Close Menu
    What's Hot

    पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

    June 19, 2026

    केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

    June 19, 2026

    देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026

      केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

      June 19, 2026

      उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

      June 18, 2026

      दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

      June 18, 2026

      विवाटेक समिट में बोले पीएम मोदी- आज एफिल टॉवर पर भी भारत का यूपीआई काम करता है

      June 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»अनुराग ढांडा बोले- हरियाणा सीएम को पंजाब से सीखना चाहिए कि प्रदेश में लाडो लक्ष्मी योजना कैसे लागू करें
    पंजाब

    अनुराग ढांडा बोले- हरियाणा सीएम को पंजाब से सीखना चाहिए कि प्रदेश में लाडो लक्ष्मी योजना कैसे लागू करें

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMarch 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा शुरू की गई “मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना” को देश में महिला सम्मान और सशक्तिकरण की सबसे बड़ी योजना बताया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन पंजाब सरकार ने ऐसा ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिससे राज्य की करोड़ों महिलाओं को सीधा आर्थिक सहारा मिलेगा और उनका आत्मसम्मान बढ़ेगा।

    अनुराग ढांडा ने कहा कि इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी योग्य महिलाओं को हर महीने ₹1000 और अनुसूचित जाति की महिलाओं को ₹1500 सीधे उनके बैंक खातों में दिए जाएंगे। इस योजना से पंजाब की लगभग 97 प्रतिशत महिलाएं लाभान्वित होंगी, जो पूरे देश में अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि महिलाओं को इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी तरह की अनावश्यक शर्तों और पाबंदियों का सामना न करना पड़े। यहां तक कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ लेने वाली महिलाएं भी इस योजना की पात्र होंगी। अनुराग ढांडा ने आगे कहा कि लंबे समय से देश में महिलाएं घर चलाने, बच्चों की परवरिश करने और परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाती रही हैं, लेकिन आर्थिक मामलों में अक्सर उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। पंजाब की मान सरकार ने महिलाओं को आर्थिक ताकत देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, घरेलू फैसलों में उनकी भागीदारी बढ़ाने और उनके स्वास्थ्य व पोषण में सुधार लाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है।

    उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने का अभियान है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले पंजाब की महिलाओं से जो गारंटी दी थी, आज उसे पूरी ईमानदारी के साथ जमीन पर उतार दिया गया है।

    अनुराग ढांडा ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा में नायब सिंह सरकार ने ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के नाम पर महिलाओं से सिर्फ वादे किए, लेकिन बाद में इतनी शर्तें लगा दीं कि अधिकतर महिलाएं उस योजना से बाहर ही रह गईं। भाजपा की योजना का लाभ केवल सीमित महिलाओं तक पहुंच पाया, जबकि पंजाब में मान सरकार ने बिना भेदभाव के लगभग सभी महिलाओं को इस योजना के दायरे में लाकर असली जनकल्याण का उदाहरण पेश किया है।

    उन्होंने कहा कि जहां हरियाणा की भाजपा सरकार की योजना सिर्फ चुनावी जुमला बनकर रह गई, वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपनी गारंटी को हकीकत में बदलकर दिखाया है।

    अनुराग ढांडा ने कहा कि आज पंजाब की महिलाएं खुद को सम्मानित और सशक्त महसूस कर रही हैं। गांवों से लेकर शहरों तक महिलाओं में इस फैसले को लेकर उत्साह और संतोष का माहौल है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह को सलाह देते हुए कहा कि अगर वे सच में महिलाओं के हित की राजनीति करना चाहते हैं तो पंजाब के “केजरीवाल मॉडल” से सीख लें और हरियाणा की महिलाओं को भी उसी तरह राहत देने का काम करें।

    अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी गारंटी पूरी करने वाली पार्टी है और यही वजह है कि जहां भी AAP की सरकार बनती है, वहां जनता को सीधा फायदा मिलता है और राजनीति में भरोसा मजबूत होता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNick Jonas ने खोला Priyanka Chopra का बेडरूम राज
    Next Article वर्ल्ड कप जीतते ही ईशान किशन संग दिखीं अदिति हुंडिया, ‘लवी-डवी’ Photos VIRAL
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      नूर सिंगला ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की फ़ाइनल परीक्षा में पहला…

      June 18, 2026

      नितिन नवीन 20 जून को आएंगे पंजाब, श्री हरमंदिर साहिब में..

      June 18, 2026

      फोरेंसिक रिपोर्ट ने साज़िश को पूरी तरह से गलत साबित…

      June 18, 2026

      पंजाब में 39.38 km लंबी नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी..

      June 18, 2026

      मानसिक बीमारियों के लिए कैशलेस योजना के अंतर्गत अब पंजाबियों को मिल रहा है इलाज

      June 18, 2026

      CM भगवंत मान बोले- अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की

      June 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      By अंकित कुमारJune 19, 2026

      PM Modi News: पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत पेरिस में विवाटेक-2026…

      केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

      June 19, 2026

      देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.