारतीय सहित दो की मौत

      March 9, 2026

      नीतीश के बेटे निशांत ने जेडीयू की सदस्यता ली

      March 8, 2026

      PM Modi: अहंकार से भरा व्यक्ति बर्बाद हो जाता है, राष्ट्रपति के अपमान पर ममता को जनता सबक सिखाएगी: पीएम मोदी

      March 8, 2026

      राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल विवाद पर गृहसचिव ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी

      March 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोने और चांदी के लिए बेहतरीन रहा साल 2025
    दुनिया

    सोने और चांदी के लिए बेहतरीन रहा साल 2025

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : सोने और चांदी के लिए बेहतरीन रहा साल 2025
    Business News Hindi : सोने और चांदी के लिए बेहतरीन रहा साल 2025

    दोनों धातुओं के दाम में दर्ज की गई रिकॉर्डतोड़ तेजी

    Business News Hindi (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी अपने बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। दोनों ही कीमती धातुएं हर रोज नया हाई छू रही हैं। दोनों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और आम लोगों के साथ-साथ सर्राफा बाजार के माहिरों को भी चकित कर रहे हैं। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि साल 2025 सोने के लिए 1979 के बाद सबसे ज्यादा बेहतरीन साल बन गया है। 2025 में अब तक सोने में 70 प्रतिशत की भारी बढ़त दर्ज की गई है। यह 1979 के बाद से सोने का सबसे मजबूत वार्षिक प्रदर्शनबनने की राह पर है।

    इसलिए बनी हुई है दाम में तेजी

    विशेषज्ञों के मुताबिक, केंद्रीय बैंकों की ओर से हो रही सोने की लगातार खरदारी में निरंतर निवेश ने इस रैली को और मजबूती दी है। अब निवेशकों की नजर आज आने वाले अमेरिका के तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों पर टिकी है, जो अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सेहत और फेड की नीतियों की दिशा तय करेंगे। विदेशी बाजारों में भी तेजी का यही रुख देखने को मिला। कॉमेक्स पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 61.4 डॉलर या 1.37 प्रतिशत चढ़कर 4,530.8 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया।

    वहीं, चांदी ने भी एक बड़ा मनोवैज्ञानिक स्तर पार किया। कॉमेक्स पर चांदी ने पहली बार 70 डॉलर का आंकड़ा पार करते हुए 1.59 डॉलर (2.32%) की बढ़त के साथ 70.15 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड बनाया। सोने की कीमतें 4,480 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई हैं, जो इस साल का 50वां रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सत्र है।

    मंगलवार को इतनी रही सोने-चांदी की कीमत

    मंगलवार को भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मंगलवार को सोने की चमक और बढ़ गई। फरवरी डिलीवरी वाला सोना 1,637 रुपए या 1.2 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 1,38,381 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। यह लगातार दूसरा सत्र है जब पीली धातु ने बढ़त दर्ज की है। इस दौरान, चांदी की चमक भी कम नहीं रही। एमसीएक्स पर मार्च 2026 के अनुबंध वाली चांदी ने लगातार तीसरे दिन अपनी बढ़त कायम रखी। चांदी की कीमतों में 3,724 रुपये या 1.75 प्रतिशत का उछाल आया और यह 2,16,596 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को छू गई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर राज, ‘अवतार 3’ की चमक हुई धुंधली
    Next Article कर्मचारियों के लिए जारी हुई सख़्त चेतावनी, अगर ऐसा हुआ तो सीधे होंगे सस्पेंड
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      पश्चिम एशिया में तनाव से थर्राया भारतीय शेयर बाजार

      March 9, 2026

      पश्चिम एशिया संकट से निर्यातकों को उभारेगी सरकार

      March 9, 2026

      केंद्र के राजकोषीय संकेतकों में हुआ सुधार

      March 9, 2026

      भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल

      March 8, 2026

      मिडिल ईस्ट जंग से हिला भारत का बाजार, डॉलर के सामने 91.70 तक फिसला रुपया

      March 7, 2026

      US-ईरान तनाव के बीच भारत को रूस का सहारा! क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बच जाएंगे?

      March 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अनुराग ढांडा बोले- हरियाणा सीएम को पंजाब से सीखना चाहिए कि प्रदेश में लाडो लक्ष्मी योजना कैसे लागू करें

      By श्वेता चौहानMarch 9, 2026

      चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने पंजाब की भगवंत…

      Nick Jonas ने खोला Priyanka Chopra का बेडरूम राज

      March 9, 2026

      पश्चिम एशिया में तनाव से थर्राया भारतीय शेयर बाजार

      March 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.