Close Menu
    What's Hot

    CM मान ने लिंक रोड शाहकोट-लोहियां इलाके प्रोजेक्ट की…

    June 19, 2026

    45 की उम्र में सुपर हॉट हैं करीना कपूर

    June 19, 2026

    पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां करेंगी मार्च
    दिल्ली

    गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां करेंगी मार्च

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    77th Republic Day
    77th Republic Day: गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी, कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां करेंगी मार्च

    77th Republic Day Parade, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: देशभर में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, जिसके मुद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जम्मू-कश्मीर व पूर्वोत्तर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 77वीं गणतंत्र दिवस परेड 2026 एक यादगार कार्यक्रम बनने जा रहा है, जिसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सैन्य शक्ति और तकनीकी प्रगति को दिखाया जाएगा। यह समारोह भारतीय वायु सेना के 29 विमानों के फ्लाईपास्ट के साथ खत्म होगा। खास बात यह है कि इस साल भारतीय वायु सेना ‘सिंदूर’ फॉर्मेट दिखाएगी।

    पूर्व संध्या पर आज शाम देश को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 जनवरी को दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में देश का नेतृत्व करेंगी। वहीं गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम को वह देश को संबोधित करेंगी। शाम 7 बजे से पूरे देश में आकाशवाणी नेटवर्क पर उनका संबोधन प्रसारित किया जाएगा और सभी दूरदर्शन चैनलों पर हिंदी में, उसके बाद अंग्रेजी संस्करण में टेलीकास्ट किया जाएगा। क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण दूरदर्शन और आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्क पर शाम को बाद में होगा।

    यादगार कार्यक्रम बनने जा रहा 77वीं गणतंत्र दिवस परेड

    77वीं गणतंत्र दिवस परेड एक यादगार कार्यक्रम बनने जा रहा है, जिसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सैन्य शक्ति और तकनीकी प्रगति को दिखाया जाएगा। इस बार कर्तव्य पथ पर निकाली जाने वाली परेड राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का प्रतीक होगी और इसमें कुल 30 झांकियां शामिल होंगी। 17 झांकियां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से और 13 मंत्रालयों, विभागों और सेवाओं से परेड में शामिल होंगी। परेड सुबह 9:30 बजे शुरू होगी, जिसका लाइव टेलीविजन कवरेज सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। एंट्री गेट सुबह 7 बजे से खुलेंगे।

    इस थीम के तहत आयोजित की गई हैं 30 झांकियां

    30 झांकियां ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम और समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ थीम के तहत आयोजित किया गया है। केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों की झांकियों में असम की टेराकोटा शिल्प, मणिपुर की कृषि प्रगति, और हिमाचल प्रदेश की देव भूमि के रूप में पहचान शामिल है। वहीं मंत्रालयों और सेवाओं से शामिल 13 झांकियों में भारतीय वायु सेना द्वारा एक विशेष पूर्व सैनिकों की झांकी भी शामिल है।

    पहली बार होने वाली कई ऐतिहासिक चीजें

    इस बार गणतंत्र दिवस पर कई ऐतिहासिक चीजें पहली बार होने वाली हैं, जिनमें भैरव लाइट कमांडो बटालियन और रिमाउंट एंड वेटरनरी कॉर्प्स (आरवीसी) के विशेष रूप से तैयार किए गए पशु दल की पहली उपस्थिति भी। इसके अलावा 2025 के आॅपरेशन सिंदूर के बाद भारत की सैन्य एकजुटता का महत्वपूर्ण प्रदर्शन भी ऐतिहासिक चीजों में शामिल है।

    ये भी पढ़ें : Delhi Traffic Diversion : आज शाम से दिल्ली में लागू होंगी यातायात पाबंधियां

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबजट से कृषि और डेयरी उद्योग को विशेष उम्मीद
    Next Article हरियाणा में कट रही बुजुर्गों की पेंशन और राशन कार्ड, सरकार का बड़ा खुलासा, जानिए क्या हैं असली वजहें
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026

      कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर शुरू किया धरना प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

      June 6, 2026

      मालवीय नगर में लगी आग के मामले में होटल का कुक गिरफ़्तार

      June 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM मान ने लिंक रोड शाहकोट-लोहियां इलाके प्रोजेक्ट की…

      By श्वेता चौहानJune 19, 2026

      Punjab News: सतलुज नदी के आस-पास के इलाकों को बाढ़ से बचाने और बाढ़ प्रभावित…

      45 की उम्र में सुपर हॉट हैं करीना कपूर

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.