Close Menu
    What's Hot

    Vipraj Nigam: डेब्यू से पहले टीम इंडिया के बॉलर पर FIR, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप | Sports

    September 21, 2026

    बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

    September 21, 2026

    5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत मान का ‘बिग 5’ अभियान

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026

      IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»जम्मू-कश्मीर के 5 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
    Breaking News

    जम्मू-कश्मीर के 5 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJanuary 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    JK 5 Govt Employees Dismissed: जम्मू-कश्मीर के 5 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
    JK 5 Govt Employees Dismissed: जम्मू-कश्मीर के 5 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

    आतंकी संगठनों के लिए काम करने का आरोप
    JK 5 Govt Employees Dismissed, (द भारत ख़बर), श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के 5 सरकारी कर्मचारियों को आतंकी संगठनों के लिए काम करने के आरोप में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। निकाले गए कर्मचारियों में एक शिक्षक, एक लैब टेक्नीशियन, एक ड्राइवर, असिस्टेंट लाइनमैन और वन विभाग का एक फील्ड वर्कर शामिल है। पांचों को संविधान के अनुच्छेद 311 (2) (सी) के तहत नौकरी से निकाला गया। एलजी मनोज सिन्हा ने मंगलवार को ये कार्रवाई की।

    अधिकारियों के अनुसार ये सभी लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के लिए काम कर रहे थे। 2021 से अभी तक सरकार ने 85 कर्मचारियों पर इस तरह की कार्रवाई की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 8 जनवरी को जम्मू और कश्मीर पर एक हाई लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक की थी। बैठक में उन्होंने सभी सुरक्षा बलों को मिशन मोड में आतंकवादी इंफ्रास्ट्रक्चर और आतंकी फंडिंग को निशाना बनाते हुए आतंकवाद विरोधी अभियानों को जारी रखने का निर्देश दिया था।

    इन पर हुई कार्रवाई

    • मोहम्मद इश्तियाक (शिक्षा विभाग): स्कूल शिक्षा विभाग में रहबर-ए-तालीम के तौर पर लिया गया, 2013 में शिक्षक के रूप में नियमित हुआ। इसपर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने का आरोप है। लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मोहम्मद अमीन उर्फ अबू खुबैब के संपर्क में था। इसको 2022 में डोडा में एक पुलिस अधिकारी की हत्या की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अप्रैल 2022 में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
    • तारिक अहमद राह (लैब टेक्नीशियन): अधिकारियों के मुताबिक कम उम्र से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के प्रभाव में था। 2005 में हिजबुल आतंकी अमीन बाबा के पाकिस्तान भागने में मदद की। एसआईए जांच में इसका आतंकी लिंक सामने आया। अमीन बाबा वर्तमान में पाकिस्तान से भारत विरोधी गतिविधियां संचालित कर रहा है।
    • बशीर अहमद मीर (असिस्टेंट लाइनमैन, पीएचई विभाग): 1996 में सरकारी सेवा में नियमित किया गया। बांदीपोरा के गुरेज इलाके में छीळ का सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्कर था। आतंकियों को मार्गदर्शन, लॉजिस्टिक सहायता और आश्रय प्रदान करने का आरोप। सुरक्षा बलों की आवाजाही की जानकारी साझा करता था। लंबे समय से गुप्त रूप से आतंकी गतिविधियों में संलिप्त था।
    • फारूक अहमद भट (फील्ड वर्कर, वन विभाग): आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहने का आरोप। हिजबुल से जुड़े एक पूर्व विधायक का निजी सहायक भी रहा। संगठन के लिए संपर्क और सहयोग की भूमिका निभाई। सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद आतंकी नेटवर्क से संबंध बनाए रखे।
    • मोहम्मद यूसुफ (ड्राइवर, स्वास्थ्य विभाग): पाकिस्तान में बैठे हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी बशीर अहमद भट के संपर्क में रहने का आरोप। इसे हथियार, गोला-बारूद की खरीद और धन पहुंचाने का काम सौंपा गया था। गांदरबल जिले में आतंकी फंडिंग और सप्लाई में भूमिका रही। 20 जुलाई 2024 को पुलिस ने वाहन रोककर इसे गिरफ्तार किया। इसके पास से पिस्तौल, गोला-बारूद, एक ग्रेनेड और 5 लाख नकद बरामद हुए थे।

    ये भी पढ़ें: कुत्ते के काटने पर भारी मुआवजा तय होगा: सुप्रीम कोर्ट

    Previous articleIran Protest: ईरान में अब तक 12 हजार लोगों की हत्या का किया जा रहा दावा
    Next articleJana Nayagan: मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जन नायगन के मेकर्स

    Rajesh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत, इस जिले में दौड़ेंगी 500 इलेक्ट्रिक बसें
    Next Article मद्रास हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जन नायगन के मेकर्स
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026

      IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

      September 21, 2026

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Vipraj Nigam: डेब्यू से पहले टीम इंडिया के बॉलर पर FIR, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 21, 2026

      विप्रज निगम पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी…

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए CM भगवंत मान का ‘बिग 5’ अभियान

      September 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.